मुंबई के कंजूरमार्ग ईस्ट इलाके में स्थिति सैमसंग मोबाइल फोन के सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी है। आग बेकाबू हुई है और इसे काबू में करने के लिए दमकल की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़िया मौके पर हैं।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रुप में तैनात 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी विनय कुमार को म्यांमार में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
नवाब मलिक ने पूरे बीजेपी पर पूरे महाराष्ट्र में दंगे की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से बंद का आह्वान किया गया था और पूरे महाराष्ट्र में तनाव और दंगे पैदा करने की बड़ी साजिश थी। बीजेपी नेता अनिल बोंडे और अन्य ने इस साजिश के तहत अमरावती शहर में पथराव और आगजनी की।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच विवाद बढ़ने लगा है। छात्र संगठन एसएफआई ने आरोप लगाया है कि एबीवीपी ने एंजेल की पुस्तक- सोशलिज्म यूटोपियन एंड साइंटिफिक पर एक रीडिंग सेशन आयोजित करने के लिए बुक किए गए यूनियन रूम पर कब्जा कर लिया। वहीं एबीवीपी का कहना है कि जेएनयू में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं पर वामपंथी गुटों ने हमला किया है। इनमें से कुछ छात्रों को एम्स जाना पड़ा है। एसएफआई के अध्यक्ष सुमित कटारिया ने बताया कि एबीवीपी छात्रों ने यूनियन रूम पर कब्जे के बाद इसे खाली करने से इनकार कर दिया। एक संगठन ने यूनियन रूम बुक किया था और कार्यक्रम के लिए दो दिनों से अधिक समय तक प्रचार किया था।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी ने दैनिक कोविड मामलों में तेज गिरावट दर्ज की है। दिल्ली में सोमवार को कोविड -19 के 16 ताजा मामले दर्ज किए गए, जिससे मामलों की संख्या 14,40,440 तक पहुंच गई। इसी अवधि में एक मौत की सूचना के साथ, शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,095 हो गई है। शहर में मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है।
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड संक्रमण दर में भी गिरावट दर्ज की गई है और यह 0.04 प्रतिशत है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शहर में 337 एक्टिव केस हैं।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
कर्नाटक में पुलिस ने सोमवार को एक शराब की दुकान में तोड़फोड़ के मामले में तीन महिलाओं और एक नाबालिग लड़के सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियां चिकमगलूर जिले के मुसलपुरा गांव से तड़के की गईं। परिवार के सदस्यों ने हालांकि आरोप लगाया है कि सात लोगों को पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर उनके घरों से बाहर खींच लिया जब उन्होंने दरवाजे तोड़ दिए। शनिवार को महिलाओं के एक समूह ने गांव में शराब की दुकान में घुसकर दुकान खोलने के विरोध में फर्नीचर तोड़ दिया। महिलाओं ने पहले भी दो बार गांव में शराब की दुकान खोलने का विरोध किया था।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
मध्य प्रदेश के भोपाल में पीएम मोदी की जनसभा में सैकड़ों कुर्सियां खाली दिखीं। खाली कुर्सियों को लेकर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की भोपाल रैली में उमड़ी,'खाली कुर्सियों' की भारी भीड़...!
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
पंजाब के खेल और युवा मामलों के मंत्री परगट सिंह ने आज पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पेंशन पर आय सीमा की शर्त को माफ करने की घोषणा की।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
त्रिपुरा में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से झूठी खबरें प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार दो महिला पत्रकार समृद्धि सकुनिया और स्वर्ण झा को गोमती जिले की एक अदालत ने जमानत दी।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
बिहार में पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या के बाद सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में अपराध दर में कमी आने का दावा किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि सामान्य अपराध की घटनाओं में कमी आई है। मैं यह भी जोड़ना चाहूंगा कि शराबबंदी के बाद अपराध दर में कमी आई है।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज उत्तराखंड के चमोली में 'शहीद सम्मान यात्रा' को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ''आज से 7 दिसंबर तक करीब 1,734 सैनिकों के 'आंगन' की मिट्टी को 'सैन्या धाम' (देहरादून में) में इस्तेमाल करने के लिए एकत्र किया जाएगा।"
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गए हैं, क्योंकि मैंने शराबबंदी का आदेश दिया था और मैं इसे लेकर गंभीर हूं। जो इसका विरोध करते हैं उन्हें बुरा लगता है। यह अलग बात है, उनकी अपनी राय हो सकती है। लेकिन हमने पुरुष और महिला दोनों लोगों की बात सुनी। मैं शराब के खिलाफ खड़ा हूं।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
हरियाणा सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर के सभी स्कूलों को 17 नवंबर 2021 तक बंद करने का आदेश दिया है।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
आजम खान के वकील रंजीत कुमार रावत ने लखनऊ में कहा, “आज आजम खान को लेकर स्पेशल कोर्ट CBI में सुनवाई की गई। CRPC की धारा 207 के तहत आज की सुनवाई पूरी हुई। अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करने की इजाजत दी है।”
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने सभी प्रकार के निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाया है जिससे मजदूरों को दिक्कतें हो रही हैं। एक मजदूर ने बताया, “काम न होने की वजह से हम किराया नहीं दे पा रहे हैं। यहां किसी के पास खाने के लिए रुपए नहीं हैं।”
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
केरल में बारिश से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने आज केरल के एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी है। कल के लिए 8 जिलों में येलो अलर्ट
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “SAFAR ने कहा कि प्रदूषण में 48% तक पराली का योगदान रहा। पिछले 10 दिन में जब गंभीर स्थिति बनी हुई है इस दौरान पराली के प्रदूषण का क्या योगदान है ये तो केंद्र सरकार ने ही जारी किया है। कोर्ट में वो क्या दे रहे हैं और सार्वजनिक रूप से क्या जारी कर रहे हैं।”
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज एक अहम बैठक करेंगे। इसमें मेट्रो, परिवहन विभाग और पर्यावरण विभाग के साथ रणनीति तैयार होगी। बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए कुछ फैसले लिए जा सकते हैं।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
दिल्ली में 17 नवंबर तक निर्माण गतिविधियों पर रोक के बाद मजदूरों को उम्मीद है कि जल्द ही काम फिर से शुरू हो जाएगा। बंटी कहते हैं, "चीजें हमारे लिए थोड़ी मुश्किल हो रही हैं, हालांकि ठेकेदार हमें खाना खरीदने के लिए पैसे दे रहे हैं, जिसे बाद में काम शुरू होने के बाद हमारे वेतन में समायोजित किया जाएगा।"
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
दिल्ली में वायु प्रदूषण पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली और उत्तरी राज्यों में वर्तमान में पराली जलाना प्रदूषण का प्रमुख कारण नहीं है क्योंकि यह प्रदूषण में केवल 10% योगदान देता है।
वही, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए निर्माण, गैर-जरूरी परिवहन, बिजली संयंत्रों को रोकने और घर से काम लागू करने जैसे मुद्दों पर कल एक आपात बैठक बुलाने का निर्देश दिया।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट ने एक हलफनामा दायर किया है। इसमें दिल्ली सरकार ने कहा कि वह दिल्ली में लॉकडाउन लगाने को तैयार है, लेकिन यह कारगर तब ही होगा जब इसे पूरे एनसीआर में लागू किया जाए।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “केरल में हमारे भाई-बहन भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने की अपील करता हूं। कृपया ध्यान रखें और सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।”
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,229 नए मामले आए और 125 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 5,848 मामले और 46 मौतें शामिल हैं।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक बार फिर एबीवीपी और लेफ्ट समर्थक एआईएसए छात्र संगठन के गुटों के बीच टकराव हुआ है। एबीवीपी का आरोप है कि जब वो लोग यूनिवर्सिटी में मीटिंग कर रहे थे उसी दौरान एआईएसए से जुड़े छात्रों ने आकर उनके साथ मारपीट की।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज भी बहुत खराब श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 318 है।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
मशहूर इतिहासकार, पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित बाबासाहेब पुरंदरे का निधन हो गया है। उन्होंने 99 साल की उम्र में पुणे में अंतिम सांस ली।
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Nov 2021, 8:34 AM IST