उत्तर प्रदेश में खाली विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव 11 अगस्त को होगा। सपा के अहमद हसन के निधन तथा भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफा देने से रिक्त सीट पर उपचुनाव होना है। निर्वाचन आयोग ने एमएलसी की दोनों सीटों के उपचुनाव का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया। आयोग ने दोनों सीट के लिए अलग-अलग उपचुनाव कराने की घोषणा की है। विधान सभा कोटे की इन दोनों ही सीटों के चुनाव की अधिसूचना 25 जुलाई को जारी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार एक अगस्त तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। दो अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार अगस्त को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 11 अगस्त को दोनों ही सीटों के लिए सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
सावन के महीने में जब बिहार की खेतों में हरियाली दिखाई देती थी, लेकिन इस बार कई इलाकों में इस सावन के महीने में खेत सूख रहे हैं। इधर, खेतों में जब काम ही नहीं शुरू हुआ तो खेत में काम करने वाले मजदूर भी आशंकित होकर रोजगार की तलाश में भटकने लगे हैं। बिहार में बड़ी संख्या खेतिहर मजदूरों की है, जो खेतों में काम करते हैं। ऐसे मजदूर अब अन्य औद्योगिक शहरों की ओर जाने की योजना बना रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ मजदूर अब जाने भी लगे हैं। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर स्टेशन से औद्योगिक नगर जाने वाले ट्रेनों में ऐसे मजदूरों को अब देखा जा रहा है।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीएसटी वृद्धि पर कहा कि हम कल इसके खिलाफ लड़ेंगे, गांधी प्रतिमा पर और सदन के अंदर और बाहर भी विरोध करेंगे। हमने सभी दलों से मूल्य वृद्धि, जीएसटी वृद्धि का विरोध करने की अपील की है।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
उपराष्ट्रपति के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने कहा कि मैं कल नामांकन दाखिल करूंगी और एनडीए के प्रचार अभियान से लड़ूंगी। मैं किसी से नहीं डरने वाली हूं।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नफरत भरे बयान के लिए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शर्मा ने देश भर में अपने खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी को एक साथ करने का निर्देश देने की भी मांग की है।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
राजधानी दिल्ली में 2022 में अब तक डेंगू के कुल 158 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें जुलाई में 15 मामले शामिल हैं। 2022 में अब तक चिकनगुनिया के 8 मामले और मलेरिया के 29 मामले सामने आए हैं।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शाम 5 बजे बंद हो गया। संसद भवन में चुनाव आयोग द्वारा वोट देने की अनुमति प्राप्त 727 सांसदोंऔर 9 विधानसभा सदस्यों में से 728 ने अपने वोट डाले। 98.91% मतदान दर्ज हुआ।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
शिवसेना सांसद विनायक राउत ने बताया कि शिवसेना (ठाकरे गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए वरिष्ठ नेता रामदास कदम और पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल को हटाया।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने दूध, दही और चावल जैसे पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने की आलोचना करते हुए कहा कि इससे पहले से ही "रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी" से जूझ रहे लोगों को और तकलीफ होगी।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस महंगी की। आज से आटा, अनाज, दही भी महंगा हो गया। मोदी जी के खरबपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए आने वाले समय में बिजली महंगी होगी कुछ लोगों के लिए अंधाधुंध कमाई का इंतजाम हो रहा है, लेकिन "रेवड़ी कल्चर" बोलकर बदनाम गरीब और मध्यवर्ग को किया जा रहा है
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट हुआ, जिसमें सेना के एक कैप्टन और एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल ने सोमवार को कहा, 17 जुलाई 2022 की रात पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट हुआ। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त भारतीय सेना के जवान एलओसी पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे।
ग्रेनेड विस्फोट के कारण सैनिक घायल हो गए, जिन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से कमांड अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान कैप्टन आनंद और जेसीओ भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया।
सेना ने बताया कि कैप्टन आनंद बिहार के भागलपुर के चंपा नगर के रहने वाले थे और जेसीओ भगवान सिंह उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के पोखर भिट्टा गांव से थे।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
गुजरात के एनसीपी विधायक कांधल एस जडेजा का कहना है कि उन्होंने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट देने का फैसला किया है।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
दिल्ली पुलिस ने भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अपने दो अधिकारियों को एक व्यक्ति से मामला सुलझाने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
मध्य प्रदेश में धार बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया। पीएम ने कहा, "बचाव का काम चल रहा है और स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।"
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पहले भी यशवंत सिन्हा को समर्थन दिया है। आज बिहार में सभी विपक्ष के लोग उनके पक्ष में मत कर रहे हैं। हम चाहेंगे कि जो देश में अराजकता का माहौल है जहां संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है, वहां एक ऐसा राष्ट्रपति आए जो हर चीज़ों को संभाले और देखेः
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
दिल्ली: एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ संसद भवन पहुंचे। वह आज नामांकन दाखिल करेंगे।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
महंगाई और जीएसटी दरों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हुई।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
राज्यसभा में सभापति नायडू ने पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे, पूर्व-संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान, महान हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा और अन्य को श्रद्धांजलि दी।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
सदस्यों के शपथ लेने के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के सदस्य अध्यक्ष से किसी मुद्दे पर नोटिस देना चाह रहे थे। लेकिन अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोई नोटिस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति पद का चुनाव हो रहा है। हर चुनाव देश में उत्सव के रूप में बनाया जाता है। आज सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
संसद का मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को दी श्रद्धांजलि।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
राज्यसभा में आज कई सदस्यों ने भी शपथ ली। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजीव शुक्ला और शिवसेना नेता संजय राउत को सभापति वैंकेया नायडू ने शपथ दिलवाई। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी ने भी आज बतौर राज्यसभा सदस्य शपथ ली।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेते हुए अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, बीजेपी का चरित्र सब जानते हैं। अगर एसपी के विधायक बीजेपी के संपर्क में है तो पार्टी लिस्ट जारी करें। बीजेपी से अच्छा गुमराह करने किसी को नहीं आता है।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं आज सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि वो अपनी अंतरआत्मा की आवाज़ सुने। मैं उम्मीद करता हूं कि सब प्रजातंत्र को बचाने के लिए मेरे पक्ष में अपना वोट डालेंगे। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले दिनों में ये दिशा तय करेगा कि भारत में प्रजातंत्र बचेगा या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। अभी तक मिले संकेत से पता चलता है कि हम समाप्ती की ओर बढ़ रहे हैं
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है और इसके 12 अगस्त तक चलने की संभावना है। सोमवार को 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होगी। इससे पहले लोक सभा अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की गरिमा और शालीनता को ध्यान में रखते हुए सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से अपील करते हुए ट्वीट कर कहा, "संसद का मानसून सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। देश की जनता की अपेक्षा है कि उनसे जुड़े विषयों पर सदन में सार्थक चर्चा हो।"
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने अग्निपथ योजना के खिलाफ शून्यकाल के दौरान स्थगन प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है, साथ ही उस पर चर्चा करवाने की मांग भी की है और प्रधानमंत्री से इस योजना को वापस लेने की मांग की है। सांसद गोहिल ने राज्यसभा में दिए अपने नोटिस में कहा है, "सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेनी चाहिए, क्योंकि सैनिकों को ना रैंक, ना पेंशन, अग्निपथ तो है सिर्फ एक टेंशन। अगर सरकार को करना भी है तो पार्लियामेंट में आकर बात करें, वहीं एक पायलट प्रोजेक्ट कहीं चलाकर देखें। जिन बच्चों ने तीन साल से मेहनत की है, उनको फौज में रेग्युलर भर्ती करें।"
उन्होंने आगे कहा, "अग्निपथ के तहत फौज में भतर्ी होने ना प्रमोशन मिलना है, ना रैंक बढ़नी है, ना लंबे अरसे तक काम करना है, 6 माह की ट्रेनिंग और साढ़े तीन साल का ठेका, तो जो युवा भर्ती होगा, उसका सम्मान नहीं होगा। सरकार का कोई भी बड़ा फैसला होता है, तो कभी भी लोकतंत्र में तुरंत फैसला नहीं होता है, लंबी प्रक्रिया चलती है, कोई बड़ा बदलाव होता है, तो ट्रायल बेस पर एक्सपेरिमेंट होता है। लोगों से अभिप्राय, ओपिनियन मंगवाए जाते हैं, फिर सरकार बदलाव करती है।"
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
पश्चिम बंगाल: राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और भाजपा विधायक मतदान करने के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा में लाइन में खड़े दिखे
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं सभी सांसद से आग्रह करूंगा कि गहन चिंतन, गहन चर्चा और सदन को जितना प्रोटेक्टिव बना सके..इसलिए सबका सहयोग हो और सबके प्रयास से ही लोकतंत्र, सदन और सभी के प्रयास से सदन उत्तम निर्णय लेता है इसलिए सदन की गरिमा बढ़ाने के लिए हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें।
हम हमेशा सदन को संवाद का सक्षम माध्यम मनाते हैं, जहां खुले मन से संवाद हो, खुले मन से वाद-विवाद हो, आलोचना भी हो और उत्तम प्रकार से विश्लेषण हो ताकि नीति और निर्णय में बहुत ही सकारात्मक योगदान हो सके।
ये सत्र बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसी समय राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं। आज मतदान भी हो रहा है और इसी कालखंड में देश को नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति मिलेंगे।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
#DroupadiMurmu बनाम #YashwantSinha: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। देश भर के सांसदों और विधायकों ने मतदान कर रहे हैं।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में आज लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होने वाली है।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,935 नए मामले सामने आए हैं, 16,069 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 51लोगों की मौत हुई है।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने देश में घरेलू सिलेंडरों और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 57 नए मामले आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है और ये 12 अगस्त तक चलेगा. इस बार के मानसून सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी और 24 बिल पेश किए जाएंगे। दूसरी ओर राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज ही वोट डाले जाएंगे।
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 18 Jul 2022, 8:00 AM IST