उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला से अभद्रता करने वाले ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आज (रविवार) नोएडा में त्यागी समाज महापंचायत का आयोजन कर रहा है। इसे लेकर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कमिश्नर आलोक कुमार को एक चिट्ठी लिखकर हिंसात्मक गतिविधियों की आशंका जताई है। सांसद महेश शर्मा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि एक संगठन द्वारा महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल कुछ असामाजिक तत्व हिंसात्मक घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और उनके घर पर कोई घटना हो सकती है।
महेश शर्मा ने चिट्ठी में यह भी कहा है कि इस संगठन की कुछ गतिविधियां संदिग्ध और विकृत उद्देश्य से प्रेरित हैं। ऐसे में उनके अस्पतालों और घर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Published: undefined
नोएडा के सेक्टर 110 स्तिथ रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली त्यागी महापंचायत में कई राज्यों के हजारों लोगों के आने की संभावना है। यही वजह है कि पुलिस ने भी पूरे इलाके में सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined