हालात

महाराष्ट्र में आसमान से आई 'आफत': आकाशीय बिजली गिरने से 13 की मौत, एक की डूबने से गई जान

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि व बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में पिछले 48 घंटों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि व बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। एक शख्स की मौत डूबने से हुई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक अकोला के पारसगांव गांव में रविवार देर रात सात लोगों की मौत हो गई। वहां बाबूजी महाराज संस्थान आश्रम में बिजली गिरने से एक टिन शेड पर 150 साल पुराना नीम का पेड़ गिर गया।

हादसे में प्रार्थना समारोहों में भाग लेने वाले कम से कम चार दर्जन भक्त नीचे फंस गए थे, लेकिन अधिकांश को बचा लिया गया था। हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई और तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य 10 को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, इनमें से दो को गंभीर बताया गया। इसके अलावा बिजली गिरने से औरंगाबाद, बीड, हिंगोली, नंदुरबार, परभणी और पुणे में एक-एक मौत हुई है। इनमें मुख्य रूप से खेतों में काम कर रहे किसान शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, रविवार को नासिक में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में एक व्यक्ति डूब गया। इसके अतिरिक्त, पिछले कुछ हफ्तों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में खराब मौसम के कहर के कारण बिजली गिरने से सैकड़ों जानवर भी मारे गए। कई जिलों में ओलावृष्टि के कारण बड़े पैमाने पर कृषि क्षति हुई है, खड़ी फसलों, विशेष रूप से आम और अन्य फलों और सब्जियों की तबाही हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला