हालात

बड़ी खबर LIVE: वडोदरा ब्रिज हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत, विपक्ष ने बीजेपी सरकार से पूछा- पुल क्यों गिरा?

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह चार दशक पुराने एक पुल का हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए, जिससे भाई-बहन समेत 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फोटो: pti
फोटो: pti -

ट्रंप प्रशासन की तरफ से भेजे जा रहे शुल्क पत्रों में भारत का नाम नहीं

 अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच ट्रंप प्रशासन की तरफ से विभिन्न देशों को जारी शुल्क पत्रों की सूची में अब तक भारत का नाम शामिल नहीं है।

इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। दोनों देश वर्तमान में एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णयों के अनुरूप प्रशासन ने अब तक लगभग 20 देशों को शुल्क वृद्धि को लेकर पत्र जारी कर दिए हैं।

ट्रंप ने बुधवार को छह अन्य व्यापारिक साझेदार देशों को शुल्क पत्र भेजे। इसके पहले मंगलवार को भी 14 साझेदारों को इस तरह के पत्र भेजकर सीमा शुल्क बढ़ाने की सूचना दी गई थी।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

दिल्ली में बारिश से कई जगहों पर जलभराव और यातायात जाम

 दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ। शहर में बारिश के लिए "रेड" अलर्ट जारी किया गया है।

अरविंद मार्ग, जी के मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, पुल प्रहलादपुर, एमबी रोड, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर जलभराव और यातायात बाधित होने की खबरें मिलीं।

इस बीच, अपने ताजा पूर्वानुमान में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए "रेड अलर्ट’’ जारी किया है।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

‘एक्स’ की सीईओ लिंडा याकारिनो ने पद से इस्तीफा दिया

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की अगुवाई वाले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लिंडा याकारिनो ने अपने पद से हटने की बुधवार को घोषणा की।

याकारिनो ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में सीईओ पद से हटने की जानकारी दी। वह दो साल तक इस पद पर रही हैं।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

भारी बारिश के बाद अलकनंदा नदी नें उफान के कारण भगवान शिव की मूर्ति, मंदिर और घाट पानी में डूब गए।

उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद अलकनंदा नदी नें उफान के कारण भगवान शिव की मूर्ति, मंदिर और घाट पानी में डूब गए।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा - कई लोगों ने सरकार को पत्र लिखकर पुल की खराब हालत के बारे में चेतावनी दी थी

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, "... अब तक 10 शव बरामद किए गए हैं। कई लोग घायल हुए हैं। कई लोगों ने सरकार को पत्र लिखकर पुल की खराब हालत के बारे में चेतावनी दी थी। सरकार का दावा है कि उसने हाल ही में पुल का जीर्णोद्धार किया है... अगर ऐसा था, तो पुल क्यों गिरा?... ठेकेदारों ने हमें बताया कि जब तक वे BJP के खजाने में कुछ पैसा जमा नहीं करते, उन्हें काम का ऑर्डर नहीं दिया जाता..."

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

दिल्ली: शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ।

वडोदरा ब्रिज हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह चार दशक पुराने एक पुल का हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए, जिससे भाई-बहन समेत 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ को चोटें आई हैं।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

आतंक पर आस्था भारी, श्रद्धालु ने मध्य प्रदेश से अमरनाथ तक की पहली कांवड़ यात्रा की

बाधाओं को पार करते हुए तथा भक्ति से प्रेरित होकर हरनाम प्रसाद 105 दिनों से जबलपुर से अमरनाथ गुफा मंदिर तक 6,700 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं, जो कि एक अत्यंत असामान्य कांवड़ यात्रा है। उनका कहना है कि आस्था ने तीर्थयात्रा पर जाने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री के मन से भय को दूर कर दिया है।

हिमालय पर्वतमाला पर 3,880 मीटर ऊंचे मंदिर के लिए 38 दिवसीय तीर्थयात्रा तीन जुलाई को घाटी से दो मार्गों से शुरू हुई थी - अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा छोटा लेकिन अधिक ढलान वाला बालटाल मार्ग। यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी।

गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

हिमाचल प्रदेश : जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और नाहन की जिला अदालतों को बुधवार को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अधिकारी तुरंत हरकत में आए और शिमला, नाहन, कुल्लू और रामपुर की जिला अदालतों के परिसरों को खाली करा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक और खोजी कुत्तों के दस्ते तैनात कर दिए गए हैं और अदालत भवनों व आसपास के इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी के बग्सियाड़ राहत शिविर में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी के बागराकोट इलाके में एक क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दो गुटों में झड़प 

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी के बागराकोट इलाके में एक क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। पथराव की भी खबर है। इलाके में पुलिसकर्मी तैनात हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

राजस्‍थान में बड़ा ‌विमान हादसा, प्लेन क्रैश में पायलट की मौत की खबर

राजस्थान के चुरू में आज बुधवार को वायुसेना का एक जगुआर प्लेन क्रैश हो गया है. यह हादसा रतनगढ़ के भाणुदा बीदावतान गांव में हुआ. मलबे से 2 शव बरामद हुए हैं. माना जा रहा है कि ये शव पायलट के हैं. वायुसेना की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव में भी वोट की लूट हुई :राहुल ने साधा निशाना

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मार्च को चुनाव आयोग जाने से रोका गया। इसी के बाद राहुल गांधी ने कहा, महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव में भी वोट की लूट हुई। चुनाव में गरीब और दलित के वोट काटे गए। साथ ही उन्होंने कहा, हमारी मांग पर चुनाव आयोग चुप रहा। आज तक हमें महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट नहीं मिली। जहां वोटर्स बढ़े वहां बीजेपी जीती। राहुल गांधी ने कहा कि हम बिहार आए हैं, यहां लोग संविधान के लिए शहीद हुए। हमारे संविधान में लिखा है कि हिंदुस्तान के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है। मैं हिंदुस्तान और बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था, उसी तरह बिहार का चुनाव भी चोरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पता चल गया है कि हमें महाराष्ट्र मॉडल समझ आ गया है, इसलिए अब वे बिहार मॉडल लेकर आए हैं। मैं आपको साफ बताना चाहता हूं कि यह गरीबों का वोट छीनने का तरीका है, लेकिन इनको पता नहीं है कि ये बिहार है और बिहार की जनता ऐसा कभी नहीं होनी देगी।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

बिहार बंद, वोट छीनने का तरीका है वोटर लिस्ट रिवीजन- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर कहा निशाना साधते हुए कहा, वोटर लिस्ट रिवीजन वोट छीनने का तरीका है. साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में वोट की चोरी हुई वो ऐसी चोरी बिहार में नहीं होने देंगे.

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

विशेष NIA अदालत ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ा दी है

नागपुर नगर निगम द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा

गुजरात: वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में ढहा

गुजरात के वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में ढह गया, स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। बचाव अभियान जारी है।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

बिहार बंद के बीच पटना में प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी चुनाव आयोग दफ्तर तक मार्च में हुए शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में इस मार्च में लोग शामिल हुए हैं।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

बिहार बंद: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राहुल गांधी पहुंचे पटना

बिहार बंद: पटना में प्रदर्शन में शामिल होंगे राहुल गांधी और तज्सवी यादव

पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

बिहार बंद' विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता शकील अहमद की प्रतिक्रिया

'बिहार बंद' विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा, "आप देख सकते हैं कि लोग हमारे विरोध प्रदर्शन के आह्वान को गंभीरता से ले रहे हैं। सत्तारूढ़ दल, चुनाव आयोग के साथ मिलकर जनता को परेशान कर रहे हैं। कई सवाल हैं- क्या 2024 के चुनावों में मतदान करने वालों का वोट वैध नहीं था? मौजूदा सरकार जारी नहीं रह पाएगी।"

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

'बिहार बंद' पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया

'बिहार बंद' पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है। क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे कि कौन सा बिहारी वोटर वोट दे सकता है और कौन नहीं?"

उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। गरीब लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। पहले उनके नाम हटाए जा रहे हैं, फिर उनकी पेंशन और उनके राशन भी छीन लिए जाएंगे।"

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

बिहार बंद के दौरान पटना में RJD कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' के तहत पटना में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

एक आरजेडी कार्यकर्ता ने कहा, "तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के नेतृत्व में, महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मोदी सरकार और भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।"

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

'बिहार बंद' के दौरान सड़क पर लेटकर रास्ता रोक रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता का बयान

'बिहार बंद' के दौरान सड़क पर लेटकर रास्ता रोक रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, "पूरे बिहार को सफलतापूर्वक बंद करा दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा की गई धांधली के खिलाफ महागठबंधन एकजुट है। अगर कोई गाड़ी हमें कुचल भी दे तो भी हम नहीं उठेंगे।"

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

'बिहार बंद' में हिस्सा ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सड़क पर लाइन बनाकर प्रदर्शन किया

'बिहार बंद' में हिस्सा ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सड़क पर लाइन बनाकर प्रदर्शन किया। महागठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ 'बिहार बंद' का आह्वान किया है।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

हरियाणा के चरखी दादरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से जलभराव

बिहार: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 'बिहार बंद' के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ते हुए 'चुनाव आयोग होश में आयो' का नारा लगाया

ओडिशा- भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) की खोरधा जिला इकाई के सदस्यों ने 'भारत बंद' का समर्थन किया

गुजरात: वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में ढह गया 

कोलकाता में भारत बंद का असर, हेलमेट पहन कर चला रहे बस

पश्चिम बंगाल- वामपंथी दलों के यूनियनों ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए 'भारत बंद' में भाग लिया, टायर जलाए

Bihar Bandh: पटना - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम किया

वामपंथी दलों के संगठनों ने कोलकाता के जादवपुर में पैदल मार्च निकालकर 'भारत बंद' में भाग लिया

‘भारत बंद’ आज, बैंक से लेकर डाक सेवाएं तक रहेंगी बंद

पूरे देश में आज भारत बंद का ऐलान किया गया है. हड़ताल की वजह से बैंकिंग, डाक सेवाएं, कोयला खनन, राज्य परिवहन, फैक्ट्रियां और कई अन्य जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

Bihar Bandh: तेजस्वी यादव ने की लोकतंत्र को बचाने की अपील

तेजस्वी यादव ने आज की बंदी को लेकर बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपील की है कि बिहार बंद और चक्का जाम में शामिल होइए और लोकतंत्र को बचाइए! गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को वोटर लिस्ट से बाहर करने की चुनाव आयोग और भाजपा की साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे! आज नहीं जागे तो कल वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा।!!" अपने इस पोस्ट में तेजस्वी ने राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर की है।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

Bihar Bandh: दरभंगा में नमो भारत ट्रेन को रोका

बंद समर्थकों ने जयनगर से पटना जाने वाली नमो भारत ट्रेन को दरभंगा स्टेशन पर रोका. आरजेडी सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता ट्रेन के आगे खड़े हो गए और सरकार के विरोध में नारे लगाए. मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को वापस लेने की मांग करते दिखे।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

 राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हो रहे हैं, वह फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं 

वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में बिहार में INDIA ब्लॉक का 'चक्का जाम', सड़कों पर टायर जलाए

वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ बिहार में INDIA ब्लॉक का 'चक्का जाम'

बिहार में विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के खिलाफ महागठबंधन ने आज राज्यभर में चक्का जाम का एलान किया है। इस आंदोलन में आरजेडी, कांग्रेस, वामपंथी दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी समेत सभी सहयोगी दल शामिल हैं।

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 09 Jul 2025, 7:55 AM IST