हालात

बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल- दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो क्या सब ऐसे ही चुप बैठेंगे?

प्रयागराज में एक परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी उस परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि इन्हें न्याय क्यों नहीं मिल रहा। दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो क्या सब ऐसे ही चुप बैठेंगे?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 402 नए केस मिले, 6 लोगों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के भोपाल में जहर खाने वाले एक ही परिवार के 5 में से 2 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के भोपाल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भोपाल के आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसमें से 2 लोगों की मौत हो गई और बाकी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के 2 कुत्ते और एक चूहा भी मृत मिला है। घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। उनकी आर्थिक स्थिति सामान्य थी, लेकिन उन पर कई कर्ज थे। जांच चल रही है।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल ने शराब नहीं पीने की ली शपथ

ठाकुर महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री ने माफी मांगी, कहा- गलत तरीके से पेश किया गया बयान

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 746 नए केस मिले, 11 लोगों की मौत

नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने 27 नवंबर से देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया

भारी बारिश के कारण चेन्नई के कई हिस्सों में भीषण जलजमान और ट्रैफिक जाम, निगम पानी को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है

महाराष्ट्र सरकार कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों या निकट संबंधियों को 50,000 रुपये की सहायता देगी

दिल्ली: सरिता विहार इलाके में ऑटो ड्राइवर ने किया लड़की से छेड़छाड़, मोबाइल छिन ऑटो से दिया धक्का

मध्य प्रदेश: भोपाल के पिपलानी में एक परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाया, 2 लोगों की मौत

देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 120.96 करोड़ के पार पहुंचा

तमिलनाडु में कोरोना के 746 नए मामले, बीते 24 घंटे में 11 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के भींबर गली में कल रात भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तान के एक आतंकवादी का सफाया किया, हथियार और गोला बारूद बरामद

कोच्चि: कानून के छात्र की कथित आत्महत्या पर आरोपी सीआई के निलंबन के बाद कांग्रेस ने विरोध समाप्त किया

तमिलनाडु: बारिश की वजह से चेन्नई के कई जगहों पर जलभराव हुआ

असम और मिज़ोरम सीमा में हम शांति बनाए रखेंगे, इसको हम बहुत संवेदनशील तरीके से लेंगे: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा

संविधान के प्रति समर्पित सरकार, विकास में भेदभाव नहीं करती और हमने दिखाया है: पीएम नरेंद्र मोदी 

हमें बहुत कुछ हासिल करना है, हमारा संविधान समावेश की अवधारणा पर जोर देता है: पीएम मोदी

यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से फर्जी नामों को रोकने के लिए मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम हटाने को सुनिश्चित करने को कहा

प्रियंका गांधी का सवाल- दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो क्या सब ऐसे ही चुप बैठेंगे?

प्रयागराज में एक परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी उस परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि इन्हें न्याय क्यों नहीं मिल रहा। दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो क्या सब ऐसे ही चुप बैठेंगे? जिस तरह ये घटना हुई है मैं उससे खुद हिली हुई हूं और परिवार दहशत में है। इन्हें पुलिस से सहयोग नहीं मिला है।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

तमिलनाडु: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से नागपट्टिनम में बाढ़ जैसे हालात

केरल में कोरोना के 4677 नए मामले, बीते 24 घंटे में 33 मरीजों की मौत

प्रियंका गांधी उन परिवार के सदस्यों से मिलीं जिनके 4 सदस्यों की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी

मैं पूछना चाहती हूं कि इन्हें न्याय क्यों नहीं मिल रहा। जिस तरह ये घटना हुई है मैं उससे खुद हिली हुई हूं और परिवार दहशत में है। इन्हें पुलिस से सहयोग नहीं मिला है: प्रयागराज में एक परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी गई थी उस परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी,कांगेस

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड वैक्सीन का निर्यात फिर से शुरू किया

दिल्ली: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पीएम मोदी से मिले

इंटरनेशनल फ्लाइट अब फिर से 15 दिसंबर से होंगी शुरू, सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री का फैसला

चुनाव में अलग-अलग पार्टियों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन सदन में लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए हम एकजुट होकर लड़ना चाहते हैं और इसके बारे में बहुत लोगों ने सहमति दिखाई है: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस

ये सरकार कमाल की है,अपना विकास दिखाने के लिए कभी कोलकाता के फ्लाईओवर,अमेरिका की फैक्ट्ररियों की फोटो दिखाते हैं,अब सुनने में आया है कि पड़ोसी देश जिसने हमारी सीमा में गांव बसाने का काम किया है उसकी तस्वीरें दिखा रहे हैं। BJP का विकास केवल विज्ञापन है: अखिलेश यादव का ट्वीट

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगे 

यह एक नया वेरिएंट है, इसके बारे में ज्यादा जनाकरी नहीं, अगर वैक्सीन इस पर कारगर नहीं हुआ तो यह गंभीर मुद्दा होगा: डॉ संजय राय, सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन, एम्स

मुरैना के पास दुर्ग-उधमपुर एक्‍सप्रेस ट्रेन की 4 बोगियों में लगी आग

मध्य प्रदेश के मुरैना में हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस में आग लग गई, दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

