छत्तीसगढ़ के सीएम कार्यालय की उप सचिव सौम्या चौरसिया की ईडी द्वारा अवैध खनन मामले में आज गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जैसा कि मैं कहता आया हूं, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कृत्य है। हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
जेद्दा से कोझिकोड जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान को हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के कारण कोच्चि की ओर मोड़ना पड़ा। फ्लाइट कोच्चि में सभी यात्रियों के साथ सुरक्षित उतर गई।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में फैले भ्रष्टाचार का एक वीडियो सामने आया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 2 में अभी हाल फिलहाल में बनाई गई सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क की खराब गुणवत्ता को दिखाया गया है और हाथ से ही वह सड़क उखड़ रही है। इस वीडियो के सामने आते ही ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ऋतु महेश्वरी ने जांच के आदेश दिए हैं एक कमेटी का गठन किया है और 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
बिहार के कई जिलों में इन दिनों लोग कम तापमान और हाई वायु प्रदूषण के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के कारण लोगों को घरों के भीतर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों में बिहार के तीन से पांच शहर लगातार देश में सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक के मामले में टॉप पर आ रहे हैं। आरा, मोतिहारी, बेतिया समेत बिहार के छह शहर सबसे प्रदूषित शहरों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। आरा में 404 एक्यूआई है और मोतिहारी में शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक्यूआई 400 पहुंच गया है। बेतिया एक्यूआई 356 के साथ चौथे, पंजाब का मुल्लानपुर 336 के साथ 5वें, यूपी का मेरठ 332 के साथ 6वें, नौगछिया 320 के साथ 7वें, बिहार शरीफ 309 और छपरा 307 के साथ 8वें, दिल्ली का पीतमपुरा 296 के साथ 9वें और हरियाणा का जींद 293 एक्यूआइ के साथ 10 वें स्थान पर है।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला ने कोच्चि बंदरगाह प्राधिकरण और कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड के अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पेश आ रही मुश्किलों के तत्काल निवारण हेतु सीएमडी और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बता दें इसी सिलसिले में विजय सांपला 2 दिन के कोच्चि दौरे पर थे।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP के पास एक बहुत बड़ी वाशिंग मशीन है, जिसमें कोई भी भ्रष्टाचारी आदमी जाता है तो क्लीन हो जाता है।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि 'दिल्ली की योगशाला' के तहत मुफ्त योग कक्षाएं किसी भी कीमत पर जारी रहेंगी। एक कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, पैसे की चिंता न करें और जितना हो सके मुफ्त योग कक्षाओं का विस्तार करें। योजना के लिए धन की अनुपलब्धता के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में मुफ्त योग कक्षाएं जारी रहेंगी।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में इस साल सैलानी भी पहुंचे और खरीददारी भी खूब हुई। इस कारण विक्रेता भी इस साल खुश नजर आ रहे हैं। वैसे, पशु मेले के रूप में प्रसिद्ध इस मेले में जानवरों को लेकर हुई पाबंदियों के कारण मेले में पशु प्रेमियों की संख्या कम जरूर हुई है।
इस मेले के उद्घाटन के करीब 25 दिन गुजर चुके हैं। छह नवंबर से शुरू हुआ यह मेला सात दिसंबर को समाप्त होगा। 32 दिनों तक चलने वाले इस मेले में इस साल स्थानीय लोग खूब पहुंचे। एक अनुमान के मुताबिक कहा जा रहा है कि अब तक इस मेले में 50 लाख से अधिक लोग पहुंच चुके हैं।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के एक व्यक्ति को सेक्सटॉर्शन में लिप्त होने और अमेरिका के एक प्रमुख विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। पोंटिंग पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कमेंट्री कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छुई में खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया है। मलबे में दबने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 7 में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी कई ग्रामीणों के फंसे होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि लालकृष्ण आड़वाणी जी ने कहा था, "नरेंद्र मोदी मेरे चेले नहीं हैं, पर वह दुनिया के सबसे अच्छे इवेंट मैनेजर हैं।" जो खुद कुशलता के साथ इंवेट करते हैं, वह हम पर इवेंट चलाने का इल्जाम लगा रहे हैं।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
गायक जुबिन नौटियाल आज सुबह एक इमारत की सीढ़ी से गिरे जिससे उनकी कोहनी टूट गई, उनकी पसलियां टूट गईं और उनके सिर में चोट लगी। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री नोरा फतेही दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचीं।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने आज यूपी के कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय के सामने सरेंडर कर दिया है। पिछले महीने एक भूमि विवाद में एक महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया था और तब से वे फरार चल रहे थे।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है। जल्द ही गोल्डी बराड़ को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इससे बहुत से परिवारों को न्याय मिलेगा। गोल्डी बराड़, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड है।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर के मुरलीधरन का दिल का दौरा पड़ने की वजह से तमिलनाडु के कुंभकोणम में उनके होमटाउन में निधन हो गया।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी भेहद खराब है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 342 (बहुत खराब) श्रेणी में है।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लुधियाना ब्लास्ट केस के मुख्य फरार आरोपी हरप्रीत सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। वह मलेशिया के कुआला लुम्पुर से आया था।
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Dec 2022, 7:36 AM IST