हालात

मेड से टॉर्चर: BJP से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार, 'गर्म तवे से दागा, दांत तोड़े'...ऐसे किया था जुल्म

घर में लंबे समय तक दिव्यांग घरेलू युवती को बंधक बनाये जाने और बेरहमी से मारपीट मामले में रांची पुलिस ने पूर्व आइएएस की पत्नी और बीजेपी से बर्खास्त नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड में रांची पुलिस ने नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित बीजेपी नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीमा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ था।

इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने घरेलू सहायिका का कथित रूप से उत्पीड़न करने को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। आयोग ने इस मामले की निश्चित समयसीमा में निष्पक्ष तरीके से जांच एवं पीड़िता का बेहतर इलाज कराने की भी मांग की।

Published: undefined

क्या है मामला

झारखंड के रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा पर अपने घर में काम करने वाली मेड सुनीता पर बेहिसाब जुल्म करने के आरोप लगे हैं। झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के एक अफसर की सूचना पर रांची पुलिस ने मेड को 22 अगस्त को ही बीजेपी नेत्री के आवास से मुक्त कराया था।

जुल्मों की इंतहा

सुनीता के शरीर पर दर्जनों जख्म हैं। उसे गरम तवे से जगह-जगह दागा गया है। लोहे के रॉड से उसके आगे के तीन-चार दांत तोड़ दिये गए हैं। कमरे में बंद करके रखी गई सुनीता का खाना-पानी तक बंद कर दिया गया था। वह खुद से खड़ी तक नहीं हो पा रही। उसकी जुबां से ठीक से आवाज नहीं निकल रही। रांची के रिम्स में उसका इलाज चल रहा है।

Published: undefined

कहां की रहने वाली हैं घरेलू मेड सुनीता

आदिवासी समुदाय से आने वाली सुनीता गुमला के एक गांव की रहने वाली है। करीब दस साल पहले वह रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा और बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा के घर मेड के तौर पर काम करने के लिए लाई गई थी। बाद में वह दिल्ली में रहने वाली उनकी पुत्री वत्सला पात्रा के साथ भेज दी गई। दिल्ली से उनके तबादले के बाद सुनीता वापस रांची सीमा पात्रा के घर आ गई।

यहां काम करते हुए उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाता रहा। उसने घर जाने की इजाजत मांगी तो पिटाई करते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया गया। बात-बात पर पिटाई आम हो गई। दर्जनों बार उसे गरम तवे से दागा गया। जिस कमरे में सुनीता को बंद किया गया, वहीं उसका बेडरूम और बाथरूम था। लगातार पिटाई से वह इस तरह अशक्त हो गयी थी कि फर्श पर घिसट-घिसट कर चलती थी। अगर गलती से सुनीता का पेशाब कमरे से बाहर चला जाता तो उसे अपने मुंह से उसे चाट कर साफ करने पर मजबूर किया गया।

इसे भी पढ़ें: झारखंडः BJP नेता ने घरेलू मेड पर जुल्म की सारी हदें पार की, गरम तवे से दागा, मुंह से पेशाब साफ कराया

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • टीम इंडिया के लिए लारा की सलाह- T-20 विश्व कप में भारतीय दिग्गजों के लिए द्रविड़ के पास स्पष्ट योजनाएं होनी चाहिए

  • ,
  • Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 60 फीसदी से ज्यादा मतदान

  • ,
  • ममता बनर्जी ने यूपी में अल्पसंख्यक मतदाताओं को डराने-धमकाने का लगाया आरोप, पूछा- आदर्श आचार संहिता का क्या हो रहा है?

  • ,
  • लोकसभा चुनाव: राजपूत समाज ने अब हरियाणा में किया BJP के विरोध का ऐलान, कहा- भाजपा ने हर प्रांत में हमें नीचा दिखाया

  • ,
  • अर्थजगतः भारतीय परिवारों की शुद्ध बचत 3 साल में 9 लाख करोड़ रुपये घटी और गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार