कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सराहनीय और साहसी प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई। बीजेपी सरकार के चौतरफा हमलों, धन-बल के बावजूद आपकी जी-तोड़ मेहनत ने आज ग्वालियर नगर निगम में 57 साल बाद और जबलपुर में 23 साल बाद कांग्रेस का झंडा गाड़ कर इतिहास रच दिया।
प्रियंका गांदी ने कहा कि जनमुद्दों पर संघर्ष और जनसेवा के मूलमंत्र के साथ मैदान में डटे रहिए, आने वाले समय में गांव-गांव, नगर-नगर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जनहितैषी और देश को जोड़ने वाली विचारधारा का परचम लहराएगा।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे वन डे मैच में टीम इंडिया ने ऋषभ पंत के पहले वनडे शतक की मदद से इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति के लिए कांग्रेस की दिग्गज नेता मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस, एनसीपी समेत कई विपक्षी दलों की बैठक के बाद शरद पवार ने अल्वा को साझा उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया। वह 19 जिलाई को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगी।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की विपक्षी दलों से उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ का समर्थन करने की अपील पर कहा कि हमारी उम्मीदवार अल्पसंख्यक हैं और उनके उम्मीदवार से बेहतर हैं। अगर वे हमारे उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेंगे तो यह सर्वसम्मत चुनाव होगा।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं और देश में आदिवासियों के लिए भावना है। हमारे कई विधायक-सांसद भी आदिवासी समुदाय से हैं। इसलिए हमने उनका समर्थन किया। लेकिन यहां इस गठबंधन में हम उपराष्ट्रपति पद के लिए मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेंगे।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों ने मार्गरेट अल्वा उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। आज कांग्रेस, एनसीपी समेत कई विपक्षी दलों की बैठक के बाद शरद पवार ने अल्वा को साझा उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक बच्चा मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ जीजीएच अस्पताल में भर्ती हुआ है। उसके रक्त के नमूने पुणे भेजे गए और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। बच्चे के परिवार को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। परिवार कल सऊदी अरब के दौरे से भारत लौटा था।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक गद्दा फैक्ट्री में आग लग गई है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, पुलवामा के गंगू क्रॉसिंग के पास एक चेक पोस्ट पर फायरिंग हुई। घटना में CRPF का 1 जवान ASI विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। तलाश जारी है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
मध्य प्रदेश में नगर पालिका चुनावों की मतगणना के बीच डबरा नगर पालिका के रुझानों की तस्वीर साफ हो गई है। यहां बीजेपी ने 14 वहीं कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा आप और निर्दलीय उम्मीदवारों के हिस्से में क्रमशः 2 और 4 सीटें आई।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार ने मंगलवार (19 जुलाई) को श्रीलंका में मौजूदा संकट पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में एक और सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और हमने कम से कम 13 मुद्दे सरकार के सामने रखे हैं। करीब 20 मुद्दे वहां पर आए हैं। कहा जा रहा है कि 32 बिल हैं, जिसमें से सिर्फ 14 बिल तैयार हैं, लेकिन 14 बिल कौन से हैं यह उन्होंने नहीं बताया।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में एक स्कूली छात्रा की मौत बवाल हो गया है। स्थानयी लोग स्कूल में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान बसों में भी आग लगा दी गई। स्कूल की संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारी कक्षा 12 की एक छात्र की मौत से नराज हैं। न्याय की मांग कर रहे हैं।
कल्लाकुरिची हिंसा पर तमिलनाडु के डीजीपी सी सिलेंद्र बाबू ने कहा, “स्कूली छात्रा की प्राकृतिक कारणों से मौत हुई, हमने मामला दर्ज किया है। माता-पिता ने एक और पोस्टमॉर्टम के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लोगों का छोटा समूह स्कूल में विरोध करने आया, हमने व्यवस्था की, लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा कर लिया। शांतिपूर्ण विरोध के बजाय, उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज करना पड़ा। 500 पुलिस कर्मियों को वहां भेजा गया है। हम स्कूल पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। हमारे पास वीडियो भी हैं।”
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
SSCGD 2018 के अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सवाल मत पूछो, आवाज़ मत उठाओ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन मत करो, नए भारत में हक मांगने पर होगी गिरफ़्तारी। युवाओं को बेरोज़गार बना कर, करोड़ों परिवारों की आस तोड़ कर, देश का भविष्य उजाड़ रही है ये तानाशाह सरकार।”
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना जारी है। इस बीच जबलपुर राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने कहा जबलपुर नगर निगम में कांग्रेस का महापौर बन रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी जीत सुनिश्चहित है। महाकौशल की उपेक्षा का जवाब जनता ने बीजेपी को दिया है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना जारी है। जबलपुर के 79 वार्डों में बीजेपी-कांग्रेस के बीज कांटे की टक्कर है। यहां के 34 वार्डों में बीजेपी और 33 वार्डों में कांग्रेस आगे है। 1 वार्ड में शिवसेना आगे चल रही है। वहीं, 2 वार्ड में बीएसपी, दो में एआईएमआईएम के पार्षद आगे हैं। 5 वार्ड में निर्दलीयों को बढ़त है। यहां 8 राउंड की मतगणना हो चुकी है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना जारी है। बुरहानपुर में बीजेपी प्रत्याशी माधुरी पटेल जीत गई हैं। वहीं, जबलपुर में बीजेपी महापौर प्रत्याशी जितेंद्र जामदार अपना वार्ड हार गए हैं। सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड से वे 350 वोट से हारे। यहां कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नु 19000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस आगे दिखाई दे रही है। ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिंगरौली में बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। जबलपुर में बीजेपी महापौर प्रत्याशी जितेंद्र जामदार अपना वार्ड हार गए हैं। सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड से वे 350 वोट से हारे। यहां कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नु 19000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 8 राउंड की मतगणना हो चुकी है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
जगदीप धनखड़ को NDA का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार नामित किए जाने पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि NDA के उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार कैसे हैं इस बारे में हमें बोलने की जरूरत नहीं है। सभी जानते हैं कि उनके (NDA) उम्मीदवार कैसे हैं, रही बात हमारे उम्मीदवार की तो वो आज तय हो जाएगा।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एडवोकेट जनरल ऑफिस में आग लग गई। एसएसपी शैलेश कुमार ने कहा, "सुबह आग लगने की खबर मिली थी, 15 गाड़ियां मौके पर हैं। पांचवे, छठे व सातवें फ्लोर परआग पर काबू पा लिया गया है आठवें फ्लोर पर अभी आग बुझाने का काम चल रहा है। किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है।"
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, कल देर रात सांबा के मंगू चक गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को इलाके में एक ड्रोन देखे जाने की सूचना दी। पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद इंडिगो शारजाह-हैदराबाद की उड़ान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया, जिसकी हवाई अड्डे पर जांच की जा रही है। एयरलाइन कराची में एक और विमान भेजने की योजना बना रही है। दे हफ्ते में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस ने नशीले पदार्थ के सप्लाई वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मुरादाबाद अखिलेश भदौरिया ने कहा, "सिविल लाइन पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ़्तार किया है इनके पास से नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इन नशीले पदार्थ का बाजार मूल्य 18 लाख रुपए है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है। शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। बारिश से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Jul 2022, 7:52 AM IST