अलर्ट: पंजाब किंग्स ने 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में नाथन एलिस को 75 लाख रुपये में खरीदा।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया है। 20 लाख रुपये से अर्जुन की बोली शुरू हुई और बाद में गुजरात टाइटन्स ने बोली लगा दी। ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर को अंत में 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
दिल्ली में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने लगा है। रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविड संक्रमण के करीब 800 नए मामले सामने आए हैं, इसी बीच कोरोना के सक्रिय मामलों में भी गिरावट हुई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल 804 मामले सामने आए हैं वहीं 12 मौतें दर्ज होने के बाद अब तक यह आंकड़ा कुल 26, 072 पहुंचा है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 1197 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब संक्रमण दर 1.50 फीसदी है। वहीं कोरोना जांच के आंकड़ो की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 45743 आरटीपीसीर व अन्य जांच हुई हैं। दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 3926 हो गई है। इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न कोविड अस्पतालों में कुल 528 मरीज मौजूदा वक्त में भर्ती हैं। इनमें कुल 136 मरीज दिल्ली के बाहर से हैं और 315 मरीज दिल्ली राज्य से हैं। 206 मरीज मौजूदा वक्त में आईसीयू में भर्ती हैं।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम से 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी दो मशीनीकृत नौकाएं जब्त की हैं। घटना शनिवार को हुई। जानकारी के अनुसार मछुआरे श्रीलंकाई जेल में बंद हैं। रामेश्वरम के कम से कम 1,200 मछुआरों ने शुक्रवार को 400 मशीनीकृत नावों में समुद्र में कदम रखा था। उनमें से 12 पाल्क जलडमरूमध्य में धनुषोडी-थलाईमन्नार क्षेत्र के पास मछली पकड़ रहे थे, जब श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें रोक लिया और उन पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए मछुआरे जेवियर, राजा, नेपोलियन, पदलम, जेरोमियास, अरोकियादास, रमन, जेम्स, रंजीत, मुनीेश्वरन, सेकर और मुक्ता हैं। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में मछुआरा संघ 9 फरवरी से नागापट्टिनम जिले के अक्कारापेट्टई से 11 मछुआरों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिन्हें श्रीलंकाई अधिकारियों ने 8 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिजाब विवाद में भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए रविवार को कहा कि वह सांप्रदायिकता फैलाने में माहिर है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने का समय आ गया है।
बघेल चुनाव प्रचार अभियान के लिए कानपुर में हैं।
उन्होंने हिजाब विवाद में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने इसे शुरू किया है, वे इसका परिणाम नहीं जानते हैं। इस मुद्दे पर उस कॉलेज के प्रिंसिपल को छात्रा के परिजनों को बुलाकर उनसे बात करनी चाहिए थी।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने ऑलराउंडर टिम डेविड को 8.25 करोड़ रुपये में हासिल किया है। मुंबई नीलामी के दूसरे दिन कुछ बेहतर खिलाड़ियों को अपने नाम करने में कामयाब रही है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने ओबेद मैककॉय को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में रविवार को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स को खरीदा है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में रविवार को पंजाब किंग्स ने अनकैप्ड तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा को 2 करोड़ रुपये में चुना है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.90 करोड़ रुपये में न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनर को खरीदा है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमारियो शेफर्ड को 7.75 करोड़ रुपये में चुना है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने रोवमैन पॉवेल को 2.8 करोड़ रुपये में हासिल किया। हाल ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने डेवोन कॉनवे को 1 करोड़ रुपये में खरीदा है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
आईपीएल मेगा नीलामी 2022 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 80 लाख रुपये में फिन एलन को खरीदा है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
पटना पुलिस ने एक 25 वर्षीय लड़की के कथित अपहरण के मामले में भाजपा विधायक विनय बिहारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पीड़िता 9 फरवरी को कॉलेज ऑफ कॉमर्स में परीक्षा देने गई थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि जब उसका फोन स्विच ऑन हुआ तो विनय बिहारी का फोन आया।
आगम कुआं थाने में आईपीसी की धारा 366 और 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएचओ ने प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।
पीड़िता पटना के भूतनाथ रोड स्थित प्रोग्रेसिव कॉलोनी की रहने वाली रिशिमा राज है। वह 9 फरवरी को सुबह 9 बजे कॉलेज ऑफ कॉमर्स गई थी, उसकी मां रेखा कुमारी ने कहा कि वह दोपहर 2 बजे के आसपास उसके लौटने की उम्मीद कर रही थी।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी काल में अब तक ₹5,35,000 करोड़ के बैंक फ़्रॉड हो चुके हैं- 75 सालों में भारत की जनता के पैसे से ऐसी धांधली कभी नहीं हुई। लूट और धोखे के ये दिन सिर्फ़ मोदी मित्रों के लिए अच्छे दिन हैं।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि अमरिंदर सिंह जब सत्ता में थे, तो वह भाजपा के निर्देश पर अपनी सरकार चला रहे थे। 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कोटकपूरा शहर में अपनी पहली राज्य की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि पिछली राज्य सरकार एक रणनीतिक समझ के तहत भाजपा के निर्देशों पर काम कर रही थी।
"इसने हमें राज्य में उस नेतृत्व (अमरिंदर सिंह) को बदलने के लिए मजबूर किया ताकि राज्य सरकार पंजाब से संचालित हो, न कि दिल्ली से।" आम आदमी पार्टी (आप) का भी अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली से पंजाब पर शासन करने का एक ही एजेंडा और योजना है।
"अब आप को समर्थन देकर आखिरी गलती मत दोहराओ।"
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने कहा, “11 ऐसे मतदान केंद्र हैं जिन्हें हमने पर्यावरण के अनुकूल तैयार किया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र आएं।”
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “कल से 10वीं कक्षा तक के स्कूल खुलेंगे। मैंने डीसी, एसपी और स्कूल प्रशासन को शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। उच्च कक्षाओं के स्कूल और डिग्री कॉलेज स्थिति की समीक्षा के बाद फिर से खुलेंगे।”
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर जारी विरोध के बीच उडुपी जिले में 14 फरवरी की सुबह 6 बजे से 19 फरवरी की शाम 6 बजे तक के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 14,15,279 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 75,07,35,858 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
उत्तराखंड में अत्यधिक ठंड और भारी बर्फ के बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) माइनस 25 डिग्री तापमान में सीमा क्षेत्र में एक उच्च ऊंचाई वाले इलाके में ट्रेनिंग कर रहे हैं।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की 168 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की को जगदलपुर में श्रद्धांजलि दी गई। कल बीजापुर में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में उनकी मौत हो गई थी।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद के बरगी अंडरग्राउंडर नहर की एक निर्माणाधीन सुरंग के मलबे से दो और मजदूरों को बाहर निकाला गया है। अब तक कुल 7 मजदूर बाहर निकाले जा चुके हैं। अभी भी दो मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद के बरगी अंडरग्राउंडर नहर की एक निर्माणाधीन सुरंग धंस गई। मलबे में फंसे 9 मजदूर में से 5 को बचा लिया गया है। एसडीईआरएफ की टीम द्वारा बचाव अभियान जारी है।
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Feb 2022, 8:17 AM IST