हालात

लोकसभा चुनाव: 11 राज्यों में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता अधिक, रिपोर्ट में दावा

दिल्ली स्थित सार्वजनिक नीति अनुसंधान और परामर्श फर्म क्वांटम हब की एक रिपोर्ट से पता चला है कि केरल में पुरुष मतदाताओं की तुलना महिलाओं की संख्या अधिक है। कुल मतदाताओं में 51 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके बाद गोवा, मिजोरम, मणिपुर और तमिलनाडु का स्थाना आता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बुधवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में ग्यारह राज्यों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है। केरल में इनकी संख्या सर्वाधिक है। रिपोर्ट में 2024 के आम चुनावों में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को दर्शाया गया है।

नई दिल्ली स्थित सार्वजनिक नीति अनुसंधान और परामर्श फर्म क्वांटम हब की एक रिपोर्ट से पता चला है कि केरल में पुरुष मतदाताओं की तुलना महिलाओं की संख्या अधिक है। कुल मतदाताओं में 51 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके बाद गोवा, मिजोरम, मणिपुर और तमिलनाडु का स्थाना आता है।

इसके विपरीत, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी सबसे कम है।

इस आम चुनाव में महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी भी दो दशकों में सबसे अधिक - 48.6 प्रतिशत है। 2019 के बाद से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में नई महिला मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है।

टीक्यूएच कंसल्टिंग की सह संस्थापक अपराजिता भारती ने कहा, "निर्वाचक मंडल के रूप में महिलाएं पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई हैं। यह क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों के चुनाव पूर्व वादों में भी परिलक्षित होता है।"

उन्होंने कहा, "हम महिला मतदाताओं के बढ़ते महत्व को उजागर करने और ट्रैक करने का प्रयास कर रहे हैं। देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति के लिए राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है।"

रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों जैसी सेवा और विदेशी क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व क्रमशः 3.5 और 11 प्रतिशत है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • चंदा चोरीः फैजाबाद के वकीलों की चेतावनी- चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर केस दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

  • ,
  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी