हालात

मध्य प्रदेश में दिल दहलाने वाली घटना, इंदौर की एक फैक्ट्री के 7 कर्मचारियों ने जहर खाया, वेतन न मिलने से थे परेशान

मध्य प्रदेश के इंदौर की एक फैक्ट्री में कई माह से वेतन न मिलने और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने से नाराज सात कर्मचारियों ने जहर खा लिया। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मध्य प्रदेश के इंदौर की एक फैक्ट्री में कई माह से वेतन न मिलने और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने से नाराज सात कर्मचारियों ने जहर खा लिया। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परदेशीपुरा क्षेत्र में कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच वेतन और दूसरी फैक्ट्री में काम के लिए भेजे जाने को लेकर विवाद था। इस बात को लेकर सभी कर्मचारी परेशान थे और आज उनकी बात नहीं सुनी गई तो सातों ने जहर खा लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एक मॉड्यूलर किचन बनाने वाली कंपनी के सात कर्मचारियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिन लोगों ने जहर खाया है उनके नाम जमुना धर, दीपक, देवीलाल, राजेश, जितेंद्र धामनिया और शेखर बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार जिस फैक्ट्री में यह लोग काम करते हैं, उन्हें कई माह से वेतन नहीं मिला है और अन्य किसी कंपनी में काम के लिए भेजा जा रहा था, जिससे यह कर्मचारी नाराज थे और उन्होंने अपना पैसा मांगा लेकिन जब नहीं मिला तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत