महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मराठा समुदाय बहुत धैर्य से केंद्र से कदमों का इंतजार कर रहा है। मैं इस संबंध में केंद्र को एक औपचारिक अनुरोध भेजूंगा और जरूरत पड़ने पर मैं एक प्रतिनिधिमंडल को भी केंद्र ले जाऊंगा और इसकी मांग करूंगा।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि केंद्र सरकार ने तो अब कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है, लेकिन महाराष्ट्र तो बीते तीन महीने से इसकी तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में केस कम हुए हैं लेकिन कुछ में संख्या बढ़ी है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में ऑक्सीजन की कमी से हो रही मौतों को हत्या करार दिया है। उन्होंने एक ट्वीट में वीडियो और कुछ खबरों को शेयर करते हुए लिखा है कि यह हत्या है और उसे छिपाने की कोशिश है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
लखनऊ में ऑक्सीजन प्लांट ब्लास्ट पर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा कि सिलेंडर की रिफिलिंग करते समय एक सिलेंडर फट गया। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। एक घायल का आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 4 अन्य लोगों को ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए उन्हें 7 मई 2021 की सुबह 9 बजे चेन्नई स्थित राजभवन में अपने कैबिनेट के साथ शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के मद्देनजर दादरा और नगर हवेली, खंडवा और मंडी संसदीय क्षेत्रों और विभिन्न राज्यों की 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को स्थगित करने का फैसला लिया है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने आज कहा कि इस बार कोरोना संक्रमण की दर भी ज्यादा है और मृत्यु दर भी ज्यादा है। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव है। उत्तराखंड पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना गाइडलाइंस का सख़्ती से पालन कराएं।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
उत्तराखंड के चमोली की डीएम स्वाति भदौरिया ने बताया कि चमोली के बिनसर पहाड़ी क्षेत्र में बाकल दल फटने से 25 दुकानें, 31 घर मलबे में दब गए हैं। एसडीआरएफ राहत कार्य में जुट गई है। बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है। पीने के पानी के लिए चार पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है, विस्थापितों के लिए भोजन और आश्रय की भी व्यवस्था की गई है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि डीआरडीओ बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी परिसर में 750 बेड वाला एक अस्थायी कोविड अस्पताल स्थापित कर रहा है। इसका 90% काम हो गया है, बाकी काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। पहले चरण में, 250 बेड वाला आईसीयू काम करना शुरू कर देगा।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि जिन लोगों को आपातकालीन दवाओं की जरूरत है और वे बाहर जाने में असमर्थ हैं, la वे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके केरल पुलिस की मदद ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस मीडिया केंद्र कोरोना दिशानिर्देशों के बारे में सोशल मीडिया में जागरूकता भी फैलाएगा।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
कोरोना महामारी के बीच जी-7 बैठक के लिए ब्रिटेन गए पूरे भारतीय दल को आइसोलेट होना पड़ा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कुछ लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय दल स्वस्थ है और आइसोलेट है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने आज कहा कि केरल तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट में कमी नहीं आ रही है। स्थिति राज्य में और अधिक कड़े प्रतिबंध लगाने का आह्वान करती है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
पटना पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर के रेगुलेटर बेचने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पटना सेंट्रल के डीएसपी भास्कर रंजन ने पटना के राजीव नगर इलाके में स्थित एक घर में छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
रंजन ने कहा, ' हमें राजीव नगर में एक घर से ऑक्सीजन सिलिंडर के रेगुलेटर्स की अवैध बिक्री के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद एक टीम गठित की गई, जिसने उक्त जगह पर छापा मारा। हमने उनके कब्जे से 42 रेगुलेटर्स बरामद किए हैं। '
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 3,82,315 मामले दर्ज़ किए गए हैं। 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 50,000 से 1,00,000 सक्रिय मामले 7 राज्यों में हैं और 50,000 से कम सक्रिय मामले 17 राज्यों में हैं।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
मध्य प्रदेश में बुधवार को 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने का अभियान शुरू हो गया है। 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों का टीकाकरण 1 मई से शुरू होने वाला था, लेकिन टीके उपलब्ध नहीं होने के कारण बुधवार को अभियान स्थगित कर दिया गया था। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सूचना, शिक्षा संचार (आईईसी) ब्यूरो की उप निदेशक अर्चना मुंडिर ने बताया कि टीकाकरण की उपलब्धता के अनुसार राज्य में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। जिन व्यक्तियों ने अभी 18 वर्ष पूरे किए हैं, वे टीकाकरण लगवा सकते हैं। इसके लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार का दिन टीकाकरण के लिए निर्धारित किया गया हैं।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
दिल्ली में आज 20,960 नए कोरोना वायरस मामले, 19,209 डिस्चार्ज और 311 मौतें दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले: 91,859
कुल मौतें: 18,063
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र कल 10.30 बजे बेंच को बताए कि दिल्ली को 700 MT ऑक्सीजन कैसे सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि दिल्ली को सुचारू रूप से ऑक्सीजन सप्लाई को जारी रखने के लिए आज दिल्ली.और केन्द्र सरकार के अधिकारी आज बैठक करेंगे
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
ममता बनर्जी ने एलान किया है कि बंगाल में लोकल ट्रेन सेवा गुरुवार से स्थगित रहेगी. हॉकर्स, ट्रांसपोर्टर्स और पत्रकारों को वैक्सीन की पहली खुराक में प्राथमिकता दी जाएगी.
