हालात

लोकसभा चुनावः समाजवादी पार्टी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की एक और सूची, डुमरियागंज से हरिशंकर तिवारी के बेटे को टिकट

समाजवादी पार्टी ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा को टिकट दिया है। इसके अलावा संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा है।

समाजवादी पार्टी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की एक और सूची, डुमरियागंज से हरिशंकर तिवारी के बेटे को टिकट
समाजवादी पार्टी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की एक और सूची, डुमरियागंज से हरिशंकर तिवारी के बेटे को टिकट फोटोः सोशल मीडिया

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की। एसपी ने इस लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी नेडुमरियागंज से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को टिकट दिया है। वह पूर्वांचल के बाहुबली नेता रहे हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा को टिकट दिया है। इसके अलावा संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा है।

एसपी की इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चित नाम बाबू सिंह कुशवाहा का है। पार्टी ने जौनपुर लोकसभा सीट से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। बाबू सिंह कुशवाहा पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनआरएचएम घोटाले का आरोप लगा है। सीबीआई ने इस घोटाले से जुड़े कई मामलों में उन्हें आरोपी बनाया है। बाबू सिंह काफी समय तक जेल में बंद भी रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरण में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 26 मई, छठे चरण के लिए 25 मई, सातवें और आखिरी चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, 30 दिन के भीतर होगा लागू

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!