कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंचीं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने मैसूर के मंडकल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। शिवकुमार ने कहा कि सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के भुज में एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया है। ये कार्रवाई भुज के हरामीनाला में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा की गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि 3 अक्टूबर को, बीएसएफ भुज की अम्बुश पार्टी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक हरामीनाला इलाके में कुछ पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं और मछुआरों की आवाजाही देखी। सतर्क बीएसएफ दल तुरंत मौके पर पहुंचा और भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक हरामीनाला से एक पाकिस्तानी मछली पकडने वाली नाव (इंजन फिटेड) को जब्त कर लिया।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हवाई मार्ग से जुड़ गई। बिलासपुर को नई विमान सेवा के रूप में एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया नई दिल्ली से हरी झण्डी दिखाकर फ्लाइट को बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा चकरभांटा बिलासपुर से रवाना किया।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसाबले के भारतीय अर्थव्यवस्था और देश में आर्थिक असमानता पर चिंता जताने वाले बयान के बाद जनता दल (सेक्युलर) ने बीजेपी शासन के दौरान 'अच्छे दिन' के दावों पर सवाल उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा, "आरएसएस के संगठन महासचिव दत्तात्रेय होसाबले का बयान जो बीजेपी की जड़ है, आर्थिक असमानता, गरीबी और बेरोजगारी बहुत खतरनाक हैं, यह भारत की वर्तमान स्थिति का आईना है। अच्छे दिन के दावों पर अब बड़े सवाल उठ रहे हैं।"
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के तिकुनिया में आज से एक साल पहले तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए किसानों की याद में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कस्बा स्थित कौड़ियाला गुरुद्वारा में बरसी मनाई गई। इस दौरान मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। टिकैत ने कहा कि किसानों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक सरकार से हमारी लड़ाई जारी रहेगी। किसान नेता राकेश टिकैत ने तीन अक्टूबर की घटना को दुखद घटना और हादसा बताया, वहीं किसान नेता ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोगों की हत्याएं हुई थीं। जिसमें से तीन लोग मंत्री से सबंधित लोग थे। किसानों से किए हुए वादों को लेकर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की भी मांग की और कहा जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक सरकार से हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने 3 अक्टूबर को हड़ताल की। विरोध जता रहे शिक्षकों का कहना है कि नई नियुक्ति पॉलिसी के कारण हजारों शिक्षकों के विस्थापित होने का खतरा है। शिक्षकों द्वारा विश्वविद्यालय बंद किए जाने के कारण सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कार्य पूरी तरह ठप्प रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का कहना है कि यदि तदर्थ शिक्षकों का विस्थापन नहीं रुका तो 18 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली विश्वविद्यालय में फिर हड़ताल की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ यानी डूटा ने विभिन्न कॉलेजों में स्थाई नियुक्ति के लिए हो रहे साक्षात्कार में कार्यरत एडहॉक शिक्षकों के विस्थापन को रोकने के लिए सोमवार को विश्वविद्यालय बंद का आह्वान किया। डूटा के बंद के आह्वान के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय में 3 अक्टूबर को शिक्षण सहित अन्य सभी कार्य ठप्प रहे।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इंस्टाग्राम पर एक महिला के साथ घरेलू हिंसा का वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को एक पत्र लिख कार्रवाई की मांग की है और पीड़िता की मदद के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
2 अक्टूबर को 11 साल के बच्चे के किडनैपिंग मामले में पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही दो बदमाशों को पकड़ कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था। इसी मामले में पुलिस के कई अन्य टीमें लगातार फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश कर रही थी। इन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया और 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरअसल 2 अक्टूबर को दिन में 11 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था और उसके पिता से 30 लाख की फिरौती मांगी गई थी। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें इस मामले को वर्कआउट करने में लगी हुई थी। आज सुबह ही पुलिस की मुठभेड़ बदमाशों से हुई थी। जिनमें बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और बच्चे को सकुशल उसके घर वालों के पास पहुंचा दिया गया था। वही पुलिस की दूसरी टीम लगातार फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश कर रही थी जिनके पास फिरौती की रकम थी। पुलिस ने बदमाशों को नोएडा के चुहरपुर अंडरपास के पास रोकने की कोशिश की और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और एसएचओ घायल हो गए और एक बदमाश की गोली लगने से मौत की खबर मिल रही है। शिवम नाम का यह बदमाश मुठभेड़ में मार गिराया गया है। यही इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड था और इस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक स्कूल में आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 46 लड़कियों समेत 53 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह रिपोर्ट दी है।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