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
ममता बनर्जी ने बंगाल के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की है। जिसके मुताबिक दफ्तरों में 50% स्टॉफ के साथ काम होगा। 50 से ज्यादा लोग समारोह में नहीं जुटेंगे बंगाल में कहीं भी 50 से ज्यादा लोग इकट्ठे न हों। मॉल, जिम, शापिंग सेंटर सब बद रहेंगे।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके को मिली जीत के बाद पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन सात मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुक्रवार को यह शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित होगा।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
ऑक्सीजन संकट पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।केंद्र सरकार ने कोर्ट में बताया कि दिल्ली की मांग अधिक है, उसके मुताबिक संसाधन की जरूरत है।सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सीजन सप्लाई के संकट पर केंद्र को कड़ी फटकार लगाई है
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
देश में कोरोना का कहर जारी है। गुजरात का हाल भी बेहाल है। इसके बावजूद अहमदाबाद के साणंद इलाके में लोगों की भारी भीड़ बाहर निकल पड़ी है। हजारों महिलाएं मंदिर तक आ पहुंची हैं। ऐसे में कोरोना के नियमों का जबरदस्त उल्लंघन हो रहा है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव आयोग और उसके प्रत्येक सदस्य अतीत और वर्तमान में देश में चुनावी लोकतंत्र को मजबूत करने में और सभी चुनावों के संचालन में मीडिया द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका को स्वीकार करते हैं। आयोग एकमत है कि मीडिया रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है, बताया जा रहा है कि दो हफ्ते में गाँवों को एक लाख से अधिक प्रवासी लौटे हैं। बता दें, अल्मोड़ा, पौड़ी, नैनीताल सबसे टॉप पर है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
चेन्नई के सरकारी चेंगलपट्टू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कम से कम 11 मरीजों की मौत हो गई। मौत के कारणों की जांच का आदेश दिया गया है। हालांकि, आरोप लगाया जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण रोगियों की मृत्यु हुई, वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ऐसा नहीं है क्योंकि अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन का स्टॉक मौजूद है।
स्वास्थ्य सचिव ने बताया, शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार है। यह ऑक्सीजन की आपूर्ति का मुद्दा नहीं है। केवल एक जांच से मौत का कारण पता चलेगा।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। अब 10 मई यानी सोमवार सुबह 7 बजे तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। पहले 6 मई सुबह 7 बजे तक पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। सरकार का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान मिली छूट सशर्त जारी रहेगी।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को महाराष्ट्र में मराठा कोटा रद्द कर दिया और कहा कि मराठा कोटा 50% से अधिक नहीं हो सकता है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को अपनी छोटी बहन बताते हुए राज्यपाल ने उन्हें कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नसीहत दे डाली। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का राज होना चाहिए। उम्मीद है ममता संविधान के हिसाब से चलेंगी।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
TMC प्रमुख ममता बनर्जी कोलकाता में राजभवन पहुंचीं। वे लगातार अपने तीसरे कार्यकाल के लिए कुछ ही देर में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
कोरोना महामारी के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारतीय रिज़र्व बैंक वर्तमान कोरोना के स्थिति की निगरानी करना जारी रखेगा। विशेष रूप से नागरिकों, व्यापारिक संस्थाओं और दूसरी लहर से प्रभावित संस्थानों के लिए अपने नियंत्रण के सभी संसाधनों और उपकरणों को तैनात करेगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर इकोनॉमी के लिए नुकसानदेह है और रिजर्व बैंक हालात पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
देश में कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 382,315 नए कोरोना केस आए और 3780 संक्रमितों की जान चली गई है। हालांकि 3,38,439 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देश में एक मई को रिकॉर्ड 3689 संक्रमितों की मौत हुई थी।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से कोविड-19 मरीजों की मौत पर एक सख्त टिप्पणी करते हुए इसे आपराधिक कृत्य करार देते हुए कहा कि यह उन अधिकारियों द्वारा 'नरसंहार से कम नहीं' जिन्हें इसकी सतत आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 238 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 6,794 है जिसमें 1,609 सक्रिय मामले, 5,168 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 17 मौतें शामिल हैं
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
दिल्ली में मंगलवार रात एक अस्पताल में आग लग गई। आग विकासपुरी में स्थित यूके नर्सिंग होम में लगी, जो एक कोविड अस्पताल है। आग की खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस कोविड अस्पताल में कुल 26 मरीज थे, जिनमें से 17 कोविड मरीज और बाकी दूसरे मरीज थे।
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 05 May 2021, 7:53 AM IST