मध्यप्रदेश के पन्ना से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दमटा के पास खाई में गिर गई, जिसमें 25 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पीएम ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दमटा के पास खाई में गिर गई, जिसमें 22 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 6 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पीएम ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दमटा के पास खाई में गिर गई। 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 6 घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौजूद है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
मुंबई पुलिस ने आज बताया अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को आज एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी 2016 के एसएससी उम्मीदवारों के विरोध में शामिल हुए, जो राज्य सरकार द्वारा नियुक्तियों में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने योग्यता के अनुसार नौकरियों की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये लोग न्याय के पात्र हैं। मैं कोर्ट जाऊंगा, उनके साथ खड़ा रहूंगा।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
बीजेपी ने पार्टी प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने दोनों पर यह कार्रवाई इस्लाम के पैगंबर पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के मामले में की है, जिसके खिलाफ देश भर के मुसलमानों में नाराजगी है। बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक के हस्ताक्षर से जारी पार्टी के पत्र में कहा गया है कि विभिन्न मुद्दों पर उनके पार्टी विरोध विचारों को देखते हुए उन्हें सदस्यता से निलंबित किया जाता है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
बीजेपी ने अपने बयान में कहा, "भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। बीजेपी किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।"
नुपूर शर्मा के बारे में पिछले हिस्से में किए गए उल्लेख को इस हिस्से में हटाया गया है। क्योंकि भाजपा द्वारा जारी किए गए बयान में उनके (नुपूर शर्मा) कथित बयान का उल्लेख नहीं है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
राज्यसभा चुनाव के कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया, पवन कुमार बंसल और टीएस सिंहदेव को राजस्थान के लिए, भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला को हरियाणा के लिए नियुक्त किया।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से बिलासपुर से भोपाल के लिए विमान सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "आज प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात मिल रही है। इस नई सेवा से छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभ होगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा और मजबूत होगी।"
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
कोरोना के बढ़ते मामलो पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, “हम देख रहे हैं कि शायद ये चौथी वेव है..हम सबसे कह रहे हैं कि मास्क लगाकर घूमें। हमने मास्क को अनिवार्य नहीं किया है लेकिन जल्द ही हम इसे फिर से अनिवार्य कर देंगे। लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। बूस्टर डोज़ समय से लें।”
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जब वे (कश्मीरी पंडित) लक्षित हत्याओं का विरोध करते हैं, तो कश्मीर में वर्तमान बीजेपी सरकार उन्हें विरोध करने की अनुमति नहीं देती है। अगर सरकार इस तरह व्यवहार करती है, तो लोगों की पीड़ा दोगुनी हो जाती है।”
उन्होंने कहा, “इसमें बीजेपी सरकार विफल रही है। 1990 का दौर फिर आ गया है। उनकी (सरकार की) कोई योजना नहीं है। जब भी घाटी में कोई हत्या होती है, तो खबर आती है कि गृहमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, अब हमें कार्रवाई की जरूरत है, कश्मीर कार्रवाई चाहता है।”
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
यूपी के हापुड़ में फैक्ट्री में हुए धमाके में मारे गए लोगों पर हापुड़ की डीएम मेधा रूपम ने कहा, “कल रात तक 12 लोगों की मृत्यु हुई थी आज एक और व्यक्ति की मृत्यु हुई है। 21 लोग घायल हैं। फॉरेंसिक टीम आई और उन्होंने सैंपल लिए हैं। ब्लास्ट के कारणों पर जांच चल रही है क्योंकि कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति थी।”
उन्होंने कहा, “लेकिन क्या हुआ और किन चीज़ों का प्रयोग हो रहा था फॉरेंसिक की रिपोर्ट आएगी तो पता चलेगा। हमने UPSIDC की चौकी और धौलाना चौकी पर हेल्प डेस्क नंबर जारी किए हैं जिसमें नंबर भी दी गई है। मैं अनुरोध करूंगी कि किसी के पास भी अगर कोई जानकारी है तो हमें बताएं।”
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
यूपी के हापुड़ फैक्ट्री विस्फोट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो घटना घटी है उसे प्रशासन देख रही है। कहीं भी ऐसी घटना घटती है तो हम सभी को दुख होता है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
उत्तर प्रदेश किसान मजदूर संगठन ने हापुड़ की एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट से 13 लोगों की मौत होने पर विरोध प्रदर्शन किया। किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा ने कहा, "सरकार प्रभावित परिवारों को 1 करोड़ रुपये दे और अवैध रूप से चल रही सभी फैक्ट्रियों को सील करे।"
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “मैं आज महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य लोगों के साथ अयोध्या जा रहा हूं। आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे। इस यात्रा के लिए हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है।”
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा, “कश्मीर एक बार फिर जल रहा है। कश्मीर की स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है और हमारे दिल्ली के प्रमुख लोग फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। कश्मीरी पंडित और हिंदू समाज के साथ साथ मुस्लिम भाई जो देश की सुरक्षा का काम करते हैं उनकी भी हत्या हो रही है।”
उन्होंने कहा, “कश्मीर के हजारों पंडित अब घाटी छोड़कर अपने ही देश में निर्वासित हो रहे हैं, लेकिन सरकार क्या कर रही है? कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कश्मीरी पंडितों के साथ रहेगी और उनकी मदद करेगी।”
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने चंपावत उपचुनाव जीतने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री और अध्यक्ष ने 14 जून से होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों सहित राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
जम्मू के सतवारी थाने में बीती रात भीषण आग लग गई। आग से थाने में खड़े कई वाहन जलकर राख हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
जम्मू-कश्मीर में कोविड महामारी के 2 साल बाद हज के लिए हज यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर से मदीना के लिए रवाना हुआ। एक हज यात्री ने बताया, "2 साल से इसका इंतजार था। वहां का बुलावा आया तो इस चीज की बहुत खुशी है। हम 3 साल से फॉर्म भर रहे थे लेकिन किसी वजह से हर बार रद्द हो जाता था।"
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल देखने को मिला है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,270 नए मामले सामने आए हैं, 2,619 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
आम आदमी पार्टी आज जंतर मंतर पर कश्मीर घाटी में हाल ही में लक्षित हत्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल धरने में शामिल होंगे।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
उत्तराखंड में ITBP पर्वतारोहियों ने 'बद्री विशाल की जय' के नारे लगाए।पर्वतारोहियों की भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक टीम ने 2 जून को माउंट अबी गमिन चोटी (24,131 फीट) पर चढ़ाई की। ITBP को 230 से अधिक पर्वतारोहण अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा करने का अनूठा गौरव प्राप्त है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
गुजरात के सूरत के पांडेसरा इलाके में बीती रात एक कपड़ा मिल में आग लग गई। दमकल अधिकारी फाल्गुन कुमार ने कहा कि 15 से 20 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 05 Jun 2022, 8:08 AM IST