एक भूखंड आवंटी और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के बीच चल रहे मुकदमे में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को एक महीने के कारावास की सजा सुनाई गई है। उनकी गिरफ्तारी का आदेश भी जारी किया गया है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर को सीईओ की गिरफ्तार के लिए वारंट जारी किया गया है। जिला उपभोक्ता फोरम ने 18 वर्षों से चल रहे मुकदमे में शनिवार को यह आदेश जारी किए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम से मिली जानकारी के मुताबिक महेश मित्रा नाम के व्यक्ति ने 2001 में भूखंड आवंटन के लिए आवेदन किया था।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समक्ष शनिवार को आयोजित एक समारोह में आठ विभिन्न चरमपंथी संगठनों के 43 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला भी शामिल है। कुल 43 में केवाईकेएल के 13, केसीपी के 11, पीएलए-आरपीएफ, केसीपी-एन और यूएनएलएफ के 5-5, पीआरईपीएके (पीआरओ) के 2 और पीआरईपीएके और एनएससीएन-यू के एक-एक कैडर शामिल हैं।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में 91 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही उसने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। भारतीय टीम की जीत में सूर्यकुमार की अहम भूमिका रही। सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 51 गेंदों पर 112 रनों की नाबाद पारी खेली।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
ग्रेटर नोएडा में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें एक निजी कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी कंपनी के एक पीएसओ ने अपने साथी पीएसओ को ऑन ड्यूटी गोली मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल और सऊदी अरब से अपनी आतंकी गतिविधि चला रहे डॉ. आसिफ मकबूल डार को आतंकी घोषित किया है। आसिफ मकबूल डार हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा है और उसे यूएपीए अधिनियम 1967 के तहत आतंकी घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय ने इसको लेकर शनिवार को एक अधिसूचना भी जारी की है।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
नोएडा में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को ये बताया है की वह व्यक्ति पीड़िता को उनके घर से ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जोशीमठ भू धंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण एवं पीडितो से मुलकात के बाद वापस देहरादून पहुंचने पर सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जोशीमठ भू धंसाव से पीड़ित लोगों की मदद एवं राहत एवं बचाव के साथ विकास कार्यो के अनुश्रवण हेतु अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासन स्तर पर तथा आयुक्त गढ़वाल की अध्यक्षता में स्थानीय स्तर पर समन्वय समिति का गठन तत्काल किया जाय। यह समिति क्षेत्र में किये जा रहे सभी कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण करेगी, ताकि पीडितों की हर सम्भव मदद तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लायी जा सके।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने धौला कुआं की झुग्गीवासियों को बस्ती खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। बेदखली नोटिस में निवासियों को 15 दिनों के भीतर बस्ती को खाली करने के लिए कहा गया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, हम यहां पिछले 30 साल से रह रहे हैं, हम खराब मौसम और ठंड के बीच कहां जाएंगे? नोटिस जारी होने के 15 दिन के अंदर क्षेत्र को खाली करने का नोटिस दिया गया। नोटिस 29 दिसंबर को जारी किया गया था।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के जवानों ने 'संदिग्ध गतिविधि' देखने के बाद गोलीबारी की, एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा सूत्र ने बताया, शाम करीब 7.50 बजे, पुंछ में एलओसी के बालाकोट सेक्टर में 19 मद्रास की 638 पोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद, सेना ने करीब 5 मिनट तक फायरिंग की।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने श्रील्का को 229 रनों का लक्ष्य दिया है। सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 51 गेंद पर 112 रन बनाए।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव ने चौके-छ्क्कों की झड़ी लगा दी है। सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ दिया है।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
भारतीय टीम ने 13 ओवर में 131 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने चौके-छ्क्कों की झड़ी लगा दी है। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 58 रन बना दिए हैं, वहीं गिल 28 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
