
लखनऊ के डीएम सूर्य पाल गंगवार ने कहा कि लखनऊ में गिरी बिल्डिंग के मलबे से अब तक 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ शामिल है। सेना को भी बुलाया गया है। इससे पहले इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों की बदौलत भारत ने 385 का स्कोर बनाया था, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 295 रन बना पाई। इस जीत के साथ भारत आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी न्यूजीलैंड को पछाड़कर नंबर-1 बन गया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर एक रिहायशी इमारत गिर गई है, जिसके मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। यूपी डीजीपी ने बताया कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में 30-35 लोग थे, जिनके फंसे होने की आशंका है।
लखनऊ के वजीर हसनगंज इलाके में गिरी इमारत के मलबे से 7 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। वे सभी बेहोश थे। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि लोग कह रहे हैं कि बिल्डिंग में 30-35 परिवार रह रहे थे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर एक रिहायशी इमारत गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
ओडिशा के नबरंगपुर जिले में मंगलवार को कथित तौर पर कई अपराधों में शामिल दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी, साउथवेस्टर्न रेंज, पंडित राजेश उत्तमराव ने कहा- नबरंगपुर जिले के रायघर पुलिस सीमा के अंतर्गत हतीगांव आरक्षित वन क्षेत्र से विशेष अभियान समूह (एसओजी), जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा कट्टर महिला कैडर सहित 2 माओवादियों को उठाया गया।
छत्तीसगढ़ के नामचीन उद्योगपति और कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल से एक अपराधी ने पांच मिलियन (50 करोड़ रुपये) की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। यह पत्र बिलासपुर की केंद्रीय जेल से लिखा गया है। इस धमकी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल को एक पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को दो स्थानीय युवकों ने पीट-पीट कर मार डाला, क्योंकि उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ को रोकने का प्रयास किया था।
पुलिस ने दो युवकों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। दोनों भाई होने का पता चला है।
हावड़ा (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक, स्वाति भांगलिया के अनुसार, हत्या के आरोपों के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। भांगलिया ने बताया, "दो आरोपी भाई हैं। हमने उनमें से एक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है।"
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी चुनावी रैलियों और सभाओं को संबोधित करने के लिए 6 और 7 फरवरी को त्रिपुरा का दौरा करेंगी। तृणमूल के त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने कहा कि उनकी यात्रा से पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और बंगाल के कई नेता राज्य भर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त और सर्वोच्च न्यायालय के (सेवानिवृत्त) न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एन. संतोष हेगड़े ने मंगलवार को न्यायाधीशों की नियुक्ति और न्यायिक प्रणाली में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को गलत और खतरनाक करार दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने रेखांकित किया कि कार्यपालिका को न्यायपालिका में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी- इस तरह का हस्तक्षेप खतरनाक है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को फिल्म फराज के निर्देशक और निमार्ताओं को नोटिस जारी किया और दो पीड़ितों की माताओं की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, जिन्होंने 2016 के ढाका आतंकवादी हमलों पर आधारित फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और तलवंत सिंह की खंडपीठ ने कहा कि पांच दिन में जवाब दाखिल किया जाए।
गुजरात विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी को राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। 24 फरवरी को वित्त मंत्री कनुभाई देसाई 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने मीडिया को बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पूर्व सदस्यों (जिनकी मृत्यु हो चुकी है) को श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। 25 दिनों के बजट सत्र में कई विधेयक पेश किए जाएंगे और उन पर चर्चा की जाएगी।
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाे रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 386 रन बनाने होंगे। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 54 रन बनाए।
नेपाल में भूकंप के बाद बाजुरा जिले में कुछ घर ढह गए। अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। बाजुरा जिले के डीएसपी सूर्य थापा ने यह जानकारी दी है।
हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य में आपराधिक अधिकार क्षेत्र के न्यायालयों द्वारा सुनाई गई सजा भुगत रहे कैदियों को विशेष छूट दी है। सरकार के मुताबिक, आजीवन कारावास, 10 वर्ष या इससे अधिक की अवधि की सजा सुनाई गई है, उन्हें 90 दिन और जिन अपराधियों को पांच वर्ष से ऊपर व 10 वर्ष से कम की सजा सुनाई गई है, उन्हें 60 दिन की छूट प्रदान की जाएगी।
सरकार के मुताबिक, जिन अपराधियों को पांच वर्ष से कम की सजा सुनाई गई है, उन्हें 30 दिन की छूट प्रदान की जाएगी। जेल मंत्री ने बताया कि गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी, 2023 को कारागार से पैरोल और फरलो पर आए सभी अपराधियों को भी यह छूट दी जाएगी।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले में ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हमें आश्वासन दिया गया था कि ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले हमसे सलाह ली जाएगी। बहुत दुख की बात है कि इस समिति के गठन से पहले हमसे सलाह तक नहीं ली गई।
वहीं, ANI से खेल मंत्रालय के सूत्र से खबर दी है कि ओवरसाइट कमेटी में 5 में से 3 नाम इन (विरोध करने वाले) पहलवानों द्वारा सुझाए गए थे, लेकिन अब उनका दावा है कि उनसे परामर्श नहीं लिया गया।
श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से चार्जशीट दायर कर दी गई है। पुलिस ने पूरे 6629 पन्नों की एक विस्तृत चार्जशीट दायर की है। उस चार्जशीट में आरोपी आफताब पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।
दिल्ली मेयर के लिए वोटिंग शुरू होते ही सिविक सेंटर हंगामा शुरू हो गया। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
दिल्ली और एनसीआ में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके देपहर करीब 2.28 बजे महसूस किए गए। घबराए लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 आंकी गई है। इसका केंद्र नेपाल था।
चड़ीगढ़ के जिला कोर्ट में बम की सूचना से अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस को एक पत्र मिला था, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के ज्यूडिशियल कॉम्प्लैक्स में बम रखा गया है। यह बम एक गाड़ी में है, जो 1 बजे फट जाएगा। इसके बाद पुलिस तुरंत वहां पहुंची। पूरे कॉम्प्लैक्स को खाली कर सील कर दिया गया है। सभी वकीलों को भी बाहर रहने को कहा गया है। इसके बाद ऑपरेशन सेल के कमांडो, डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम और रिजर्व फोर्स कोर्ट पहुंची है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में राज्य दर्जा का मुद्दा है। हमें लगता है कि जल्द से जल्द इसे राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और यहां जल्द से जल्द विधानसभा की फिर से शुरूआत होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि कल हमारी कश्मीरी पंडितों से बात हुई। उन्होंने हमें बताय कि उनका राजनीतिक प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने हमें संसद में उनके मुद्दों को उठाने के लिए कहा। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि मैं उनकी मदद करूंगा।
राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि जो पदयात्रा पूरे देश में लोगों को जोड़ने का काम कर रही है, वो किस तरह से देश के हितों को नुकसान पहुंचा सकती है।
उन्होंने कहा कि मैं ये देख सकता हूं कि किस तरह से राजनाथ सिंह की पार्टी देश को क्षति पहुंचा रही है। मुझे लगता है कि जिस पार्टी में राजनाथ सिंह हैं, वहां उन्हें क्या कहना है, वो पार्टी के शीर्ष के लोग बताते हैं।
दिल्ली नगर निगम में आज मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। इससे पहले मनोनीत पार्षदों की शपथ के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों ने नारेबाजी की। बीजेपी पार्षदों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
इससे पहले 6 जनवरी को दिल्ली में मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना था। लेकिन इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ था। आप और बीजेपी पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का मुक्की भी हुई थी। सदन में कुर्सियां तक चली थीं।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम विधानसभा में विधेयक लेकर आए और अब महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को खेल के क्षेत्रों में भी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में गणतंत्र दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने बताया, "इस बार 3 सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभागीय झांकियों को गणतंत्र दिवस में सम्मिलित किया जाएगा। पुलिस बल, CRPF, केंद्रीय रिजर्व फोर्स ने मार्च पास्ट किया है।"
मध्य प्रदे के शिवपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसा देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया के पास फोरलेन बायपास और थीम रोड को जोड़ने वाले मोड़ पर हुआ।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के झाला गांव में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी तीन बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सोमवार को उस समय हुई, जब किशोरी गैस चूल्हे पर दूध उबाल रही थी और गैस सिलेंडर फट गया।
बिहार के सिवान जिले में कथित मिलावटी शराब से मृत्यु के संबंध में एसपी एस. के. सिन्हा ने कहा कि इसमें 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 6 लोगों का इलाज चल रहा है। हमने 16 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
दिल्ली में नगर निगम की बैठक आज है। मेयर और डिप्टी मेयर का आज चुनाव होगा। मेयर पद के प्रत्याशियों में शैली ओबरॉय और आशु ठाकुर (आप) और रेखा गुप्ता (बीजेपी) शामिल हैं। ओबरॉय आप की मुख्य दावेदार हैं। डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशियों में आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार (आप) तथा कमल बागड़ी (बोजेपी) शामिल हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Jan 2023, 8:16 AM IST