हालात

बड़ी खबर LIVE: एम्स के आईसीयू भर्ती अरुण जेटली की हालत स्थिर, पीएम मोदी समेत कई बीजेपी नेता पहुंचे हाल जानने

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स ने जानकारी दी है कि जेटली को आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।एम्स ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक रशीद इंजीनियर गिरफ्तार, टेरर फंडिंग के आरोप में एनआईए ने लिया हिरासत में

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी – एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक रशीद इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। रशीद इंजीनियर पर टेरर फंडिंग का आरोप है

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

कश्मीर में बकरीद के लिए पांबदियों में दी जाएगी ढील, राज्यपाल ने कहा- सही तरीके से मनेगा त्योहार

जम्मू और कश्मीर में बदले हालात के बीच जारी पाबंदियों को लेकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि घाटी में आने वाले दिन में बकरीद के त्योहार को देखते हुए उसके लिए पाबंदियों में ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के भाषण का काफी असर हुआ है और स्थित शातिपूर्ण बनी हुई है।

राज्यपाल ने बताया कि श्रीनगर के टीआरसी, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लंगर संचालित हो रहे हैं। बकरीद के लिए 2.5 लाख भेड़ों और बकरियों की व्यवस्था की गई है। 30 लाख मुर्गे की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि राशन का दो महीने का स्टॉक है। एलपीजी, पेट्रोल, डीजल का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति, पानी और सफाई जैसी आवश्यक सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए 1600 कर्मचारी ड्यूटी पर हैं। कश्मीर में 10,000 लोग अपने काम पर आ रहे हैं। ज्यादातर बैंक एटीएम चालू हैं। सरकार ने दैनिक वेतन भोगियों के अगस्त का अग्रिम वेतन जारी कर दिया है। अस्पतालों में चौबीसों घंटे सेवाएं चालू हैं। दवाओं, रोगी कल्याण और एम्बुलेंस के ईंधन के लिए नकद पैसों का वितरण किया गया है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना के घुटने की सर्जरी सफल

टीम इंडिया के बल्लेबाज सुरेश रैना के घुटने की सर्जरी हुई है। बीसीसीआई ने बताया कि रैना पिछले कुछ महीनों से घुटने में परेशानी का सामना कर रहे थे। उनकी सर्जरी सफल रही है और ठीक होने में 4 से 6 सप्ताह का समय लगेगा।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक कल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

कांग्रेस कार्यसमिति की शनिवार को दिल्ली में एक अहम बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि इस बैठक में इस बैठक में कंग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस के विधानमंडल नेता, सांसद और पार्टी महासचिव भाग लेंगे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

दो अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश के रूप में 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आएंगे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख

जेटली का हालचाल लेने एम्स पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

एम्स के आईसीयू में भर्ती अरुण जेटली की हालत स्थिर, पीएम मोदी समेत कई बीजेपी नेता पहुंचे हाल जानने

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स ने जानकारी दी है कि जेटली को आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।एम्स ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

हरियाणाः गुरुग्राम में महिला ने सरकारी अस्पताल के शौचालय में मृत बच्चे को दिया जन्म

हरियाणा के गुरुग्राम में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और डॉक्टरों की लापरवाही का शर्मसार करने वाला सामने आया है। यहां के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आई एक गर्भवती महिला को शौचालय में बच्चे को जन्म देना पड़ा। बच्चा मृत पैदा हुआ।

ये घटना तोहाना की है। महिला के परिजनों ने अस्पतताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि शौचालय में डिलिवरी कराने वाले डॉक्टर ने मोबाईल की लाइट की मदद से डिलिवरी कराया, क्योंकि शौचालय में लाईट की कोई व्यवस्था ही नहीं थी।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली एम्स में भर्ती, पीएम मोदी, अमित शाह, ओम बिड़ला पहुंचे देखने

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उनका हाल जानने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला एम्स पहुंचे हैं।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

उत्तराखंड को 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट' का पुरस्कार मिलने पर सीएम रावत ने राज्य के लोगों का आभार जताया

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में उत्तराखंड को 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का सम्मान मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के लोगों का आभार जताया है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली एम्स में भर्ती, अमित शाह, ओम बिड़ला, हर्षवर्धन देखने पहुंचे

