
उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के दौरान पुलिस बर्बरता का ताजा मामला सामने आया है। राजधानी लखनऊ में अपने हर की मांग के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे शिक्षक अभियर्थियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया है।
झारखंड सीएम कार्यालय ने सीएम का ट्विटर पोस्ट बताकर लॉकडाउन लगने के वायरल मैसेज को फेक बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना लॉकडाउन पर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। झारखंड पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने, बदमाशों की पहचान करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
गुजरात के राजकोट शहर में विदेश से 112 लोग आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 12 लोग उच्च जोखिम वाले देशों से हैं जिनमें 10 लोग यूके के और 2 लोग जर्मनी के हैं। टीमें रोजाना उनकी निगरानी कर रही हैं। आठवें दिन उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने फिर विवादित बयान देते हुए कहा कि मैं उन्हें अखिलेश यादव नहीं बल्कि अखिलेश अली जिन्ना कहता हूं। वह पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, यह अवसरवाद है। पिछड़ों के प्रति उनके मन में कुछ सम्मान था, तो 2012-17 तक एसपी के पास पूर्ण बहुमत था, वह उन्हें जगह दे सकते थे।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी और बीजेपी यह सुनिश्चित करने की योजना बना रहे हैं कि जाति आधारित जनगणना न हो। एससी/एसटी की आबादी बढ़ी है इसलिए सरकार को उन्हें नौकरी देनी पड़ेगी। सरकार इनकार कर सकती है लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जाति आधारित जनगणना हो।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से हाल में लौटा कल्याण-डोंबिवली का एक 33 वर्षीय व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है। वह 24 नवंबर को केपटाउन से दुबई और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचा। उसने कोई टीका नहीं लिया है। उसके उच्च जोखिम वाले संपर्कों में से 12 और कम जोखिम वाले संपर्कों में से 23 का पता लगा लिया गया है और सभी को कोरोना जांच में निगेटिव पाए गए हैं।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने यूपी टीईटी पेपर लीक को बड़ा घोटाला बताते हुए आरोप लगाया कि यूपी टीईटी घोटाले में दाल में कुछ काला ही नहीं, पूरी दाल ही काली है। पेपर छापने का ठेका देने से लेकर, परीक्षा के प्रबंधन तक: हर कदम पर भ्रष्टाचार किया गया। योगी सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट और युवा विरोधी है।
बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर के कलेक्ट्रेट परिसर से शराब की चार खाली बोतलें बरामद की हैं।पुलिस अधिकारी ने कहा कि कल शाम तक सब कुछ ठीक था। रात में किसी ने ऐसा किया है। हमने यहां से 4 खाली शराब की बोतलें बरामद की हैं।
गुजरात के जामनगर के डीसी डॉ सौरभ पारधी ने कहा कि 28 नवंबर को जिम्बाब्वे से आए एक 72 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। जीनोम अनुक्रमण का अध्ययन करने के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि की हुई। मरीज आइसोलेशन में है और स्थिर है। हम स्थिति से निपटने के लिए एसओपी का पालन कर रहे हैं।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोग कुल प्रदूषण में केवल 31 फीसदी का योगदान करते हैं। हमें इस मुद्दे को दूर करने के लिए एनसीआर शहरों के साथ संयुक्त कार्य योजना बनाने की जरूरत है। दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, स्कूल बंद हैं और किसी भी निर्माण कार्य की अनुमति नहीं है।
लंबे समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विनोद दुआ के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल रविवार को होगा।
किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि सभी किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों के खिलाफ मामले वापस नहीं लिए जाते, वे पीछे नहीं हटेंगे. आज सरकार को एक स्पष्ट संकेत भेजा गया है कि हम आंदोलन वापस नहीं लेने जा रहे हैं जब तक कि किसानों के खिलाफ सभी मामले वापस नहीं लिए जाते।
भुवनेश्वर आईएमडी निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि ओडिशा पिछले 6 घंटे में चक्रवात जवाद उत्तर की ओर बढ़ा है, ये 320 किमी. दक्षिण गोपालपुर, 390 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व पुरी और 470 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम पारादीप में केंद्रित हैं। अगले 12 घंटे तक चक्रवात उत्तर की ओर ही रहेगा।
संयुक्त किसान मोर्चा की शनिवार को हुई बैठक में उन पांच नामों पर मुहर लग गई है जो एमएसपी समिति के लिए सरकार को भेजे जाने वाले हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक सात दिसंबर को होगी।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल 12 संदिग्ध मरीजों का पता चला है।
उन्होंने कहा कि सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
मंत्री जैन ने कहा, "दिल्ली में कल (शुक्रवार) तक ओमिक्रॉन के कुल 12 संदिग्ध मरीज थे। उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आज शाम या कल तक आ जाएगी।" उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के पास दो - एक आईएलबीएस में और एक एलएनजेपी में - जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाएं हैं।
नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "चिंता व्यक्त करने से अधिक, यह सावधानी और सतर्कता का विषय है। हम सभी को इस कोविड वैरिएंट के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।"
उन्होंने बताया किया कि वैश्विक स्वास्थ्य निकाय डब्ल्यूएचओ ने इसे चिंता का एक वैरिएंट (वैरिएंट ऑफ कंसर्न) कहा है, लेकिन यह नहीं कहा है कि यह एक बड़ी आपदा का कारण बनेगा।
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा, “702 किसानों की मृत्यु का आंकड़ा हमने सरकार को भेज दिया है। 5 नाम जो मांगे गए थे उसपर अभी फैसला नहीं हुआ है जो कमेटी बनी है उसके क्या अधिकार हैं, वो कैसे काम करेगी हमें इसका पता जबतक नहीं चल जाता तबतक हम निर्णय नहीं ले सकते।”
देश में कोरोना वायर के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का एक और मामला सामने आया है। गुजरात के जामनगर, जिम्बाब्वे से लौटा शख्स कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित मिला है।
#SpeakUpForCovidNyay के तहत बोलते प्रियंका गांधी ने कहा, “बीजेपी सरकार ने अब तक न तो कोरोना से हुई मौतों के सही आंकड़े जारी किए हैं और न ही मृतकों के परिजनों को किसी तरह का मुआवजा दिया है। नरेंद्र मोदीजी करोड़ों भारतीयों की पीड़ा और संवेदना को संवेदनहीनता के बूटों तले कुचलिए मत। मृतकों के परिजनों को मुआवजा दीजिए।”
अमेरिकन एयरलाइंस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। इसके बाद दिल्ली सरकार ने भेजा एयरलाइंस को नोटिस भेजा है।
न्यूजीलैंड टीम को 27 रन के स्कोर पर भारत ने चौथा झटका दे दिया है। स्पिनर अक्षर पटेल ने सफलता हासिल की। उन्होंने डेरेल मिचेल को LBW किया। मिचेल 8 रन ही बना सके। 30 रन के भीतर न्यूजीलैंड के चार खिलाड़ी आउट हो चुके हैं।
सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शुरू हो गई है। आंदोलन आगे कैसे बढ़ेगा और सरकार बातचीत करेगी तो कैसे बातचीत करनी है इस पर बैठक में चर्चा होनी है। इसके अलावा बैठक में एमएसपी, अजय मिश्रा टेनी, किसानों पर मुकदमें और किसानों का मुआवजा ये सभी मुद्दे शामिल हैं।
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल 150 रन बनाकर आउट हुए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 304 रन है।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “आज की बैठक में एमएसपी, अजय मिश्रा टेनी, किसानों पर मुकदमें और किसानों का मुआवजा ये सभी मुद्दे शामिल हैं। भारत सरकार जब तक चाहेगी तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा।”
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, “BMC ने प्रवासियों के लिए कुछ नियम लागू किए हैं। ऐसे प्रवासी जो हाई रिस्क देशों से आते हैं उनका पूरा डाटा आपातकालीन विभाग को दिया जाता है। जिसके बाद 10 दिन तक उन पर निगरानी रखी जाती है। उनके घर पर जाकर भी जांच की जाती है।”
उन्होंने कहा, “मुंबई में ऑक्सीजन प्लांट तैयार हैं। किसी भी जगह पर ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, ICU की कमी नहीं है इसकी पूरी तैयारी महानगर पालिका ने करके रखी है।”
IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र, “जवाद के प्रभाव से उत्तर आंध्र प्रदेश और कोस्टल ओडिशा के तटीय इलाकों में बारिश हो रही है। आज से भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल में बारिश होगी। जवाद अभी पुरी से 400 किमी दूर है। उड़ीसा पहुंचने पर इसकी गति 50 किमी प्रति घंटा होगी।”
