
महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को संपन्न हुए हैं। चुनावों में करीब चार साल की देरी के बाद इस बार परिणामों पर सबकी निगाहें हैं। मतगणना से पहले, राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बीएमसी के 227 वार्डों के लिए लगभग 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 879 महिलाएं और 821 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र की 893 नगरपालिकाओं के 2,869 वार्डों में 15,931 उम्मीदवारों की किस्मत आज तय होगी।
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीजेपी शासित राज्यों में प्रवासी मजदूरों को मुख्य रूप से बांग्ला भाषा बोलने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है।
प्रशासनिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्तरी बंगाल रवाना हुईं बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ‘‘राज्य में दंगे भड़काने की साजिश’’ रच रही है, क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि वह 2026 का विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी।
पश्चिम बंगाल के बाहर प्रवासी श्रमिकों पर हुए हमलों के विरोध में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का गुस्सा ‘‘जायज’’ है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं के कारण हुआ।
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
मुंबई के कलीना सीट से कांग्रेस की ट्यूलिप मिरांडा की उम्मीदवार ने जीत दर्ज किया है। उन्होंने बीजेपी के कैंडिडेट ज्योति उपाध्याय को हरा दिया है। ट्यूलिप ने महज़ सात वोटों से जीत दर्ज किया है।
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
लातूर महानगरपालिका चुनाव में 51 वार्ड पर रिजल्ट आए हैं। इनमें कॉग्रेस ने 39 सीटों पर तो वहीं बीजेपी ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है।
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
नागपुर नगर निगम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी 100 सीटों पर आगे है, कांग्रेस 25, शिवसेना 1 और एनसीपी (अजित पवार गुट) 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
मुंबई-गोरेगांव इलाका: प्रभाग क्रमांक- 53 में उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के उम्मीदवार जितेंद्र वलवी विजयी
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
बीएमसी का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में गया है। कांग्रेस की आशा काले धारावी के वार्ड संख्या 183 से जीतीं उन्हें 1450 वोट मिले। आशा काले ने शिंदे सेना की वैशाली शेवाले और MNS की पारुबाई कटके को हराया।
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
BMC Elections पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "मुंबई जैसे शहर में जो वोटिंग पैटर्न चल रहा है, वह एक गंभीर मामला है। हजारों लोगों के नाम, जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भी वोट दिया था, उन इलाकों से गायब हैं जहां शिवसेना (UBT), MNS या कांग्रेस है, EVM मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है, चुनाव आयोग हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। कल बीजेपी के सीनियर नेताओं और चुनाव आयोग के स्टाफ के बीच एक मीटिंग हुई, क्यों? आचार संहिता अभी भी लागू है।
उन्होंने यह भी कहा, "वोटिंग परसेंटेज आने से पहले ही एग्जिट पोल आ गए... बीजेपी ने अपनी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया... हमने लोगों को भरोसा दिलाया है कि वे डरे नहीं..."
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर टिकी हैं।
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
बृहन्ममुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उपनगर भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 64.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत मतदान हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि महानगर में 1.03 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.94 प्रतिशत ने बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
पिछले बीएमसी चुनाव 2017 में हुए थे, जिनमें 55.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुने गए निकाय का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना शुरू होगी, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर टिकी हैं। 227 वार्डों के लिए गुरुवार को 52.94% वोटिंग हुई थी।
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Jan 2026, 9:49 AM IST