हालात

बड़ी खबर LIVE: उन्नाव रेप पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

उन्नाव रेप पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया है। पीड़िता को यहां इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता को अस्पताल जल्दी लाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से सफदरजंग अस्पताल तक एम्बुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर प्रदान किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत दौरे पर आए स्वीडन के राजा और रानी ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का दौरा किया

मुंबई में दो पत्नियों ने कर दी पति की हत्या, पुलिस जांच जारी

मुंबई के डीसीपी मोहन दहिकर ने बताया है कि आज मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 32 वर्षीय राजू दशरथ वाघमारे नाम के एक शख्स की हत्या उसकी दो पत्नियों ने मिलकर कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

मणिपुर के सीएम नोंगथोम्बम बीरेन सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

वायनाड दौरे पर गए राहुल गांधी ने महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना किया

केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को उन्होंने केरल के कोडेनचेरी में प्रसिद्ध महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

राजस्थान में बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकाला गया, 4 साल के भीमा के साहस की तारीफ

राजस्थान के सिरोही में एक बोरवेल में गिरे 4 साल के भीमा नाम के बच्चे को 8 घंटे लंबे चले अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सोलंकी ने खुशी जताते हुए बच्चे को सुरक्षित बचाने वाली एनडीआरएफ की टीम को बधाई दी और कहा कि बच्चे ने भी अदम्य साहस दिखाया और अपने नाम पर खरा उतरा।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

कांग्रेस नेता ने की सनातन संस्था पर प्रतिबंध की मांग, कहा- संस्था की हरकत आतंकी संगठन जैसी

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा है कि संस्था पर डॉ दाभोलकर, कामरेड पानसरे और कर्नाटक के2 बुद्धिजीवियों की हत्या में शामिल होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संगठन के प्रमुख बोलते और लोगों को प्रशिक्षित करते हैं, उससे साबित होता है कि यह एक आतंकवादी संगठन है। इसे सिमी की तरह प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

रेप पीड़िता को एयरपोर्ट से अस्पताल लाने वाले एंबुलेंस ने 18 मिनट में तय की 13 किमी की दूरी

हैदराबाद गैंगरेप के बाद जागी सरकार, थानों में महिला हेल्प डेस्क के लिए 100 करोड़ का फंड मंजूर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस स्टेशनों में महिला सहायता डेस्क की स्थापना और सुदृढ़ीकरण के लिए निर्भया ’कोष से 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह योजना राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा लागू की जाएगी।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

प्रदूषण पर संसद की समिति ने की अहम बैठक, स्वास्थ्य मंत्रालय से 3 महीने में मांगा एक्शन प्लान

शहरी विकास पर संसद की स्थायी समिति ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय, शहरी स्थानीय निकायों, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और भूमि के स्वामित्व वाली एजेंसियों के हितधारकों के साथ प्रदूषण पर बैठक की। समिति ने स्वास्थ्य मंत्रालय से मामले पर 3 महीने के भीतर कार्य योजना मांगी है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

उन्नाव रेप पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया है। लगभग 90 प्रतिशत जल चुुकी पीड़िता को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता को अस्पताल जल्दी लाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से सफदरजंग अस्पताल तक एम्बुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर प्रदान किया गया।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

चेन्नई इंटरनेशनल एरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 44 लाख का सोना, साढ़े 11 लाख की विदेशी मुद्रा भी जब्त

चेन्नई एयरपोर्ट पर तीन अलग-अलग मामलों में सीमा शुल्क ने 44 लाख रुपये का 1.13 किलोग्राम सोना और 11.5 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच चल रही है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम से मिले डीके शिवकुमार

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और डीके सुरेश ने आज दिल्ली में पार्टी नेता पी चिदंबरम से मुलाकात की। पी चिदंबरम को कल प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी का ऐलान- ट्रंप पर चलेगा महाभियोग

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर महाभियोग लाने की घोषणा की है। बता दें कि 2020 के चुनाव में अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जॉय बिडेन के खिलाफ यूक्रेन में जांच के लिए दबाव बनाने पर ट्रंप फंसे हैं। कहा जा रहा है कि क्रीमिया संकट के समय यूक्रेन को मिली अमेरिकी सहायता में गड़बड़ी हुई थी। इसके लिए अंगुलियां तत्कालीन उप राष्ट्रपति बिडेन पर भी उठी थीं। कहा जा रहा है कि ट्रंप इसी गड़बड़ी की जांच यूक्रेन में शुरू कराकर बिडेन को घेरना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपने यूक्रेन के राष्ट्रपति को फोन कर दबाव डाला था।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

प्याज की कीमतों पर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, कहा- वित्त मंत्री को नहीं पता क्या हो रहा है

राहुल गांधी ने कहा, 'अब आप देखें कि स्थिति कितनी हास्यास्पद है। वित्त मंत्री से प्याज की कीमत के बारे में पूछा जाता है और वह जवाब देती हैं कि वो लहसुन या प्याज नहीं खातीं। कोई आपसे ये नहीं पूछ रहा है कि आप क्या खाते हैं। आप वित्त मंत्री हैं इसलिए हम पूछ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था इतनी बुरी हालत में क्यों है?'

राहुल गांधी ने यह भी कहा, 'यहां तक

कि अगर आप सबसे गरीब व्यक्ति से कोई चीज पूछते हैं, तो आपको एक समझदार प्रतिक्रिया मिलेगी। लेकिन उसके पास समझने की क्षमता होनी चाहिए कि क्या पूछा जा रहा है।'

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

महिला आयोग ने उन्नाव की घटना का संज्ञान लिया, डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने डीजीपी को भेजे पत्र में कहा कि महिलाओं के अधिकार सुरक्षित रखने के लिए कई कानून बनाने के बावजूद राज्य की राजधानी में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को लेकर आयोग परेशान है । उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक है कि राज्य सरकार इस प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट सौंपे। आयोग ने पिछले तीन साल के दौरान उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हुए जघन्य अपराधों के बारे में भी प्रदेश सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है ।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक

संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों ने आज एक संयुक्त बैठक की। यह बैठक संसद में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के कक्ष में हुई।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

बीजेपी ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने लोकसभा सांसदों के लिए 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक तीन लाइन व्हिप जारी की है। बता दें कि इस दौरान संसद में पार्टी नागरिकता संशोधन विधेयक पेश कर सकती है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

कर्नाटक उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त

कर्नाटक उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

फेसबुक समूह के साथ महिला सशक्तिकरण पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक

फेसबुक समूह के साथ महिला सशक्तिकरण पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई। फेसबुक समूह ने वर्तमान प्रणाली प्रस्तुत की जिसके माध्यम से महिलाएं साइबर उत्पीड़न और धमकी की रिपोर्ट कर सकती हैं। समिति ने ऑनलाइन सतर्कता को मजबूत करने में सहायता के लिए समूह से सहयोग की मांग की।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

कैंसर से जूझ रहे बीजेपी नेता अनिल बलूनी से मिले युवराज

कैंसर से जूझ रहे बीजेपी नेता अनिल बलूनी का मुंबई में ईलाज चल रहा है। उनसे आज क्रिकेटर युवराज सिंह ने मुलाकात की।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

लखनऊ में बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर, थोड़ी देर में पीड़िता को दिल्ली के लिए किया जाएगा एयरलिफ्ट

संसद में प्याज की कीमतों को लेकर मंत्रियों के समूह की बैठक शुरू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और पीएम के सलाहकार पीके सिन्हा बैठक में मौजूद हैं।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

मंदी पर बीजेपी सांसद का अजीबोगरीब बयान, कहा- अगर ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी, तो सड़कों पर ट्रैफिक जाम कैसे

लोकसभा में बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि देश और सरकार को बदनाम करने के लिए लोग कह रहे हैं कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आर्थिक तंगी है। अगर गाड़ियों की बिक्री में गिरावट है तो सड़कों पर ट्रैफिक जाम क्यों लग रहे हैं?

