बर्मिंघम CWG 2022 में कुल 61 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
एशिया कप 2022 के लिए बीसीसीआईने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
नोएडा के गालीबाज बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने मामले की विस्तृत जांच के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक, एक एसआई और चार आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को मारने की धमकी मिली है। लखनऊ पुलिस ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला एक व्हाट्सएप संदेश मिलने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने घोषणा की कि 12, 13 और 14 अगस्त को होने वाली यूजीसी-नेट की दूसरे चरण की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 20-30 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज अचंता शरथ कमल ने टेबल टेनिस के पुरुष एकल फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। वहीं भारत के सात्विक साई राज और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन में पुरुष डबल के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
बिहार के भागलपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि हमें आज रात तक पटना में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल यह तो नहीं कहा जा सकता कि बैठक में क्या होगा लेकिन ऐसा लग रहा है कि कुछ बड़ा होने वाला है। हम फिलहाल गठबंधन में हैं...लेकिन यह देखा जाएगा कि बदलाव होता है या नहीं।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
बर्मिंघम: लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल बैडमिंटन के फाइनल में जीत दर्ज़ कर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
बिहार में राजनीतिक तूफान के बीच लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को दावा किया कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। मध्यावधि चुनाव किसी भी समय हो सकता है।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को टूर्नामेंट का 19वां गोल्ड मेडल दिलाया है। सिंधु ने रोचक फाइनल मुकाबले में कनाडाई खिलाड़ी मीशेल ली को हराकर पदक अपने नाम कर लिया।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनाते ने कहा कि श्री राम के नाम पर अवैध ज़मीन खरीदने बेचने के घोटाले में 40 लोगों की सूची जारी हुई है, जिसमें बीजेपी के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक गोरखनाथ के नाम भी शामिल हैं। इस ज़मीन घोटाले में न केवल बीजेपी के विधायक और नेताओं ने लूट मचाई हुई है बल्कि नौकरशाहों और उनके रिश्तेदार, यहां तक कि स्थानीय राजस्व अधिकारियों, जिनका काम भूमि लेनदेन को प्रमाणित करना होता है, उन्होंने भी वहां पर बड़ा घोटाला किया।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर के स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इस बार विशेष तौर पर एरियल ऑब्जेक्ट्स को भी नियंत्रित करने का इंतजाम किया है। IEDs को लेकर चेकिंग, मॉक ड्रिल, किराएदारों का वेरिफिकेशन आदि किया जा रहा है:
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या इतने सालों से बीजेपी सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के बीजेपी नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है। इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता व 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसको बचाता रहा? उन्होंने पूछा कि किसके सरंक्षण में उसका गुंडाराज और अवैध कारोबार फला-फूला?
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
राज्यसभा में PM मोदी ने कहा कि आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं। यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है। सभा के कई ऐतिहासिक क्षण आपकी गरिमामयी उपस्थिति से जुड़े हैं:
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स में श्रीकांत त्यागी के आवास पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
राजस्थान के खाटूश्यामजी में मासिक मेलें में सोमवार की सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दरअसल सुबह 5 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ मच गया।
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Aug 2022, 8:10 AM IST