हालात

ओडिशा में आसमानी बिजली का कहर, एक दिन में 12 लोगों की मौत, 11 घायल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

ओडिशा में पिछले कई दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है, यानी कि बारिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। एक ही दिन में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोगों काे गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में भद्रक, बालेश्वर और मयूरभंज जिलों के लोग शामिल हैं।

ओडिशा में पिछले कई दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है, यानी कि बारिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। ओडिशा में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को पूर्वी और आसपास के मध्य भारत में और 21 अगस्त को पूर्वोत्तर में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि ओडिशा में शनिवार तक तेज बारिश हो सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त