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 285 रन है। मयंक अग्रवाल 146 और अक्षर पटेल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और भी अन्य राज्यों में कांग्रेस है। तो कांग्रेस के साथ हम सब मिल कर काम करें तो एक अच्छा फ्रंट बनेगा। जहां सब लोग एक साथ रहे, इसका एक अच्छा उदाहरण महाराष्ट्र है।”
साल 2021 (Surya Grahan 2021) का आखिरी सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो चुका है। जो दोपहर 3 बजकर 07 मिनट पर खत्म होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण है। सूर्यग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है, जिसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव प्रकृति, जीव-जंतु और मनुष्यों पर भी पड़ता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान ज्यादा मेहनत वाले काम और मानसिक थकान वाले कामों से भी बचें।
सूर्य ग्रहण के दौरान अग्निकर्म और मशीनरी का प्रयोग ग्रहणकाल के दौरान नहीं किया जाता है।
सूर्य ग्रहण चाकू और धारदार हथियारों का इस्तेमाल ना करें।
सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करना ठीक नहीं माना जाता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम आरंभ न करें और ना ही मांगलिक कार्य करें।
ग्रहण से पहले पके हुए भोजन में तुलसी का पत्ता डालकर रखें।
चंडीगढ़ में स्वास्थ्य एवं नोडल अधिकारी पाल गर्ग ने बताया, “एक महिला साउथ अफ्रीका से चड़ीगढ़ पहुंची थी जिनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था, उन्हें 7 दिन क्वारंटीन किया गया था, 8वें दिन फिर से टेस्ट होना था, लेकिन वो घर पर नहीं मिली। उन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत FIR दर्ज़ की गई है।”
देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,603 नए केस सामने आ हैं और 415 लोगों की मौत हो गई है।
वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन है। मयंक अग्रवाल 130 और अक्षर पटेल 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान जवाद बंगाल की पश्चिम-मध्य खाड़ी में विशाखापत्तनम से लगभग 230 किमी दक्षिण पूर्व, गोपालपुर से 340 किमी दक्षिण, पुरी से 410 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पारादीप से 490 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है।
अफ़ग़ानिस्तान पर यूरोपीय संघ के विशेष दूत टॉमस निकलसन ने कहा, “अफ़ग़ानिस्तान की धरती का आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होने की चिंता सिर्फ भारत को ही नहीं है, हम भी इसपर चर्चा कर रहे हैं। तालिबान द्वारा काबुल में नियुक्त अंतरिम सरकार द्वारा भी इसे लेकर स्पष्ट प्रतिबद्धता जताई गई है।”
उन्होंने कहा, “हमें संयुक्त रूप से बातचीत जारी रखनी होगी और इसपर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत है।”
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जिला प्रशासन ने बहुभाषी युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। एक महिला ने बताया, "रामबन में यूथ कल्चर फेस्टिवल प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें यहां के यूथ ने अपनी भाषा को प्रमोट किया और अपना हुनर दिखाया। उन्हें एक अच्छा मौका भी मिला।”
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद डिवीजन ने पिछले एक महीने में बिना टिकट के यात्रा करने वाले सवा लाख लोगों से 7 करोड़ से ज़्यादा रुपये वसूले। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर DCM सुधीर सिंह ने बताया, "किराया और जुर्माना मिलाकर हमने लगभग 7 करोड़ 25 लाख रुपये वसूले हैं।"
उत्तर प्रदेश के आगरा के एसपी विकास कुमार ने कहा, “बंसी विहार क्षेत्र में एक घर में दो लोग मृत मिले और इलाज के दौरान एक बच्ची की भी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
किसान संगठनों की आज बैठक होगी। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “आज बैठक में आंदोलन आगे कैसे बढ़ेगा और सरकार बातचीत करेगी तो कैसे बातचीत करनी है, इसपर चर्चा होगी। हरियाणा में मुख्यमंत्री, अधिकारियों और किसानों की कल बात हुई, जिसमें प्रदर्शन से संबंधित मामलों को वापस लेने पर सहमति बनी परन्तु मुआवजे पर सहमति नहीं बनी।”
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 04 Dec 2021, 8:06 AM IST