हालात

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों को बताया लोकतंत्र की हत्या, नाना पटोले बोले- चुनाव आयोग दूर करे संदेह

महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दलों ने जीत हासिल करने के लिए ईवीएम में हेराफेरी की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने शनिवार को दावा किया कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे पारदर्शिता की कमी को दर्शाते हैं और कहा कि सरकार तथा निर्वाचन आयोग को चुनावी प्रक्रिया पर लोगों के संदेह को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के फैसले को ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ करार दिया।

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आढाव से बात की, जो हाल में हुए महाराष्ट्र चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

नब्बे वर्ष से अधिक आयु के आढाव ने बृहस्पतिवार को शहर में समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के निवास फुले वाडा में अपना तीन दिवसीय धरना शुरू किया।

पटोले ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में पारदर्शिता की कमी है। हमारा मानना ​​है कि यह फैसला लोकतंत्र की हत्या है। जब लोग चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं, तो निर्वाचन आयोग और सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वे उनके संदेहों को दूर करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बाबा आढाव, महात्मा फुले वाडा में धरने पर बैठे हैं। डॉ. आढाव को फोन कर उनके आंदोलन में उनके साथ एकजुटता व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए मैं उनके साथ हूं।’’

राज्य में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति ने शानदार जीत दर्ज की और विधानसभा की 288 सीट में से 230 जीतकर राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी।

विधानसभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी ने 132, जबकि शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट पर जीत दर्ज की। विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटक दल शिवसेना (उबाठा) ने 20, कांग्रेस ने 16 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर जीत हासिल की।

चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दलों ने जीत हासिल करने के लिए ईवीएम में हेराफेरी की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल