हालात

बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में अफसरों-कर्मचारियों को फोन पर हेलो के बजाय 'वंदे मातरम' कहना होगा

महाराष्ट्र में अब सभी सरकारी कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों को कॉल आने पर हलो के बजाय अनिवार्य रूप से 'वंदे मातरम' कहना होगा। राज्य के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस बारे में जल्द एक आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होगी अभूतपूर्व सुरक्षा, 10000 बल तैनात, 1000 कैमरे करेंगे निगरानी

डीसीपी उत्तरी दिल्ली सागर सिंह कलसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 10,000 से अधिक बलों को तैनात किया गया है। एक हजार से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। हमने पिछले 2-3 महीनों में डोर-टू-डोर सत्यापन और आतंकवाद विरोधी अभ्यास सहित कई अभियान चलाया है।

कलसी ने बताया कि हवा के माध्यम से या स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह का हस्तक्षेप, चाहे वह ड्रोन या कोई उड़ने वाली वस्तु हो, असंभव है। छतों पर पतंग पकड़ने वाले तैनात होंगे। ऊंची इमारतों में पतंगों को ऊंचा उड़ाने से पहले उनका पता लगाने और उन्हें उतारने के लिए गहरी तैनाती की गई है।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

महाराष्ट्र में अब अधिकारियो-कर्मचारियों को फोन पर हेलो के बजाय 'वंदे मातरम' कहना होगा, संस्कृति मंत्री का फैसला 

महाराष्ट्र में अब सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोई कॉल आने पर अनिवार्य रूप से नमस्ते के बजाय 'वंदे मातरम' कहना होगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,162 नए केस सामने आए, 5 की मौत, 1,832 ठीक हुए

श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में मुठभेड़ शुरू, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान अभियान में जुटे

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के धार में करम बांध से पानी का बहाव तेज हुआ, सीएम शिवराज ने की लोगों से सहयोग की अपील

मध्य प्रदेश के धार जिले में करम बांध से पानी का बहाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच सीएम शिवराज चौहान ने स्थानीय लोगों से प्रभावित गांवों में प्रवेश नहीं करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई मवेशी भी नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करता हूं।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति कर रही हैं राष्ट्र को संबोधित, सुनें पूरा संदेश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित कर रही हैं। देश के नाम अपने संदेश की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। देश में लोकतंत्र लगातार मजबूत हुआ है।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

महाराष्ट्र कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, देवेंद्र फडणवीस को मिला गृह और वित्त विभाग

मध्य प्रदेश के धार में निर्माणाधीन करम बांध से पानी बहना शुरू हुआ, दो दिन पहले रिसाव की सूचना मिली थी

RSS आज भी अंग्रेजों के खिलाफ नहीं बोलता, उल्टा गांधी की आलोचना करता है- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दो राष्ट्र सिद्धांत सावरकर द्वारा प्रस्तावित और जिन्ना द्वारा समर्थित था। ये लोग विभाजनकारी हैं। देश की आजादी में उनकी क्या भूमिका थी? आरएसएस का गठन 1925 में हुआ था। वे अभी भी अंग्रेजों की आलोचना नहीं करते, वे गांधी की आलोचना करते हैं।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 'हर हाथ तिरंगा' कार्यक्रम में शामिल हुए

राकेश झुनझुनवाला की मौत अचानक कार्डियक अरेस्ट से हुई, हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई थी

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समदानी ने बताया कि राकेश झुनझुनवाला को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ जो उनकी मौत का कारण बना। वह क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित थे, क्रोनिक डायलिसिस पर थे और अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे थे। वह मधुमेह के रोगी थे और हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

ओडिशा में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान, संबलपुर और कालाहांडी के लिए रेड अलर्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे कुछ सिंगर और सफेदपोश! पिता का आरोप, जल्द खुलासे का किया दावा

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब 80 दिन बाद उनके पिता ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे कुछ गायक और कुछ सफेदपोश लोग हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही जल्द इसका खुलासा करेंगे।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

यूपी एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के कथित आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से गिरफ्तार किया

ओडिशा के हीराकुंड बांध से बाढ़ का पानी छोड़े जाने के बाद संबलपुर में बाढ़ जैसे हालात

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ाई निगरानी, लाल किले के पास की दुकानों को सील किया

स्वतंत्रता दिवस से पहले सेना-पुलिस ने असम के चराइदेव में एक ULFA (I) कैडर को गिरफ्तार किया, पिस्तौल समेत आपत्तिजनक सामान बरामद

राकेश झुनझुनवाला न सिर्फ महान स्टॉकब्रोकर थे, बल्कि भारतीय कंपनियों की क्षमता को भी पहचानते थे- सुहेल सेठ

अकासा एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला के मित्र सुहेल सेठ ने कहा कि भारत ने न केवल एक महान स्टॉकब्रोकर खो दिया है, बल्कि इसने एक ऐसे व्यक्ति को भी खो दिया है जो भारत में विश्वास करता था और जिसने भारतीय कंपनियों की क्षमता को पहचाना था। वह एक महान इंसान और एक महान परोपकारी व्यक्ति थे, जिन्होंने कई सामाजिक कार्यों का समर्थन किया।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों की मिली राहत

पंजाब पुलिस ने पाक-ISI समर्थिक आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, कनाडा-ऑस्ट्रेलिया में बैठे सरगनाओं के 4 गुर्गे गिरफ्तार

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई 

पश्चिम बंगाल: TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को CBI मुख्यालय लाया गया

पश्चिम बंगाल में TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल, जिन्हें CBI ने मवेशी तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था, उनको कमांड अस्पताल में मेडिकल चेकअप के बाद कोलकाता में CBI मुख्यालय लाया गया। वो 20 अगस्त तक CBI की हिरासत में है।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

राकेश झुनझुनवाला के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है- अकासा एयरलाइन

अकासा एयरलाइन के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर अकासा एयरलाइन ने कहा कि आज सुबह राकेश झुनझुनवाला के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। अकासा एयर एक महान एयरलाइन चलाने का प्रयास करके राकेश झुनझुनवाला की विरासत, मूल्यों और हम में विश्वास का सम्मान करेगी।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

दिग्गज निवेशक और अकासा एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला का पार्थिव शरीर मुंबई में उनके आवास पर लाया गया

दिग्गज निवेशक और अकासा एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला का पार्थिव शरीर मुंबई में उनके आवास पर लाया गया है। आज सुबह मुंबई के ब्रिज कैंडी में उनका निधन हो गया था। उनकी उम्र 62 साल थी।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के हैदरबेग में 108 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास गश्त बढ़ाई

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास गश्त बढ़ा दी है। कमांडर नौशेरा ब्रिगेड के ब्रिगेडियर कपिल राणा ने बताया, "मैं यही कहना चाहता हूं कि जनता निश्चिंत रहे, भारतीय सेना सरहद पर पूरी तरह से अलर्ट है। सीमा पर ऐसा कुछ नहीं हो सकता जिससे आपको कोई भी तकलीफ हो।"

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

कोलकाता: TMC बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कमांड अस्पताल ले जाया जा रहा

कोलकाता में टीएमसी के बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कमांड अस्पताल ले जाया जा रहा है। पशु तस्करी मामले में TMC नेता अनुब्रत मंडल को 10 दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा गया है।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

महाराष्ट्र: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत नागपुर में 'उत्तीष्ट भारत' कार्यक्रम में शामिल हुए

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत नागपुर में 'उत्तीष्ट भारत' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "हम अलग दिख सकते हैं। हम अलग-अलग चीजें खा सकते हैं। लेकिन अस्तित्व में एकता है। आगे बढ़ना कुछ ऐसा है जो दुनिया भारत से सीख सकती है। विश्व में उत्कृष्टता की कीमत होती है।"

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर दुख व्यक्त किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “उनके विशाल अनुभव और शेयर बाजार की समझ ने अनगिनत निवेशकों को प्रेरित किया है। उन्हें उनके बुलंद दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,092 नए मामले सामने आए 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे अदम्य थे। जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक, वे अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वे भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

दिग्गज निवेशक और अकासा एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

अरबपति दिग्गज निवेशक और अकासा एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला का 62 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

रायगढ़ में एक कार दुर्घटना में घायल महाराष्ट्र शिव संग्राम नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विनायक मेटे का आज तड़के निधन हो गया 

छत्तीसगढ सीएम भूपेश बघेल ने 'हमर तिरंगा' अभियान के तहत सीएम आवास पर शहीदों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया 

राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मनाया गया हर घर तिरंगा

दिल्ली: रक्षा मंत्रालय के तहत DHQ सुरक्षा सैनिकों ने आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 7.5 किमी की दौड़ का आयोजन किया

यूपी के बांदा में यमुना नदी से 3 और लाशें बरामद, अब तक 12 शव मिले, 11 अगस्त को पलटी थी नाव

उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में 11 अगस्त को नाव पलटने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नदी से तीन और शव बरामद किए गए हैं। अब तक 12 शव मिल चुके हैं। अभी भी तीन लोग लापता हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 14 Aug 2022, 8:00 AM IST