आंध्र प्रदेश सरकार ने 2020 के सितंबर से राज्य में मंदिरों पर हमलों की घटनाओं की जांच के लिए 16 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। टीम का नेतृत्व एसीबी के अतिरिक्त निदेशक जीवीजी अशोक कुमार करेंगे।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किसानों के मुद्दे पर कल पार्टी के सभी महासचिवों और प्रभारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। पार्टी के सभी नेता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में शामिल होंगे। बैठक में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा होगी।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिनेता शाहरुख खान ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 के उद्घाटन समारोह में आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
पश्चिम बंगाल दौर पर पहुंचे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीजेपी दो तिहाई बहुमत से बंगाल में सरकार बनाएगी। जिस तरह से हम धर्म स्वतंत्र विधेयक मध्य प्रदेश में लाए हैं, बंगाल में अगर हमारी सरकार बनेगी तो मैं आग्रह करूंगा धर्म स्वतंत्र विधेयक समेत गाय का क़ानून भी यहां पर आए।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में हुई हिंसा के एक दिन बाद ऐलान किया है कि वह 20 जनवरी को होने वाले सत्ता हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उस दिन देश के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन आधिकारिक तौर पर पद संभालंगे।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
भारत और ब्रिटेन के बीच आज से शुरू विमान सेवा से दिल्ली पहुंचे दो यात्री कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद दोनों देशों के बीच स्थगित हुए उड़ान सेवा एक सप्ताह बाद आज फिर से शुरू हुई, जिसमें 256 यात्रियों को लेकर पहली उड़ान आज लंदन से दिल्ली पहुंची।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
किसान और सरकार के बीच एक और दौर की बातचीत बेनतीजा रहने और किसानों को एक और तारीख देने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'नियत साफ नहीं है जिनकी, तारीख पे तारीख देना स्ट्रैटेजी है उनकी!'
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के एक गांव के खेत में बड़ी संख्या में मरी मुर्गियां फेकी मिली, जिससे ग्रामीण बर्ड फ्लू या अन्य बीमारियों को लेकर डरे हुए हैं। इस बीच, पशुपालन विभाग की एक टीम ने गांव में पहुंचकर मरी मुर्गियों को गड्ढे में दफना दिया है। मुजफ्फरपुर के मंझौल पंचायत के पटोरी गांव में बड़ी संख्या में मरी मुर्गियों के खेत में मिलने के बाद ग्रामीण बीमारी को लेकर भयभीत हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि किसी बीमारी के कारण पोल्ट्री फार्म में मुर्गी मर गई होगी, जिन्हे यहां फेक दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर कुत्ते, कौआ मरी मुर्गियों को नोच नोच कर खाते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि फेकी गई मुर्गियों की संख्या 60-70 से अधिक होगी
इनपुट-आईएएनएस
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि नए कृषि कानूनों को निरस्त करने का सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है अगली बैठक में किसान नेता कोई बेहतर विकल्प के साथ आएंगे।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप लॉन्च की।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी कोर्ट ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना जकीउर रहमान लखवी को 15 साल जेल की सजा सुनाई है। आतंकी लखवी पर जुर्माना भी लगाया गया है। लाहौर की अदालत ने आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप में यह सजा सुनाई है।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को यहां पंजाब के पार्टी सांसदों से मुलाकात की, जो कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रियंका ने उनसे भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर मुलाकात की।
सांसद - रवनीत सिंह बिट्ट, जसबीर सिंह डिम्पा और अन्य लोग 7 दिसंबर से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शशि थरूर और सलमान खुर्शीद सहित कई कांग्रेस नेता उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए उनके विरोध में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने कहा, “हम तब तक यहां बैठेंगे जब तक किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए और उनकी मांगों को देखना चाहिए और मामले को हल करना चाहिए।”
गुरजीत सिंह औजला ने कहा, “पंजाब कांग्रेस पहले दिन से किसानों के साथ है और किसानों को समर्थन देना हमारी जिम्मेदारी है .. जब तक सरकार अपने फैसले वापस नहीं लेती है, तब तक विरोध जारी रहेगा।”
एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की मां सरला देवी ने इस सप्ताह के शुरू में अपने पैतृक गांव बिकरू के दौरे के दौरान अपने बेटे के बुरे कृत्यों के लिए माफी मांगी। पिछले साल 3 जुलाई को घात लगाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के आरोपी विकास दुबे को एक हफ्ते बाद पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया था।
जब कुछ महिलाओं ने कई परिवारों को बर्बाद कर देने की शिकायत की तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, "मुझे वास्तव में एक बदमाश को जन्म देने का अफसोस है और मैं उन सभी से माफी मांगती हूं जिन्होंने विकास की वजह से प्रियजनों को खो दिया है। हालांकि, मुझे विकास और उसके कामों से कोई लेना-देना नहीं है।"
सूत्रों के अनुसार, सरला देवी ने बिकरू हत्याकांड के बाद पहली बार गांव का दौरा किया और सीधे उमा शंकर के घर गईं। उमा शंकर विकास के कथित सहयोगियों में से एक है और उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।
वहां से, वह फिर अपने पैतृक घर को देखने गई जो कथित तौर पर बिकरू कांड के बाद अधिकारियों द्वारा गिरा दिया गया था। कुछ मिनट बिताने के बाद, वह फिर उमा शंकर के घर लौट आई, जहां वह मंगलवार से रह रही थीं। सरला देवी के दौरे की खबर इलाके में फैलने के बाद एक पुलिस टीम को बिकरू गांव भेजा गया।
लोकल इंटेलिजेंस यूनिट्स के जासूसों ने भी गांव का दौरा किया था और सरला की यात्रा के मकसद के बारे में पता किया।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यूनाइटेड किंगडम से आने वाले जिन लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। जिनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें 7 दिन के क्वारंटीन और 7 दिन के होम क्वारंटीन में रखा जाएगा।”
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
कोरोना वैक्सीन के मोर्चे पर भारत एक कदम और आगे बढ़ गया है। भारत बायोटेक ने देश में नेजल वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को प्रस्ताव भेज दिया है। भारत बायोटेक ही देश में कोरोना वैक्सीन भी बना रहा है।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली कैबिनेट ने जीबी पंत अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग के आईसीयू के लिए 18 उन्नत वेंटिलेटर खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले 34 दिनों से किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की।
मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा, “प्रियंका जी ने कहा कि आप धर्म की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें न रुकना है न झुकना है, और हमें मजबूती से किसानों के साथ खड़े रहना है। कांग्रेस पूरी तरह किसानों के साथ है और किसानों के लिए कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेगी।”
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
राजद्रोह मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त, सहायक निदेशक ऋषिकेश पवार के यहां छापा मारा है। उन्हें ड्रग्स के मामले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया था।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
यूपी के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से एक और शख्स की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या 5 हो गई है। 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुलंद शहर के डीएम ने यह जानकारी दी है।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
उत्तराखंड के वित्त सचिव ने कहा, “केंद्र सरकार ने देश में विदेशी कंपनियों के निवेश के लिए नियम बदल दिए हैं, इसके मद्देनजर उत्तराखंड की बड़ी परियोजनाओं के लिए होने वाले ग्लोबल टेंडर में अब चीन समेत सीमावर्ती देश हिस्सा नहीं ले पाएंगी।”
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है और सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के एसएसपी ने बताया कि इस मामले में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 35 अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और 60 जिंदा कारतूस के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “मैं खुश हूं कि इतने कम समय में भारत ने कोरोना वैक्सीन के विकास में बहुत अच्छा काम किया है। हमारी दो वैक्सीन को अनुमति दी गई है। हम यह सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में हैं कि जल्द ही ये वैक्सीन हेल्थकेयर वर्कर्स से शुरू करके देश के लोगों को दी जाएगी।”
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
#किसान_के_लिए_बोले_भारत कैंपेन के तहत राहुल गांधी ने देश के लोगों से अपील की है कि आप किसानों के लिए आवाज बुलंद करें। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी क़ानून खत्म हों।”
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
केरल विधानसभा में राज्यपाल के संबोधन का बहिष्कार करते यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने केरल विधानसभा के सामने विरोध जताया और कहा कि पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली वाम सरकार को पद छोड़ देना चाहिए।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चेन्नई के राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में आज होने वाले कोरोना ड्राई रन की तैयारियों का जायजा लिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हमने 4 राज्यों में सबसे पहले ड्राई रन चलाया था। उसके बाद हमने 2 जनवरी को देश के लगभग 125 जिलों में ड्राई रन चलाया और आज हम 3 राज्य को छोड़कर (जहां पहले ही ड्राई रन हो चुका है) सभी राज्यों में ड्राई रन चला रहे हैं।”
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 338 रन पर आउट हो गई है।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,139 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,13,417 हो गई है। 234 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,570 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,25,449 और कुल रिकवरी की संख्या 1,00,37,398 है।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
बिहार के मुजफ्फरपुर में बाईक सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। एसएसपी जयंत कांत ने बताया, " हमलावरों ने दो भाइयों में से एक की आंख में पहले मिर्ची डाली और फिर दूसरे भाई के सिर में गोली मारी है। अभी जांच चल रही है। शहर में नाकेबंदी की गई है।”
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए हैं। बारिश की वजह से मैच को अब तक दो बार रोका जा चुका है।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीती रात एक अपराधी इरशाद और उसके साथी को मैदान गढ़ी इलाके से गिरफ्तार किया है।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,259 है जिसमें 79 सक्रिय मामले, 4,172 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला से गैंगरेप और हत्या के मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी दो दिन से फरार था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Jan 2021, 8:02 AM IST