महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने आज दिल्ली कैपिटस्ल को एकतरफा मुकाबले में हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है। पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 105 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 30 गेंद बाकी रहते आठ विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज कहा कि बीजेपी की चुनावी रैलियों के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। पीएम मोदी ने बहुत छोटे राज्यों में भी इतनी रैलियां की हैं। वह छत्तीसगढ़ भी आएंगे और उनका स्वागत है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
बीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि मनीष सिसोदिया के साथ जो किया जा रहा है वह असंवैधानिक और दुर्भाग्यपूर्ण है और हम गिरफ्तारी की निंदा करते हैं। केंद्रीय एजेंसियां अब पारदर्शी नहीं रही हैं। इनके जरिए विपक्षी पार्टियों को बीजेपी निशाने पर ले रही है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र से सवाल किया है कि क्या भारत का सार्वजनिक क्षेत्र, जिसे पिछले 70 वर्षों में खड़ा किया गया था, कुछ कॉपोर्रेट मित्रों को और अमीर बनाने का साधन बनकर रह गया है। जयराम ने गुरुवार को कहा कि ऐसा लगता है कि वर्ष 2020-21 के किसान आंदोलन के चलते केवल अस्थायी रूप से मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए बाध्य होना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि प्रकाशन अडानीवॉच में ये बताया गया था कि 13 अक्टूबर 2022 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुजरात उच्च न्यायालय के 30 जून 2021 के फैसले को निरस्त कर दिया है, जिसमें सरकारी निगमित कंपनी सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी) के बजाए अडानी पोर्ट्स और एसईजेड का पक्ष लिया गया था और इसमें कहा गया कि उच्च न्यायालय का निर्णय कानूनी रूप में मान्य नहीं है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि भ्रष्ट आम आदमी पार्टी के मुखिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा जेल में जाने वाले शराब घोटाले के मुख्य आरोपी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मंजूर करने के बाद दिल्ली सरकार में शराब घोटाले के दागी सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री बनाने के निर्णय से साबित होता है कि केजरीवाल के पास मंत्री बनाने के लिए साफ छवि वाले विधायक हैं ही नहीं।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला ने अपने पति की मदद से कथित तौर पर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। मृतक रूपेश कुमार यादव का महिला से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने बुधवार को होली पर पार्टी के बहाने रूपेश को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता नरेश यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि रूपेश को बुधवार सुबह करीब 11 बजे फोन आया, जिसके बाद वह घर से चला गया। हमें लगा कि वह अपने दोस्तों के साथ होली खेलने जा रहा है, लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो हमने उसकी तलाश शुरू की।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
ओडिशा के पुरी शहर के एक बाजार परिसर में भीषण आग लग गई, जिससे कई दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुए। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुरी के लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स में बुधवार शाम लगी आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। गुरुवार को भी आग बुझाने का अभियान जारी रहा।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी। इसके बाद आग की लपटें इमारत की दूसरी दुकानों और फर्श तक फैल गईं। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी कारण का पता नहीं चल पाया है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
केरल उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि वह अभिनेत्री सनी लियोनी, उनके पति डेनियल वेबर और उनके कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में दर्ज आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के पक्ष में है। कोर्ट ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि सनी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है और उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है।
पीठ ने टिप्पणी की, इसमें क्या आपराधिक अपराध है? आप अनावश्यक रूप से उसे परेशान कर रहे हैं। मैं इसे खत्म करने के लिए इच्छुक हूं। अदालत ने अंतत: यह कहते हुए मामले को 31 मार्च के लिए स्थगित कर दिया कि जांच जारी रह सकती है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय राजधानी के निलोठी एक्सटेंशन इलाके में एक गोदाम में वाहनों को नष्ट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि गिरोह ने पिछले एक साल में 100 से अधिक चोरी की कारों का निपटान (नष्ट) किया है। आरोपियों की पहचान पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी निवासी बख्शीश सिंह, उनके भाई संदीप सिंह और बलवंत सिंह के रूप में हुई है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
गाजियाबाद में तेज रफ्तार सेंट्रो कार रेलवे फाटक से जा टकराई। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि उस वक्त बैरियर गिरा हुआ था और मालगाड़ी निकल रही थी। शुक्र रहा कि बैरियर से टकराकर कार रुक गई, वरना ट्रैक पर पहुंचने पर उसके परखच्चे भी उड़ सकते थे। ये हादसा गाजियाबाद में कल्लूगढ़ी रेलवे फाटक पर हुआ। गेटमैन सतवीर सिंह के अनुसार, गुरुवार सुबह एक मालगाड़ी निकल रही थी। उन्होंने बैरियर नीचे गिराया हुआ था। दोनों तरफ का ट्रैफिक ब्लॉक था। इसी दौरान एक सेंट्रो कार तेजी से बैरियर में आकर टकराई। इससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार के शीशे टूट गए। हालांकि ये शुक्र रहा कि कार वहीं पर रुक गई। कार चालक की पहचान कुशलिया गांव निवासी युवक के रूप में हुई। वो भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसको नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कार को वहां से हटाकर साइड किया गया। इस मामले में रेलवे की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत अभी तक नहीं दी गई है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
कर्नाटक 'टेंडर के लिए रिश्वत' घोटाले के मुख्य आरोपी और बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा गुरुवार को बेंगलुरु में लोकायुक्त जांच अधिकारी के सामने पेश हुए। कर्नाटक हाईकोर्ट ने विरुपाक्षप्पा को जांच एजेंसी के सामने खुद को पेश करने के लिए 48 घंटे की डेडलाइन दी थी। बीजेपी नेता जांच अधिकारी एंथनी जॉन के सामने पेश हुए। लोकायुक्त सूत्रों ने कहा कि जॉन ने जांच शुरू कर दी है और मामले को लेकर विधायक से पूछताछ कर रहे हैं।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने गुरुवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी द्वारा के. कविता को जारी किए गए समन को मोदी समन बताया है। बीआरएस एमएलसी के. कविता के भाई रामा राव ने विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नीत सरकार की आलोचना की।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
ओरेवा ग्रुप ने मोरबी पुल ढहने के पीड़ितों को मुआवजे की पहली किस्त अभी तक जारी नहीं की है, यह बात गुजरात उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कही, हाई कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। मच्छू नदी पर बना झूला पुल 30 अक्टूबर को ढह गया था, जिसमें 35 बच्चों सहित 135 लोगों की मौत हो गई थी।
ओरेवा समूह के निदेशक जयसुख पटेल के वकील ने अदालत को बताया कि चूंकि वह जेल में है, कंपनी मुआवजे की राशि जारी नहीं कर सकती है, उच्च न्यायालय ने मौखिक रूप से कंपनी से कहा कि 22 मार्च तक पीड़ितों के परिवारों को पहली किस्त का भुगतान किया जाए।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
कर्नाटक के हुबली शहर में बदमाशों के एक समूह ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक किया। यह चौंकाने वाली घटना गुरुवार को सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों ने लड़की को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। नाबालिग लड़की को उसके पैतृक स्थान से हुबली बुलाया गया था। वहां से आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर आउटर रिंग रोड ले गया और सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने खुद गोकुला थाने आकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, दो आरोपी उसे जानते थे और एक अन्य आरोपी को उसके एक अन्य दोस्त के माध्यम से उसके बारे में पता चला।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
क्षिणी दिल्ली के आयानगर में होली के दिन अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारे गए एक दुकानदार की गुरुवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम 7.58 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को कॉल मिली। उन्होंने बताया कि आयानगर के मकान नंबर 30 बालका चौक के पास पिस्टल से पांच राउंड गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है।
पुलिस उपायुक्त, दक्षिण चंदन चौधरी ने कहा, कॉल पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घायल की पहचान स्थानीय निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई, जो अपने घर के बगल में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाता था।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने गुरुवार को 108 सहायक लोक अभियोजकों (असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) को अतिरिक्त लोक अभियोजक (एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) के रूप में पदोन्नति देने की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के अभियोजन निदेशालय में लंबे समय से खाली पड़े अतिरिक्त लोक अभियोजकों के 150 पदों में से 108 को भर जाएंगे। साथ ही यूपीएससी को भी जल्द से जल्द इन प्रोन्नति को नियमित करने को कहा है। इस कदम से अभियोजन निदेशालय के पास लंबित मामलों का त्वरित निपटान सुनिश्चित होने की उम्मीद है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के आचरण से संबंधित सामग्री के प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, आदेश में नियामक ने पिछले निर्देशों का उल्लेख किया, जिसमें सभी लाइसेंसधारियों को निर्देश दिया गया था कि वह राज्य संस्थानों के खिलाफ किसी भी सामग्री को प्रसारित करने से बचें।
डॉन ने बताया- प्राधिकरण ने कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद, टेलीविजन चैनल माननीय न्यायाधीशों के आचरण पर लगातार चर्चा कर रहे और आरोपों को हवा देकर बदनाम करने का अभियान चला रहे थे।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने मंत्री के तौर पर शपथ ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी के बाद से उनके पद खाली थे।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
बिहार के वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र में एक बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार तीन दोस्तों की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने बोलरो और बाइक को जब्त कर लिया है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
दिल्ली यातायात पुलिस ने होली के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 7,500 से अधिक चालान काटे। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए टेलीफोन पर बातचीत की।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने - 9.3 करोड़ "इंदिरा रसोई योजना" थालियों द्वारा जनता को पौष्टिक आहार प्रदान किया है। हमारा प्रण - "कोई भूखा ना सोए" ...इसीलिए जन-जन को मिले केवल ₹8 में भोजन !! कांग्रेस सरकार = जन-सरोकार !"
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
पंजाब बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करती है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
आबकारी नीति मामले में ED के समन पर BRS पार्टी MLC के. कविता ने कहा कि हमने 2 मार्च को पोस्टर रिलीज किया था कि हम महिला आरक्षण बिल को पारित करने की मांग को लेकर 10 मार्च को दिल्ली में भूख हड़ताल करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम ED के साथ हैं उनका समर्थन करते हैं। हम अगर तेलंगाना को देखें तो पिछले जून महीने से केंद्र सरकार लगातार एजेंसियों को तेलंगाना भेज रही थी,वह इसलिए क्योंकि वहां चुनाव थे। इनकी यही आदत है जहां भी चुनाव है वहां मोदी से पहले ED पहुंच जाती है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
पंजाब विपक्ष के नेता पीएस बाजवा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता आज यहां आए थे। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या हुए 11 महीने हो चुके हैं। ऐसी कोई जगह नहीं बची जहां वे न्याय के लिए न गए हों। AAP के मंत्री-नेता आश्वासन देते रहे कि हत्यारों को मार गिराया जाएगा और उन्हें न्याय मिलेगा।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
तेलंगाना मंत्री केटी रामा राव ने कहा कि पीएम अपने और अडानी पर लगे आरोपों की बात क्यों नहीं करते? क्या BJP में सभी राजा हरीशचंद्र के भाई-बहन हैं? ये एजेंसियों को टूल के रूप में विपक्षी पार्टियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं।श्रीलंका की सरकार के आरोप पर जवाब क्यों नहीं देते?
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत के मामले में जांच में दिल्ली पुलिस पुलिस जुट गई है। सतीश कौशिक की मौत पर डॉक्टरों को शक है।
पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी है कि सतीश कौशिक की तबीयत जिस फार्महाउस में बिगड़ी थी, वहां वे कब पहुंचे थे और वहां क्या क्या हुआ? जो लोग सतीश कौशिक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, पुलिस उनके भी संपर्क में हैं।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से रवाना।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज देख रहे हैं। उन्होंने मैच से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान स्टीव स्मिथ से मुलाकात की।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
केरल के तिरुवनंतपुरम में सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा चल रही है। तस्वीरें गवर्नमेंट कॉटन हिल हायर सेकेंडरी स्कूल की हैं।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
छत्तीसगढ़ के सुकमा में कोबरा, एसटीएफ, सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। 5-6 नक्सली घायल होकर मौके से भागते देखे गए। बीजीएल और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद। तलाशी अभियान जारी है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी अल्बनीज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। PM नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज आज से शुरू हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का मैच देखेंगे।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर स्थित राजभवन से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम लिए रवाना हुए। PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथोनी अल्बनीज आज से शुरू हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का मैच देखेंगे।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
आज से शुरू हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के अंतिम टेस्ट मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों का आगमन शुरू हो गया है। पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथोनी अल्बनीज आज पहले दिन का मैच देखेंगे। भारत सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा कि जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। लेकिन यह बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Mar 2023, 7:58 AM IST