देश के कई राज्यों में शनिवार को न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के बीकानेर में 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग अनुसार, शीत लहर की चपेट में आने वाले कई राज्यों में शानिवार को तापमान इस मौसम के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। राहुल त्रिपाठी 16 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/2 है।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम को पहले ही ओवर में तगड़ा झटका लगा है। ईशान किशन एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। ईशान को दिलशान मदुशंका ने धनंजय डिसिल्वा के हाथों कैच कराया। भारत का स्कोर- 3/1। राहुल त्रिपाठी क्रीज पर उतरे हैं।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला है। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह टक्कर है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं है। पिछले मैच खेलने वाले ही सभी खिलाड़ी यह मैच खेल रहे हैं।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
महाराष्ट्र के यवतमाल के एक अस्पताल में दो रेजिडेंट सर्जनों पर एक मरीज ने चाकू से हमला कर दिया। इस मामले से नाराज एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स (एएमसी) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। ज्ञापन में, एएमसी अध्यक्ष नीलिमा वैद्य-भामारे ने 5 जनवरी की घटना का उल्लेख किया। मानसिक रूप से विक्षिप्त मरीज ने दो ऑन-ड्यूटी सर्जनों पर हमला किया और उन्हें बेरहमी से चाकू मार दिया। सूरज ठाकुर के रूप में पहचाने जाने वाले मरीज को गुरुवार की रात जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
अहमदाबाद में शनिवार को एक आवासीय अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल में आग लगने से 17 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। आग सुबह करीब 7 बजे सुरेश जीरावाला के घर में लगी जिसके बाद वह और उसके परिवार के सदस्य बाहर निकले, लेकिन उनकी भतीजी प्रांजल अपने बेडरूम में फंस गई और बेहोश हो गई। दमकल कर्मियों ने उसे बचा लिया। लेकिन इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय निवासी महेश चोपड़ा ने आरोप लगाया कि नाबालिग की मौत अग्निशमन सिस्टम के कारण हुई क्योंकि दमकलकर्मियों के वाटर कैनन मुश्किल से पांचवीं मंजिल तक पहुंच सके। जबकि आग सातवीं मंजिल पर लगी थी। आग बुझाने में देरी के कारण नाबालिग लड़की की मौत हो गई है।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
पंजाब पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में सेना के एक जवान और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 31.02 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी है। पठानकोट में सिपाही के पद पर तैनात 26 वर्षीय आर्मी मैन और उसके सहयोगी परमजीत सिंह को फाजिल्का से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से हेरोइन के अलावा एक कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। डीजीपी यादव ने कहा कि सुनियोजित अभियान के तहत फाजिल्का पुलिस ने एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में सदर फाजिल्का इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
कोलकाता में एक विशेष धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत 7 फरवरी तक बढ़ा दी है। पार्थ चटर्जी राज्य में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में जेल में बंद हैं। उनकी करीबी सहयोगी और सह-आरोपी अर्पिता मुखर्जी की भी न्यायिक हिरासत बढ़ने का आदेश दिया गया। हैरानी की बात यह है कि दोनों में से किसी ने वर्चुअली सुनवाई के लिए पेश होते हुए जमानत की अपील नहीं की, बल्कि सिर्फ न्यायिक हिरासत में बेहतर इलाज की सुविधा मांगी।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी के शनिवार को इस्तीफे के बाद बलबीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली और उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आवंटित किया गया। पटियाला ग्रामीण से विधायक बलबीर सिंह पेशे से आंखों के सर्जन हैं। नई नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी विभागों का पुनर्आवंटन किया है।
स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभाल रहे चेतन सिंह जौरामाजरा को उन सभी विभागों का प्रभार दिया गया है जो सरारी के पास थे, जबकि उच्च शिक्षा विभाग गुरमीत सिंह मीत हायर से लेकर हरजोत बैंस को दिया गया है। बैंस के खान और भूविज्ञान विभाग हेयर को दे दिए गए।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला पर कथित तौर पर पेशाब करने के आरोप शंकर मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी शंकर मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरू के प्रतिष्ठित नेशनल एकेडमी फॉर लनिर्ंग (एनएएफएल) स्कूल में बम की अफवाह फैलाने वाले मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस सिलसिले में स्कूल से एक नाबालिग लड़के को उठाया और राज्य किशोर न्याय बोर्ड की हिरासत में सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने एक आईपी एड्रेस के जरिए लड़के का पता लगाया और जब पूछताछ की गई तो लड़के ने कहा कि उसने मौज-मस्ती के लिए ऐसा किया था। उसने पुलिस को बताया कि उसे गूगल सर्च से स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी मिली।
बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर इलाके में शुक्रवार को बम की धमकी के बाद नेशनल पब्लिक स्कूल (एनपीएस) समूह द्वारा संचालित एनएएफएल स्कूल के परिसर में तनाव व्याप्त हो गया।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
जोशीमठ में भू-धंसाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने आज अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
तुनिषा शर्मा मौत मामले में आरोपी शीजान खान की जमानत याचिका वसई कोर्ट ने स्थगित की, सुनवाई की अगली तारीख 9 जनवरी है।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ में भूस्खलन और मकानों में दरार को लेकर आईटीबीपी परिसर में प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “कोई देश कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, वह अपने ही लोगों के खिलाफ युद्ध नहीं जीत सकता। बीजेपी ने हमारे झंडे को अलग कर दिया और आने वाले समय में जिस राष्ट्रीय ध्वज के लिए कई लोगों ने अपनी जान कुर्बान की है, उसकी जगह भगवा झंडा ले लेगा।”
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
राजस्थान में 5G सेवाएं शुरू होने पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “राज्य में 5G शुरू हुआ, यह क्रांति है। इससे गवर्नेंस में फायदा है और लोगों का समय भी बचेगा। मैं इसके लिए रिलायंस जीयो को धन्यवाद देता हूं। सरकारी कंपनियों को पीछे नहीं रहना चाहिए, BSNL को भी आगे आना चाहिए।”
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पानी के रिसाव से काफी घरों में दरारें आई हैं, हमारा प्रयास यही है कि सभी को सुरक्षित किया जाए, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। जरूरी चीज़े भी की जा रही हैं।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी कल मुंबई के एक निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक की गई। वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
फ्लाइट में महिला पर पेशाब करे के आरोप में गिरफ्तार शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस आईजीआई पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी शंकर मिश्रा के साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। यहां एयर इंडिया के कर्मचारी भी पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में डीसीपी यहां पहुंचेंगे।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
गुजरात के अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में गिरधरनगर सर्कल के पास ग्रीन ऑर्किड बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शंकर मिश्रा को कल रात बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को दिल्ली लाया जा चुका है। आज कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इस देश में इंसानियत से बड़ा उन वादियों के राम बचे हुए हैं। अब लोगों, गरीबों, अयोध्या के राम, शबरी के जूठन खाने वाले राम नहीं हैं बल्कि पत्थरों के भीतर कैद रहने वाले राम रहेंगे।”
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जोशीमठ का दौरा करेंगे। नगर निगम अध्यक्ष शैलेन्द्र पवार ने कहा, "इस आपदा से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज यहां आपदा की समीक्षा के लिए आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह आपदा से राहत देने का काम करेंगे।"
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
दिल्ली के कंझावला केस में बड़ी बात सामने आई है। अब अंजलि का एक दोस्त नवीन भी मीडिया के सामने आया है। उसने कहा कि होटल में दो कमरे बुक हुए थे और वो भी अंजलि नहीं बल्कि निधि की आईडी से। नवीन ने अब तक सामने आए दावों और खुलासों को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
इससे पहले निधि ने कहा था कि होटल में हमने बस एक रूम बुक किया था और वह भी अंजलि की ID से।
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Jan 2023, 8:06 AM IST