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने कहा- उन्नाव पीड़िता के बयान के आधार पर की गई कार्रवाई

आजम खान का केंद्र पर तंज- प्जाय, लहसुन और मीट न खाएं, सब कुछ बच जाएगा

बढ़ते अपराध पर योगी के मंत्री बोले- 100% अपराध मुक्ति की गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे पाए होंगे

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने बढ़ते अपराध पर अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 100 फीसदी अपराध मुक्ति की गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे पाए होंगे।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

5,500 डीटीसी बसों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “5,500 डीटीसी बसों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। प्रत्येक बस में 10 पैनिक बटन और स्वचालित वाहन स्थान प्रणाली स्थापित की जाएगी। सभी बसों के लिए एक कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसला लिया गया है।”

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को लखनऊ से दिल्ली एअरलिफ्ट कराने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिस गैंगरेप पीड़िता को आरोपियों ने जला दिया था उसकी हालत लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में बेहद गंभीर है। खबरों के मुताबाकि, पीड़िता को लखनऊ से दिल्ली एअरलिफ्ट कराने की तैयारी चल रही है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

गोवा एयरपोर्ट पर पिस्टल के साथ एक यात्री गिरफ्तार

6 दिसंबर, बाबरी विध्वंस की बरसी से पहले अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्याज की बढ़ती कीमतों पर मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे ने दिया नमक छिड़कने वाला बयान

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नमक छिड़कने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं साकाहारी आदमी हूं। मैंने प्याज कभी चखा तक नहीं है। मेरे जैसे आदमी को क्या पता, प्याज की क्या कीमत है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

राजस्थान: सिरोही में 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजस्थान के सिरोही में 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है। यह बच्चा 15 फीट पर जाकर फंस गया है। मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

केरल: अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में राहुल गांधी ने विज्ञान लैब का उद्घाटन किया

राहुल गांधी ने केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के मलप्पुरम में करुवाराकुंडु स्कूल में नए विज्ञान लैब का उद्घाटन। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। राहुल गांधी अंग्रेजी में बोल रहे थे। 17 साल की एक छात्रा ने उनके भाषण को मलयालम में अनुवाद किया।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

मैंने यूपी के मुख्य सचिव से बात की है, उन्नाव घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है: उपराष्ट्रपति

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग गैंगरेप पीड़िता को जलाने पर कहा, “पूरे सदन ने इस घटना की निंदा की। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के संपर्क किया था। उन्होंने मुझे बताया कि दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

राज्यसभा में वेंकैया नायडू ने आगे कहा, “जरूरत यह है कि हमें पूरे देश और समाज को एक संकेत देना चाहिए कि इस तरह की घटनाओं में तुरंत, तेजी से कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटना दोबारा कहीं न हो।”

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

असम: गुवाहाटी में विभिन्न संगठनों ने नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया

बंगाल: मालदा में महिला का जला हुआ शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल के मालदा के इंग्लिश बाजार थाना इलाके में महिला का जला हुआ शव मिला है। मालदा के डीएसपी प्रशांत देबनाथ ने कहा कि लाश को किरोसीन से जलाया गया था। उन्होंने कहा कि मुझे शक है कि यह घटना बीती रात की है। शव पर कई तरह के निशान भी पाए गए हैं।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

बढ़े हुए खर्च को ध्यान में रख कर जेएनयू की फीस में बढ़ोतरी की गई है: केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने जेएनयू की फीस वृद्धि पर राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, “छात्रावासों के रख रखाव पर बढ़े हुए खर्च को पूरा करने के लिए और बिना किसी लाभ हानि के आधार पर चलाने के लिए फीस में बढ़ोतरी की गई है। करीब 40 साल बाद इस तरह का फैसला लिया गया है।”

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

दिल्ली: महिलाओं के खिलाफ अपराध को लोकर प्रदर्शन कर रहे लोग विजय चौक पर हिरासत में लिए गए

महिलाओं के खिलाफ अपराध के विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को दिल्ली के विजय चौक पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

प्याज पर वित्त मंत्री के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे तहसीन पूनावाला को पुलिस ने हिरासत में लिया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्याज की कीमतों को लेकर दिए बयान के खिलाफ विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

संसद में BJP सांसद सरकार के दावे पर खड़े किए सवाल, कहा- बीमा कंपनियां किसानों को नहीं दे रही पैसे

केंद्र की मोदी सरकार दावा करती है किसानों को बीमा योजना से फायदा हो रहा है। लेकिन उन्हीं की पार्टी के सांसद ने लोकसभा में इस दावे को झूठा करार दिया है। यूपी के बलिया से बीजेपी सांसद वीरेंद्रर सिंह ने लोकसभा कहा कि बीमा कंपनियां किसनों को पैसा नहीं देती हैं, इसमें घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे कानून बनाने की जरूरत है, जिससे बीमा कंपनियां किसानों को खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए बाध्य हों।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य समाचार से मन आहत है: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जलाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य समाचार से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़िता जल्द स्वस्थ हो। कल बीजेपी सरकार का बयान था यूपी में सब ठीक है। आज एक बयान और आया। लेकिन कानून व्यवस्था के बारे में झूठी बयानबाजी और झूठा प्रचार करने की जिम्मेदारी सीएम और उत्तर प्रदेश सरकार की ही है।”

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल किया जाएगा पेश: सूत्र

जया बच्चन बोलीं- यूपी में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं, घटनाएं बताऊंगी तो चौक जाएंगे आप

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर एक बार फिर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह क्या हो रहा है? अगर हम बहुत शख्त शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो हमें कहा जाता है कि आपको यह नहीं बोलना चाहिए था। आप लोग मेरे सामने खड़े है, अभी मुझे ऐसा लगता है कि गुस्से में मैं आप लोगों को पकड़कर न मार दूं।”

उत्तर प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था पर भी जया बच्चन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कहां कानून व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अगर आपको घटनाएं बताने लगूं तो आप चौंक जाएंगे।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

मानव संसाधन मंत्रालय ने आज दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन को बातचीत के लिए बुलाया

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आज दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया है। डीयू के कुलपति कार्यालय के बाहर शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षक 28 अगस्त को जारी किए गए सर्कुलर को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। सर्कुलर के तहत एडहॉग शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

यूपी: उन्नाव में नाबालिग गैंगरेप पीड़िता को जलाने के मामले सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग गैंगरेप पीड़िता को जलाने के मामले में राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में नाबालिग गैंगरेप पीड़िता को जलाने के मामले में NCW ने संज्ञान लिया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में आयोग ने यूपी के डीजीप को पत्र लिखकर पूछा है कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का प्रदर्शन जारी

दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का डीयू के कुलपति के कार्यालय के बाहर विरोध जारी है। शिक्षक 28 अगस्त को जारी किए गए सर्कुलर को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। सर्कुलर के तहत एडहॉग शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

शाह और मोदी अपनी दुनिया में, इसलिए देश परेशानी में है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “अमित शाह और नरेंद्र मोदी अपनी ही कल्पना में रहते हैं, उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है। वे अपनी दुनिया में रहते हैं और वे चीजों के बारे में कल्पना करते हैं, यही कारण है कि देश इतनी परेशानी में है।”

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर चुप हैं: चिदंबरम

प्रेस से बात करते हुए चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर चुप हैं, उन्होंने अपने मंत्रियों को इसे झेलने के लिए छोड़ दिया है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात होगी कि अगर जीडीपी 5 फीसदी तक भी पहुंचती है, क्योंकि जीडीपी के गणित को जिस तरह से बदला गया है उसके हिसाब से हालत 1.5 प्रतिशत तक के हैं।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर चिदंबरम का मोदी सरकार पर वार, बोले- GDP 4.5 पर है, क्या यही हैं अच्छे दिन?