दिल्ली में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए

संविधान की मूल भावना का अपमान कर रही है सरकार : कांग्रेस

प्रधानमंत्री द्वारा संविधान दिवस समारोह का बहिष्कार करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना करने के बाद, कांग्रेस ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष का अपमान करके संविधान की 'मूल भावना' का 'अपमान' कर रही है।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

दूसरे दिन खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गवाए 129 रन बना लिए हैं

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज पहुंचीं।

दिल्ली के तीन अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर शनिवार से हड़ताल पर

राष्ट्रीय राजधानी के शीर्ष तीन अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने नीट पीजी 2021 काउंसलिंग आयोजित करने में बार-बार हो रही देरी के खिलाफ शुक्रवार को शनिवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की। अस्पतालों में राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल अस्पताल और लेडी हार्डिग अस्पताल शामिल हैं।

इसके विरोध में डॉक्टरों ने 27 नवंबर से ओपीडी सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

तमिलनाडु: भारी बारिश की वजह से तिरुचिरापल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

कांग्रेस 12 दिसंबर को दिल्ली में 'महंगाई हटाओ' रैली आयोजित करेगी। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।

बिहार में शराब नहीं पीने की अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली शपथ, नीतीश ने प्रचार, प्रसार रथ को किया रवाना

नशा मुक्ति दिवस के मौके पर शुक्रवार को बिहार में हजारों सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों ने शराब नहीं पीने और दूसरों को भी शराब नहीं पीने देने की शपथ ली। इस मौके पर बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके प्रचार प्रसार के लिए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर किसानों द्वारा सिंघु बॉर्डर पर पिज्जा लंगर का आयोजन किया गया

मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के तहत करतारपुर साहिब का भी दर्शन कराएगी दिल्ली सरकार 

मायावती ने उमा शंकर सिंह को बसपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुड्ड जमाली के इस्तीफे के बाद उमा शंकर सिंह को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। दो बार के विधायक सिंह बलिया जिले की रसरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और जाति से ठाकुर हैं।

इस बीच, गुड्ड जमाली के पद और पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, बसपा ने एक बयान जारी कर कहा कि एक महिला द्वारा शोषण के मामले में उनकी कथित संलिप्तता के बाद उन्हें हटा दिया गया था।

आईएएनएस

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

किसान आंदोलन के दौरान जिन 700 किसानों की मौत हुई है उनके परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए: अरविंद केजरीवाल

राकेश टिकैत का ऐलान- जब तक संसद का सत्र चलेगा तब तक सरकार के पास सोचने और समझने का है समय

राकेश टिकैत ने बैठक के बाद कहा कि जब तक संसद का सत्र चलेगा तब तक सरकार के पास सोचने और समझने का समय है। आगे आंदोलन कैसे चलाना है उसका फ़ैसला हम संसद चलने पर लेंगे। आंदोलन की रूपरेखा क्या होगी उसका फ़ैसला भी 27 नवंबर को हाने वाली संयुक्त किसान मौर्चा की बैठक में होगा।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

दिल्ली: एससी बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीजेआई एनवी रमना

हम किसानों की लंबित मांगों का समर्थन करते हैं, हम उनके साथ हैं: विधानसभा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 29 नवंबर को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई

तमिलनाडु: चेन्नई में आज तेज बारिश हुई

भोपाल में आर्थिक तंगी के चलते एक परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाया, एक की मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में कथित तौर पर आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते एक परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि अन्य की हालत गंभीर है। सभी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

किसानों के दिल्ली कूच पर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम, धारा 144 लागू, सड़कों पर बैरिकेडिंग

किसान आंदोलन के एक साल पूरे हो गए हैं, 27 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन के आगे की रूपरेखा तय करेगा तो वहीं 29 नवंबर को दिल्ली के खुले हुए रास्तों से किसान दिल्ली में दाखिल होंगे और संसद कूच करेंगे। इसको लेकर अब सड़कों पर दिल्ली पुलिस की तैयारियां भी दिखने लगी हैं।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

भारत में अब तक #COVID19 वैरिएंट B.1.1.529 का कोई मामला सामने नहीं आया है: आधिकारिक सूत्र

किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर किसान महापंचायत, किसानों का उमड़ा हुजूम

कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शनों के एक साल पूरा होने पर किसान बड़ी संख्या में सिंघु बॉर्डर पर इकट्ठा हुए। वहीं टिकरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत हो रही है।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

केंद्र सरकार द्वारा संविधान दिवस मनाए जाने पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा- इन्होंने आज़ादी के लिए क्या किया?