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी एम्स पहुंचे हैं। पीएम मोदी भी एम्स पहुंच सकते हैं।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता अरुण जेटली एम्स में भर्ती

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली को शुक्रवार दिन में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जेटली को सामान्य चेकअप के लिए एम्स ले जाया गया था, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, गजट नोटिफिकेशन जारी

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इसको लेकर भारत के राष्ट्रपति की ओर से गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

जम्मू विश्वविद्यालय को 10 अगस्त से खोला जाएगा: जम्मू विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवक्ता

जम्मू विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू विश्वविद्यालय को 10 अगस्त से खोला जाएगा। हालांकि, प्रवेश, कक्षा और परीक्षाओं की अनुसूची अलग से अधिसूचित की जाएगी।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

रियासी में सभी स्कूल और कॉलेज कल यानी शनिवार से खुलेंगे: इंदु कंवल चिब

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के जिला आयुक्त इंदु कंवल चिब ने कहा कि रियासी में सभी स्कूल और कॉलेज कल यानी शनिवार से खुलेंगे।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने स्वतंत्रता-सेनानियों का सम्मान किया

भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता-सेनानियों का सम्मान किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पीएम मोदी, पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओपी बिड़ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

महाराष्ट्र: पुणे में बाढ़ से हाहाकार, मरने वालों की संख्या पहुंची 29

महाराष्ट्र के पश्चिमी इलाकों में बाढ़ के चलते मुसीबतें और बढ़ गईं। यहां प्रभावित इलाकों से लगभग 1.32 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। खबरों के मुताबिक, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर के सभी बांध पूरी तरह से लबालब हैं। पुणे डिविजनव (सोलापुर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर और पुणे) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई, जबकि बाढ़ के कारण 6 लोग लापता हैं।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

भारी बारिश ने बढ़ाई भोपाल की मुसीबत, सभी स्कूल बंद

पूरे मध्यप्रदेश में हर जगह बाढ़ जैसे हालात हैं। कहीं डैमों के गेट खुलने से रिहायशी इलाकों तक पानी पहुंच गया है तो कई जगह पुल और सड़कें डूब जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। भोपाल की बात करें तो बारिश ने शहर के कई हिस्सों को तालाबों में तब्दील कर दिया है। सड़कों पर पानी जमा है, तो वही बस्तियों के अंदर भी जल भराव के चलते लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

सिलीगुड़ी में 43 भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने सिलीगुड़ी में 43 भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, ये सभी लोग सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस (एसएमपी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के समर्थन में एक रैली आयोजित करने की अनुमति से इनकार किया गया था।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

घाटी में हालात तेजी से सुधर रहे हैं, शांति से ईद मनाई जाएगी-सत्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के कहा कि घाटी में हालात तेजी से सुधर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर घाटी में शांति से ईद मनाई जाएगी।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

जम्मू-कश्मीर के सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की सलाह दी गई है: किशन रेड्डी

केंद्रीय राज्य मंत्री (गृह) जी किशन रेड्डी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि जम्मू और कश्मीर के सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की सलाह दी है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

तमिलनाडु: वेल्लोर लोकसभा सीट का चुनावी नतीजा, डीएमके के एमके कथीर की हुई जीत

तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती हो गई। वेल्लोर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती में डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) ने 8000 मतों से चुनाव जीत लिया है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

ऋषिकेश में खतरे के निशान से सिर्फ 22 सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा चेतावनी निशान से सिर्फ 22 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वहीं, जलस्तर बढ़ने से ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र के गंगा घाट जलमग्न हो गए हैं।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

मुंबई: मस्जिद बंदर में हादसे के दौरान 2-3 मजदूर फंसे

मुंबई के मस्जिद बंदर में सय्यद बिल्डिंग के गिरने में 2-3 मजदूर फंसे होने की संभावना है। इस हादसे के बाद 2 लोगों को बचाया गया है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

डीजी सीआरपीएफ राजीव राय भटनागर श्रीनगर के कई क्षेत्रों का दौरा किया

डीजी सीआरपीएफ राजीव राय भटनागर श्रीनगर के शहर क्षेत्र में सीआरपीएफ सैनिकों की तैनाती का आकलन किया।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार पैडमैन को

सीआरपीएफ के डीजी ने श्रीनगर के शहरी क्षेत्रों में सीआरपीएफ सैनिकों की तैनाती का जायला लिया

जम्मू में धारा 144 खत्म, 10 अगस्त से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज: डिप्टी मजिस्ट्रेट सुषमा चौहान

जम्मू के डिप्टी मजिस्ट्रेट सुषमा चौहान ने जानकारी दी है कि धारा 144 (4 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक) को जम्मू नगर सीमा से हटा लिया गया। सभी स्कूल और कॉलेज कल (10 अगस्त) को खुलेंगे।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

अपनी फिल्में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने आयुष्मान खुराना ने खुशी जताई

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा, “मैं रोमांचित हूं कि मैंने जो भी फिल्में की हैं, अंधाधुंध और बधाई हो ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। यह फिर से पुष्टि करता है कि हमारे देश के लोग मनोरंजन के लिए सिनेमा देखना चाहते हैं, ताकि वे इस पर चर्चा, और समर्थन कर सकें।”

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

केरल: नीलांबुर के कवलप्परा में भूस्खलन के बाद 30 परविवारों के लापता होने की आशंका

केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के कवलप्परा में गुरुवार को भूस्खलन के बाद 30 परिवारों के लापता होने की आशंका है। बचाव दल आज घटनास्थल पर पहुच गया है। खोज और बचाव अभियान चल रहा है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

दिल्ली: नीरज बवाना गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून और व्यवस्था

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून और व्यवस्था मुनीर खान ने कहा, “जम्मू में स्थिति सामान्य है। कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे।”

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

कोलकाता: राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिली सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

दिल्ली: अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और एके एंथोनी सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने के बाद रवाना हुए

दिल्ली में अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और एके एंथोनी सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने के बाद रवाना हुए।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष की मांग खारिज, सुप्रीम कोर्ट में हफ्ते में 5 दिन सुनवाई जारी रहेगी

दिल्ली: टीआरएस नेता जी विवेकानंद बीजेपी में हुए शामिल

पाकिस्तान में भारत के राजदूत को बुलाने का समय बाद में निर्धारित किया जाएगा: रवीश कुमार

पाकिस्तान में भारत के राजदूत के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “वह दिल्ली में नहीं हैं। हमने पाकिस्तान से उनके फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है। उनकी वापसी का समय बाद में निर्धारित किया जाएगा।”

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

श्रीनगर: राज्यपाल सत्यपाल मलिक से एनएसए अजित डोभाल ने की चर्चा

श्रीनगर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और उनसे जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा की। राज्यपाल ने ईद पर लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में भी चर्चा की।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

पाकिस्तान द्वारा एकतरफा कदम उठाया जा राह है: विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान द्वारा समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस बंद किए जाने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “पाकिस्तान द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई। यह हमसे सलाह के बिना किया गया है। हमने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान द्वारा जो कुछ भी किया जा रहा है, वह एक खतरनाक तस्वीर पेश करना है।”

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

पाकिस्तान ने थार एक्सप्रेस को भी बंद करने का ऐलान किया

समझौता एक्सप्रेस के बाद पाकिस्तान ने थार एक्सप्रेस को भी बंद करने का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के रेल मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है। थार एक्सप्रेस जोधपुर से कराची के बीच चलती है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

मुंबई: सेना की 10 टीमों ने कोल्हापुर, सांगली और रायगढ़ क्षेत्रों में लोगों को बचाया

पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग

पाकिस्तान द्वारा भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पाकिस्तान और उसके लोगों के साथ पाकिस्तानी कलाकारों, राजनयिकों और द्विपक्षीय संबंधों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। अंधाधुन को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला है।

  • बेस्ट हिंदी फिल्म: अंधाधुन
  • बेस्ट तमिल फिल्म: बराम
  • बेस्ट मराठी फिल्म: भोंगा
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म: महानती
  • बेस्ट मलयालम फिल्म: सुदानी फ्रॉम नाइजिरिया
  • बेस्ट कोंकणी फिल्म: अमोरी
  • बेस्ट राजस्थानी फिल्म: टर्टल
  • बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्म: अमोली
  • बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म: स्विमिंग थ्रूद डार्कनेस
  • बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म: ताला ते कुंजी
  • बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्म: द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड: ब्लेस जॉनी और अनंत विजय को

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सीएम फडणवीस के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने महाराष्ट्र में आपदा की स्थिति से निपटने में लापरवाही के लिए 2005 के महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन कानून के तहत मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए लोग पहुंचे

महाराष्ट्र: एनडीआरएफ की टीम कोल्हापुर के सिरोल क्षेत्र में बचाव कार्य में जुटी

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड: हत्या में इस्तेमाल हथिया को समुद्र में ढूंढने के लिए मंजूरी मिली- सीबीआई

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में सीबीआई ने आज पुणे अदालत को सूचित किया कि उसे दाभोलकर की हत्या के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार के लिए समुद्र में खोज करने की सभी मंजूरी मिल गई है। सीबीआई ने अदालत के समक्ष यह भी उल्लेख किया कि जल स्तर ऊंचा है और जल स्तर में कमी होते ही वे खोज शुरू कर देंगे।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

धारा 370 हटाए जाने के बाद श्रीनगर की मस्जिदों में पहली बार लोग जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद श्रीनगर की मस्जिदों में पहली बार लोग जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे हैं। शहर में सुरक्षा कड़ी है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

भारतीय नौसेना ने अपने सभी बेस और युद्धक पोतों को हाई अलर्ट पर रखा: सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय नौसेना ने अपने सभी बेस और युद्धक पोतों को हाई अलर्ट पर रखा है। यह कदम सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद और पाकिस्तान-समर्थित आतंकवादियों द्वारा हमला किए की आशंका के मद्देनजर उठाया गया है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

सीताराम येचुरी को श्रीनगर से प्रशासन ने दिल्ली भेजा

केरल: मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया

केरल में मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी एसएस बाबू को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

मोईन कुरैशी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की विशेष अदालत ने 23 अगस्त तक कारोबारी एसएस बाबू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनकी जमानत याचिका पर 17 अगस्त को सुनवाई होगी।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

कर्नाटक: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बाढ़ प्रभावित हुबली का दौरा किया

कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाके हुबली का केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दौरा किया। उन्होंने कहा, “10 एनडीआरएफ टीमों को पहले ही यहां भेजा गया था। राज्य सरकार ने 5 और एनडीआरएफ टीमों के लिए अनुरोध किया है। जैसे ही मुझे पता चला कि इन सभी चीजों की जरूरत है, मैंने केंद्रीय गृह मंत्री से बात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया”

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

बीसीसीआई अब नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी के दायरे में आएगा

बीसीसीआई अब एनडीए (नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी) के दायरे में आएगा। खेल सचिव आरएस जुलानिया ने कहा, “सभी एक समान हैं, सभी को एक ही नियम का पालन करना होगा"

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

जम्मू और कश्मीर: धारा 370 हटाने के बाद कठुआ में भी खुले स्कूल

महाराष्ट्र: एनडीआरएफ की टीम ने सांगली जिले बांटे खाने के सामान

दिल्लीः एलएनजेपी अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब तीसरी मंजिल के एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

इस समय जम्मू की हालात नियंत्रण में है और शांत है: संजीव वर्मा

जम्मू के डिविजनल कमिश्नर संजीव वर्मा ने कहा कि इस समय जम्मू की हालात नियंत्रण में है और शांत है। कुछ जिले को हटाने की अफवाह पूरी तरह से निराधार है और इस बारे में एक एफआईआर सांबा जिले में दर्ज की जा रही है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

श्रीनगर में हैं एनएसए अजित डोभाल, शहर में स्थानीय लोगों से मिले, सीआरपीएफ कर्मियों के साथ किया लंच

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल मौजूद हैं। आज उन्होंने श्रीनगर शहर का दौरा किया और क्षेत्र में 2 घंटे से अधिक समय बिताया। उन्होंने सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

तमिलनाडु: वेल्लोर लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी, डीएमके उम्मीदवार आगे

तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है। 11वें राउंड की मतगणना के बाद डीएमके उम्मीदवार डीएम कथिर आनंद आगे चल रहे हैं। एआईडीएमके उम्मीदवार एसी शनमुगम 14,214 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

कर्नाटक: सीएम येदियुरप्पा ने घाटप्रभा और मालाप्रभा नदी बेसिन का हवाई सर्वेक्षण किया

केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए 315 राहत शिविर बनाए गए: सीएम

केरल में बाढ़ के मौजूदा हालात पर सीएम पिराई विजयन ने कहा, “315 राहत शिविर बनाए गए हैं, 22 हजार लोग वहां हैं। इन शिविरों में ज्यादातर लोग वायनाड के हैं। राज्य भर में मरने वालों की संख्या 22 है। बारिश की तीव्रता कल कम होने की संभावना है, लेकिन 15 अगस्त से राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।”

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ को लेकर गृह मंत्रालय में अहम बैठक

देश भर में, खास तौर पर केरल, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति को लेकर गृह मंत्रालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक चल रही है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एनडीआरएफ महानिदेशक, आपदा विभाग के अधिकारियों, वायुसेना और सेना के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सीताराम येचुरी और डी राजा को हिरासत में लिया गया

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और डी राजा को प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें शाम पांच बजे वापस भेजने के लिए फ्लाइट बुक की गई है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर में आज फिर से स्कूल खुले

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में आज फिर से स्कूल खुल गए हैं। उधमपुर के पुलिस उपायुक्त पीयूष सिंगला ने कहा, “धारा 144 अभी भी लागू है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में कुछ अपवादों के साथ। कुछ क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाजार भी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

उन्नाव रेप कांड: कुल्दीप सिंह सेंगर के खिलाफ आरोप तय

उन्नाव रेप कांड में बीजेपी से निष्कासित विधायक कुल्दीप सिंह सेंगर के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आईपीसी की धारा 376 और पोक्सों एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

श्रीनगर में घरों से जरूरी सामान लेने बाहर निकले लोग

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

बीजेपी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

नेपाल: त्रिशूली नदी में गिरी बस, तीन की मौत, 16 घायल, 23 लापता

नेपाल के धादिंग जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस के त्रिशूली नदी में गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है, और 16 लोग घायल हो गए हैं। साथ ही 23 लोग लापता भी हैं। तलाशी और बचाव अभियान जारी है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज मुधोल में राहत शिविरों का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर: साम्बा जिले में स्कूल शुक्रवार को फिर से शुरू किए गए

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू के सांबा से ऐसी तस्वीरें आई हैं,जोहालात सामान्य होने की ओर इशारा कर रही हैं। सांबा में स्कूल खुल गए हैं और बच्चे एक बार फिर स्कूल पहुंचे हैं।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

बारिश और बाढ़ के बाद वायनाड के मौजूदा हालात पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की बात

बारिश और बाढ़ के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के मौजूदा हालात पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की बात है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैंने प्रधानमंत्री से बात की है। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित लोगों के लिए, विशेष रूप से वायनाड में हर संभव सहायता की मांग की। पीएम ने आपदा के प्रभावों को कम करने के लिए हर तरह से सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।”

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में भारी बारिश की वजह से 500 यात्री फंसे

उत्तर प्रदेश: ऑटोरिक्शा चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने मुन्ना नाम के एक ऑटोरिक्शा चालक को हिरासत में लिया है, जिसका मोबाइल फोन कथित तौर पर एक पर्यटक ने वृंदावन के प्रेम मंदिर और मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में बम रखने की धमकी के लिए इस्तेमाल किया था।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

अयोध्या जमीन विवाद: चौथे दिन मामले की सुनवाई शुरू

कर्नाटक: अलग-अलग इलाकों में फंसे 25 लोगों को वायुसेना ने बचाया

झारखंड: खूटी जिले में मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया

झारखंड में खूंटी जिले के गुदरी के थोकलोबेरा के वन क्षेत्र में सीआरपीएफ जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। साथ ही मौके से हथियार और गोला बारूद जब्त सीआरपीएफ ने जब्त किया है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के गुदरा नाले के पास फंसे 15 लोग बचाए गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में गुदरा नाले से कल 15 लोगों को बचाया गया था, जहां बारिश के कारण बाढ़ आने के बाद लोग फंस गए थे। यह सभी लोग बारसूर से दंतेवाड़ा के मांगरन गांव लौट रहे थे।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर के हालात पर जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर के हालात पर चिंता जताई है। यूएनओ ने कहा है कि वहां से सूचनाएं नहीं आ रही हैं और मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