पी चिदंबरम प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिनाआरोप के नेताओं को हिरासत में ले रही है सरकार। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से गलत है, क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं हैं। सरकार गलती पर गलती कर रही हैं, जिन्हें छुपाने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर पुरी तरह से फेल हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार जीडीपी ग्रोथ में गिरावट दर्ज की गई है। चिदंबरम ने कहा कि सरकार जिद्दी है। उन्होंने कहा कि आज अर्थव्यवस्था पर सरकार पूरी तरह से दिशाहीन है, जीडीपी 4.5 तक चली गई है क्या यही बीजेपी के अच्छे दिन हैं।

चिदंबरम ने कहा कि जैसा कि मैंने कल रात आजादी की सांस ली, कश्मीर के लोगों के लिए मेरी पहली प्रार्थना है, जिन्हें बुनियादी आजादी से वंचित रखा गया है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

बिहार: मोतिहारी में मदर डेयरी प्लांट के पास संदिग्ध विस्फोटक मिला

बिहार के मोतिहारी में मदर डेयरी प्लांट के पास संदिग्ध विस्फोटक मिला है। पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया

पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में नीरव मोदी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसकी संपत्तियों को जब्त करने के लिए बाद में आदेश दिया जाएगा।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

रामदास अठावले SC छात्रों के लिए अलग विश्वविद्यालय की मांग की

घृणा और क्रोध वैज्ञानिक प्रकृति के सबसे बड़े विध्वंसक हैं: राहुल गांधी

केरल के मलप्पुरम के एक स्कूल में राहुल गांधी ने कहा, “घृणा और क्रोध वैज्ञानिक प्रकृति के सबसे बड़े विध्वंसक हैं, वैज्ञानिक प्रकृति का दिल जिज्ञासा और प्रश्न है। विज्ञान में लगातार प्रश्न पूछना उत्तर की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है। मूर्खतापूर्ण या मूर्ख प्रश्न जैसा कुछ भी नहीं है।”

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर फिर लगा झटका, RBI ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान

केंद्र की मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर फिर झटका लगा है। आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश की जीडीपी बढ़त के अनुमान को 6.1 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मैं अगले कुछ दिनों के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में हूं। मैं वायनाड के लोगों के प्यार, समर्थन और उत्साह के लिए आभारी हूं, जिन्होंने बड़ी संख्या में मेरा अभिवादन किया। मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं।”

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

आरबीआई ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया

आरबीआई ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक के बाद आरबीआई ने कहा कि रेपो दर 5.15 फीसदी पर बरकरार रहेगी। रिवर्स रेपो रेट 4.90 फीसदी है। तीन दिसंबर को मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू हुई थी और आज पांच दिसंबर को रेपो रेट की घोषणा हुई।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जलाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जलाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी अभी भी फरार है, पुलिस जिसकी तलाश कर रही है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

तमिलनाडु: मदुरै में 120 से 180 रुपये किलो बिक रहा प्याज

तमिलनाडु के मदुरै में 120 से 180 रुपये किलो प्याज बिक रहा है। एक प्याज के व्यापारी ने कहा, “प्याज की कीमतों में तेजी आई है। जो ग्राहक 5 किलो प्याज खरीद रहे थे, वे अब सिर्फ 2 किलो खरीद रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज 180 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं समान्य प्याज की कीमत 120 से 130 किलो के बीच है।”

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

बीएसपी, नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ, मायावती ने जारी किया बयान

आज अगर आप थोक में ज्यादा प्याज खरीदते हैं तो आयकर नोटिस भी मिल सकता है: दिनेश गुंडु राव

