
अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान इलिनॉय प्रांत के हाईलैंड पार्क इलाके में अँधाधुंध फायरिंग में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रेरणा लेकर भ्रष्टाचार विरोधी और आयकर अधिकारियों के रूप में एक दर्जन से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी में छापेमारी की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अब तक एक महिला सहित चार आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही है, जिनकी पहचान गुरजंत सिंह (31), नवजोत सिंह (30), सतपाल सिंह (28) और गुरप्रीत कौर (30) के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर. साथियासुंदरम ने कहा कि शाम करीब छह बजे एक पीसीआर कॉल आई। रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि करीब 15 'आयकर अधिकारियों' ने बिना पुलिस के छापेमारी कर परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 की दिल्ली हिंसा के पीछे कथित बड़ी साजिश के सिलसिले में जेएनयू छात्र-सामाजिक कार्यकर्ता उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को 27 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की विशेष पीठ को उमर खालिद के वकील द्वारा सूचित किए जाने के बाद कि वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिदीप पेस कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जमानत याचिकाओं पर बहस 27 जुलाई की तारीख सुनवाई के लिए निर्धारित कर दी गई।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
कर्नाटक PCI भर्ती घोटाले को लेकर राहुल गांधी ने BJP सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के खुले भ्रष्टाचार और "नौकरियों की बिक्री" ने कर्नाटक में हजारों युवाओं के सपनों को नष्ट कर दिया। राहुल ने सीएम को बर्खास्त करने की मांग करते हुए पूछा कि पीएम ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या यह भाजपा सरकार का "सब खाएंगे, सबको खिलेंगे" पल है?
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
जम्मू-कश्मीर के रियासी के महोरे इलाके के टक्सन ढोक में स्थानीय ग्रामीणों ने लश्कर के दो आतंकवादियों तालिब हुसैन और फैसल डार को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। डीजीपी दिलबाग सिंह एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की वीरता का जायजा लिया।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
भारत में 90% वयस्क आबादी को पूर्ण टीकाकरण लगाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी बीजेपी सरकार झूठी उपलब्धियों के खर्रे भले ही बांट ले, लेकिन सरकार का असल हाल 100 दिन चले अढ़ाई कोस जैसा है। घूसखोरी के चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं 10,000 भर्तियों का वादा, केवल 940 भर्तियां हुईं बिजली कटौती से लोग परेशान महिलाओं व किसानों से किए वादे भी पूरे नहीं हुए।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
ज्ञानवापी मामले में आज हुई सुनवाई पर हिन्दू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने कहा कि आज विपक्ष(मुस्लिम पक्ष) की तरफ से बहस की गई। न्यायालय द्वारा मामले में 12 जुलाई की अगली तारीख दी गई है। 12 जुलाई को मुस्लिम पक्ष को सुना जाएगा, उनकी बहस पूरी होने के बाद हम अपना पक्ष रखेंगे।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
राजस्थान के अलवर में सोमवार को दिन दहाड़े डकैती में करीब छह हथियारबंद लुटेरों ने एक्सिस बैंक की एक शाखा से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी और सोना लूट लिया।
अधिकारियों ने बताया कि बदमाश हथियार लेकर आए, 30 मिनट के अंदर लूट को अंजाम दिया और बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।
भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शांतनु कुमार ने कहा, "भिवाड़ी के रीको चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा को लूट लिया गया।" उन्होंने कहा कि छह बदमाश तीन बाइक पर आए थे। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आधिकारिक आवास में शनिवार शाम एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने के बाद कोलकाता पुलिस ने वहां सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बदलने का फैसला किया है। शहर के पुलिस आयुक्त, विनीत कुमार गोयल ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई, जहां यह निर्णय लिया गया कि दक्षिण कोलकाता के कालीघाट में मुख्यमंत्री के आवास के अंदर और बाहर सुरक्षा कार्य को शहर पुलिस की विशेष यूनिट्स यानी विशेष शाखा (एसबी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में विभाजित किया जाएगा।
शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "एसटीएफ के अधिकारियों को विशेष रूप से राज्य में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, एसटीएफ के अधिकारियों का एक वर्ग अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए समर्पित होगा।"
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
ज्ञानवापी मामले में ज़िला जज की कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने 12 जुलाई अगली तारीख दी है। 51 बिंदुओं पर सुनवाई हुई है। विष्णु जैन ने कहा कि सभी 51 बिंदुओं पर विपक्षी बहस कर चुके हैं। 12 जुलाई को मुस्लिम पक्ष फिर से अपनी बात रखेगा। हमारा दावा मजबूत है।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पुलवामा हमले पर सवाल उठ रहे हैं। दविंदर सिंह को रिहा कर दिया गया। हमला कैसे हुआ? इससे किसे फायदा हुआ? बीजेपी का। बीजेपी आपराधिक तत्वों को समर्थन और संरक्षण प्रदान करती है और उनका उपयोग अपने लाभ के लिए, अपने प्रचार के लिए करती है।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
पटना पुलिस ने सोमवार को राजीव नगर, नेपाली नगर के प्रदर्शनकारी निवासियों और उनके समर्थन में आए जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के कार्यकर्ताओं पर सोमवार को लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में जेएपी कार्यकर्ताओं सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वे रविवार को जिला प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद नेपाली नगर में जेएपी अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के साथ धरने पर बैठे थे। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि पटना जिला प्रशासन द्वारा उनके घरों को ध्वस्त किए जाने के बाद रविवार रात को हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और शूटर को गिरफ्तार किया है, जो 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की निर्मम हत्या में शामिल था।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना के प्वाइंट प्रेडो से 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी यंत्रीकृत नौकाएं भी जब्त की हैं।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
अग्निविर योजना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि अपने 'मित्रों' का भविष्य विदेशों तक में सुरक्षित करने वाले प्रधानमंत्री जी ने अपने देश के युवाओं को बेरोज़गार बनने के लिए छोड़ दिया है। इन युवाओं के साथ इतना पक्षपात क्यों?
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एकनाथ शिंदे को उनके पक्ष में 164 मत मिले। अब विपक्ष की बेंच से विश्वास मत के खिलाफ मतों की गिनती की जाएगी।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कुल्लू-हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों की मृत्यु की खबर सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
देश में कोरोना का कहर जारी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,135 नए मामले सामने आए और 13,958 लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 24 लोगों की मृत्यु हुई। देशभर में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 1,13,864 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.85% है।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
ज्ञानवापी मामले में आज फिर से वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होनी है। हिंदू पक्ष के वकील अधिवक्ता विष्णु जैन ने बताया कि, आज मुस्लिम पक्ष अपनी दलीलें जारी रखेगा। उनके अनुसार, मामला चलने योग्य नहीं है, लेकिन हमने कहा है कि यह बनाए रखने योग्य है। वहां पूजा करने की हमारी मांग कानूनी रूप से मान्य है।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 48 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
वाराणसी की जिला अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की आज फिर सुनवाई शुरू होगी। पांच हिंदू महिलाओं ने श्रृंगार गौरी स्थल पर पूजा शुरू करने की मांग की है। ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन देखने वाले अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने हिंदू महिलाओं की अर्जियों का विरोध किया है। अर्जियों पर सुनवाई की जा सकती है या नहीं, कोर्ट इस पर अपना फैसला सुनाएगा।
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 04 Jul 2022, 8:19 AM IST