पूंडी के पास कोलिदाम नदी में सोमवार को नहाने के दौरान छह लोग तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जबकि दो शवों को निकाल लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है।
मृतक की पहचान डी. चार्ल्स (38), डी. पृथ्वीराज (39), टी. इसाक (19), डी. डेविड (32), एस. केर्मेल (19) और एस. प्रवीण राज (19) के रूप में हुई है। यह सभी एक 40-सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो पूंडी माधा बेसिलिका की तीर्थ यात्रा पर था।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
हिंदू समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बलूचिस्तान के कलात शहर की सड़कों पर मार्च निकाला और शमशान घाट पर जलाई गई एक हिंदू महिला के शरीर के अवशेषों के साथ छेड़छाड़ करने के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध दर्ज कराते हुए समुदाय के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी और मार्च का हिस्सा बने, जिसका नेतृत्व महाराज घनश्यााम, दीवान हरि चंद और डॉ नानद लाल ने किया।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
लखीमपुर खीरी कांड को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक साल बीत गया, लेकिन लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को इंसाफ नहीं मिला। कारण वही- हमेशा की तरह भाजपा अपराधियों को बचा रही है। राहुल ने कहा कि जब हमने भारत जोड़ो यात्रा करने का फैसला लिया, तब हमारे लिए किसान आंदोलन एक बड़ी प्रेरणा थी। अन्नदाताओं को न्याय दिलाए बिना ये संघर्ष ख़त्म नहीं होगा।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु में चीनी लिंक वाली 12 संस्थाओं पर तलाशी अभियान चलाया और लगभग 5.85 करोड़ रुपये जब्त किए।
ये कंपनियां चाइनीज एप 'कीपशेयर' के जरिए पार्ट टाइम नौकरी दिलाने और उनसे पैसे वसूलने के बहाने मासूम युवकों को ठग रही थीं। इस प्रकार एकत्र किए गए धन का उपयोग क्रिप्टो मुद्राओं को खरीदने के लिए किया गया था।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 412 मामले सामने आए। सितंबर के महीने में कुल 693 मामले सामने आए थे। 2022 में अब तक 937 मामले सामने आए हैं और डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
ईरान का यात्री विमान जिसमें बम होने की बात सुबह से बतायी जा रही थी उसकी सुरक्षित लैंडिंग चीन में हो गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, विमान में कुछ नहीं मिला।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
बिहार के गोपालगंज जिले के एक सब-इंस्पेक्टर को एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में एक बैंक मैनेजर बाल-बाल बच गया।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने बारामूला जिले के गोशबुग इलाके में एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर गोलीबारी की। विवेक कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले गैर-स्थानीय बैंक मैनेजर को कोई चोट नहीं आई। सूत्रों ने कहा, "घटना की जांच शुरू कर दी गई है।"
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
CBI ने मुंबई स्थित ओनली मच लाउडर के पूर्व CEO और आम आदमी पार्टी से जुड़े विजय नायर को उनकी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अब एसटीएफ वीआईपी का पता लगाने में जुटी गई है। एसटीएफ अब घटना के दिन सक्रिय मोबाइलों की कुंडली खंगाल रही है। अंकिता भंडारी की हत्या के रोज घटनास्थल यानी चीला नहर के पास और वनन्तरा रिसॉर्ट में कितने लोग मौजूद रहे। इस बात की तह तक जाने के लिए एसआइटी की ओर से एसटीएफ की टीम को यहां लगाया गया है। दो दिन से टीम यहां डेरा डाले हुए हैं।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
झारखंड के गढ़वा में दुर्गा पूजा के बीच शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के सरईदोहर गांव में दुर्गा पूजा स्थल से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर कुछ लोगों ने उससे गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे इस शर्त पर मुक्त किया कि वह इस वारदात के बारे में मुंह नहीं खोलेगी। रविवार को इसकी एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
केंद्रीय चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 6 नवंबर को नतीजे आएंगे। ये सीटें महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की हैं।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
भारतीय हवाई क्षेत्र में ईरानी यात्री जेट पर बम की धमकी, जेट अब चीन की ओर बढ़ रहा है। सुरक्षा एजेंसियां विमान की निगरानी कर रही हैं: सूत्र
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, खोर गली के मोंगरी से एक बस उधमपुर की ओर जा रही थी। वह इसी बीच उधमपुर के मानसर मोड़ पर पलट गई है। इस हादसे में एक युवकी की मौत हो गई है और दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
पंजाबी गायक अल्फाज एक ढाबे के बाहर बनूर लांडरां राजमार्ग पर सड़क के किनारे खड़े होने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। आरोपी विक्की (हरियाणा के पंचकूला के रायपुर रानी का निवासी है) को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गायक खतरे से बाहर है।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
यूपी के भदोही में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खबरों के मुताबिक, एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में 64 लोग झुलस गए हैं। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Oct 2022, 8:00 AM IST