उत्तराखंड: चमोली में बादल फटने से दो लोगों की की मौत, 10 घर तबाह

उत्तराखंड में चमोली के देवल ब्लॉक के पद्मल्ला और फल्दिया गांव बादल फटने से भारी तबाही हुई है। एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं 10 घर तबाह हो गए हैं। बादल फटने के बाद राहत और बचाव की टीम मौके पर मौजूद है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

मंगलुरु: परिचालन कारणों से एयर इंडिया की 6 उड़ानें रद्द

केरल: मुवाट्टुपुझा शहर में लोगों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवाट्टुपुझा शहर में लोगों के घरों में पानी घुस गया। यह क्षेत्र बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

ईद के मद्देजर में कश्मीर के हर जिले में नुक्कड़ पर सामान पहुंचाए जाएंगे: कश्मीर जोन के संभागीय आयुक्त

कश्मीर जोन के संभागीय आयुक्त बशीर अहमद खान ने कहा, “ ईद के मद्देनजर विभिन्न वस्तुओं की आपूर्ति के संबंध में दुकानों पर आने वाले लोगों के बजाय प्रत्येक जिले के प्रत्येक नुक्कड़ पर जनता के लिए सामान पहुंचाए जाएंगे।”

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

केरल: वायनाड में भूस्खलन के बाद अब तक 100 लोगों को बचाया गया

केरल के वायनाड के मेप्पाडी में भूस्खलन के बाद अब तक करीब 100 लोगों को बचाया गया। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

केरल: पट्टामबी पुल से आवागमन बंद

धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहला जुमा आज, नमाज के लिए सरकार धारा 144 में देगी ढील

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद आज पहली बार जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। हिंसा को रोकने के लिए सरकार ने राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राज्य में धारा 144 लागू है, वहीं कई इलाकोंमें कर्फ्यू जैसे हालात हैं। खबरों के मुताबिक, जुमे की नमाज के लिए थोड़ी ढील दी जाएगी।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

केरल: कोझीकोड भारी बारिश के बाद घरों में घुसा पानी

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से लोगों का बुरा हाल है। कोझीकोड जिले के एरिकोड शहर में लोगों के घरों में बारिश का पानी भर गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

कर्नाटक: कपिला नदी में एक व्यक्ति डूबा

केरल: वायनाड के मेप्पाडी में दो शव बरामद किए गए हैं, यहां पर गुरुवार को भूस्खलन हुआ था

76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस

76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली पहुंच गई है। रात में डेढ़ बजे यह ट्रेन अटारी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

महाराष्ट्र: सांगली में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए नेवी की 12 टीमें रवाना

केरल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान

बाढ़ से केरल बेहाल, कोच्चि हवाई अड्डे के अंदर घुसा पानी, रविवार तक उड़ानें रद्द

केरल में बाढ़ से लोगों का बुरा हाल है। कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरने के बाद उड़ानों का परिचालन रविवार तक स्थगित कर दिया गया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 09 Aug 2019, 7:37 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में BJP पर बरसे राहुल गांधी, बोले- ये चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए

  • ,
  • BJP और RSS संविधान को बदलना और नष्ट करना चाहते हैं, लेकिन दुनिया की कोई ताकत ऐसा नहीं कर सकती: राहुल गांधी

  • ,
  • अखिलेश यादव का RSS पर बड़ा हमला, कहा- ये दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार, वोट के लिए आरक्षण पर बदले इसके सुर

  • ,
  • प्रियंका ने प्रज्वल रेवन्ना मामले पर मोदी को घेरा, पूछा- वह देश छोड़कर भाग गया, पीएम को पता कैसे नहीं चला

  • ,
  • खेल: पूर्व सेलेक्टर श्रीकांत ने की रिंकू सिंह की तारीफ और तीरंदाज दीपिका फिर टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम में शामिल