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कहा, “आज प्याज की कीमत इतनी अधिक है कि अगर आप थोक में ज्यादा प्याज खरीदते हैं, तो आपको आयकर नोटिस मिल सकता है। पेट्रोल की कीमतें, डीजल की कीमतें, प्याज की कीमतें सभी ने जनता पर प्रहार किया है।”

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

संसद परिसर में प्याज के मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन, पी चिदंबरम भी हुए शामिल

संसद पहुंचे पी चिदंबरम, सदन की कार्यवाही में लेंगे हिस्सा

यूपी के उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाने पर प्रियंका बोलीं- योगी और शाह ने झूठ बोला कि कानून व्यवस्था ठीक है

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम योगी और गृह मंत्री शाह ने झूठ बोला है कि कानून व्यवस्था ठीक है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की क़ानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।”

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

यूपी के उन्नाव में जेल से जमानत पर छूटे आरोपियों ने नाबालिग रेप पीड़िता को किया आग के हवाले

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग रेप पीड़िता को जलाने का मामला सामने आया है। जमानत पर छूटे रेप के आरोपियों ने पीड़िता पर केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

बेंगलुरु: बीजेपी में शामिल होने वाले पार्षद आर वसंत दो दिन बाद ही कांग्रेस में लौटे

बेंगलुरु में दो दिन पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पार्षद आर वसंत कुमार दो बारा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में वापसी के बाद वसंत कुमार ने कहा कि बीजेपी नेता मुझे अचानक मुख्यमंत्री आवास पर ले गए और बीजेपी में शामिल कर लिया।

दिल्ली: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम अपने आवास से निकले, आज प्रेस से करेंगे बात

दिल्ली में कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम अपने आवास से निकले है। वे आज प्रेस से बात करेंगे। आइएनएक्स मीडिया केस में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर मतदान जारी, 10 बजे तक 6 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 15 सीटों पर सुबह 10 बजे तक 6 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। सभी सूटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर मतदान जारी, 9 बजे तक 5.22 प्रतिशत वोटिंग

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 15 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 5.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। महालक्ष्मी क्षेत्र में 8, होसकोटे में 9 और यशवंतपुर में 5 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

मध्य प्रदेश के रीवा में ट्रक और बस की टक्कर में 15 लोगों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के रीवा में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। ट्रक और बस की टक्कर के बाद कोहराम मच गया है। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

मध्य प्रदेश: रीवा में ट्रक और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 7 घायल

मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

कर्नाटक: बेलागावी में मतदान जारी

रानीबेन्नूर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी ने डाला वोट

रानीबेन्नूर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार अरुण कुमार गुटूर ने रानीबेन्नूर के कोडियाला होस्पेट में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

होसकोटे में मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए खड़े मतदाता

कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर वोटिंग शुरू, बीजेपी सरकार की किस्मत दांव पर

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। 15 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्य में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की किस्मत दांव पर है। अगर उसे सरकार में बने रहना है तो 6 सीटें जीतनी पड़ेंगी।

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 05 Dec 2019, 7:48 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: भीषण गर्मी-चिलचिलाती धूप से बढ़ी मुश्किलें, IMD का बिहार, बंगाल समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट

  • ,
  • हरियाणा में कांग्रेस को लेकर जबरदस्त उत्साह, JJP के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस में शामिल

  • ,
  • कोविशील्ड वैक्सीन से हार्ट अटैक- ब्रेन स्ट्रोक! कोर्ट में कंपनी ने पहली बार माना दुर्लभ साइड इफेक्ट्स की बात

  • ,
  • योग गुरु रामदेव को बड़ा झटका! पतंजलि की दिव्य फार्मेसी के 10 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस निलंबित

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में आज पतंजलि मामले पर होगी सुनवाई, कोर्ट तय करेगा बाबा रामदेव पर अवमानना का आरोप लगेगा या नहीं