केंद्र सरकार द्वारा संविधान दिवस मनाए जाने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इन्होंने आज़ादी के लिए क्या किया? अंग्रेजी हुकूमत की मदद की थी जिससे आज़ाद हिंदुस्तान न बन पाए। आज उन्हीं के द्वारा अंबेडकर की बात सुनी जा रही है। यह भूत के मुंह से राम का नाम अच्छा नहीं लगता।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

पहला टेस्ट: कानपुर में दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में भारत 345 रन पर ऑलआउट

सिंधु बॉर्डर पर इकट्ठे हुए किसान

आज 26/11 हमारे लिए एक ऐसा दुखद दिवस है, जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में आतंकवादी घटना को अंजाम दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 26/11 हमारे लिए एक ऐसा दुखद दिवस है, जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में आतंकवादी घटना को अंजाम दिया। देश के वीर जवानों ने आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज मैं उन बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं:

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

भारतीय संविधान मात्र क़ानूनी मार्गदर्शन की व्यवस्था तक ही सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक आर्थिक परिवर्तन का दस्तावेज भी है: ओम बिरला

संविधान दिवस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारतीय संविधान मात्र क़ानूनी मार्गदर्शन की व्यवस्था तक ही सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक आर्थिक परिवर्तन का दस्तावेज भी है। संविधान का निर्माण करने वाले महान संविधान मनुष्यों को मैं नमन करता हूं।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

किसानों के अडिग सत्याग्रह, 700 किसानों की शहादत और निर्मम बीजेपी सरकार के अहंकार और अन्नदाताओं पर अत्याचार के लिए जाना जाएगा: प्रियंका गांधी

किसानों के एक समूह ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ साल भर के विरोध के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण 5 जिलों में रेड अलर्ट

मिलनाडु के पांच जिलों में गुरुवार को भारी बारिश के बाद राज्य के दक्षिणी हिस्से में बाढ़ और जलभराव के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, पुडुओकोट्टई और नागपट्टिनम जिले गंभीर बारिश का सामना कर रहे हैं और सड़कें और रेलमार्ग पानी में डूब गए हैं।

कई रिहायशी इलाके और बस्तियां पानी में डूबी हैं। स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

गुरुवार को, थूथुकुडी में शाम तक 25 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई और शुक्रवार की सुबह जिले में भारी बारिश जारी है।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। पिछले कई महीनों से मनमोहन सिंह अस्वस्थ है।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

ऐसी सरकारों को संविधान दिवस मनाने का अधिकार नहीं है: BSP प्रमुख मायावती

मोदी सरकार के दौरान भारत के संविधान और किसानों पर लगातार हमला बढ़ता जा रहा है: कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि मोदी सरकार के दौरान भारत के संविधान और किसानों पर लगातार हमला बढ़ता जा रहा है। सत्याग्रह और संघर्षों से मिली देश की आजादी को कुचला जा रहा है और मोदी सरकार देश के लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने पर उतारू है।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में 1100 अंकों की गिरावट

शेयर मार्केट में आज जोरदार गिरावट आते हुए देखी जा रही है। बाजार में गिरावट ऊपरी स्तरों से बिकवाली आने और वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों की वजह से देखी जा रही है। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स में 1100 अंकों की गिरावट देखी जा रही है।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

डेब्यू मैच में श्रेयस अय्यर ने ठोका शतक 

दिल्ली: कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दल संविधान दिवस कार्यक्रम में नहीं करेंगे शिरकत

कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 10,549 नए मामले आए सामने, 488 लोगों की मौत

26/11 #MumbaiTerrorAttack के वीरों को नमन. जय हिंद!: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा- सीमा पर कठिन मौसम में परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करता है। आतंकवादी हमले में अपनी जान की बाज़ी लगाकर मासूमों को बचाता है। जान की नहीं, जहान की फ़िक्र करता है। परिवार की, गांव की, देश की शान है- ऐसा मेरे देश का जवान है। 26/11 #MumbaiTerrorAttack के वीरों को नमन। जय हिंद!

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

उत्तर प्रदेश: संभल में शादी में DJ बजाने पर हुए विवाद में 1 व्यक्ति की हत्या हुई।

कृषि कानूनों को निरस्त करने का प्रस्ताव पेश करेगी दिल्ली सरकार

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में केंद्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए एक प्रस्ताव पेश कर सकती है। एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, इसके साथ ही, दिल्ली सरकार विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले 700 से ज्यादा किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग करेगी।

साथ ही राज्य सरकार पिछले एक साल में प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग करेगी।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

महाराष्ट्र: आज मुंबई में 26/11 हमले की 13वीं वर्षगांठ है

महाराष्ट्र: आज मुंबई में 26/11 हमले की 13वीं वर्षगांठ है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई सीपी कार्यालय में 26/11 हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में एक परिवार के 4 लोगों की बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

किसानों द्वारा 26 नवंबर को आवाहन दिया गया है उस पर पुलिस की पूरी नजर है: किसानों द्वारा दिल्ली कूच पर दिल्ली पुलिस के PRO चिन्मय बिस्वाल

किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर राकेश टिकैत बोले- केंद्र सरकार बातचीत को तैयार नहीं

किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज सभी बॉर्डरों पर लोग आएंगे और बातचीत करेंगे। अभी तो आंदोलन चल रहा है। केंद्र सरकार अगर बातचीत करेगी तो आगे का समाधान निकलेगा, वे बात ही नहीं करना चाहते हैं। बिना बात के कैसे समाधान निकलेगा।

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 26 Nov 2021, 8:33 AM IST