हालात

महाराष्ट्र चुनावः राज ठकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का घोषणापत्र किया जारी, मराठी अस्मिता पर फोकस

मनसे ने सत्ता में आने पर पीने का पानी, महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, बिजली, कचरा व्यवस्था, इंटरनेट, खेलने की जगह और उद्योग को बढ़ावा के साथ मराठी अस्मिता, मराठी साहित्य, गढ़ और किला संवर्धन, राज्य से संबंधित स्थानों को समृद्ध करने का भी ऐलान किया है।

राज ठकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का घोषणापत्र किया जारी, मराठी अस्मिता पर फोकस
राज ठकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का घोषणापत्र किया जारी, मराठी अस्मिता पर फोकस फोटोः सोशल मीडिया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में राज ठाकरे ने सत्ता में आने पर लोगों के हित में कई कदम उठाने का वादा करते हुए मराठी अस्मिता पर मुख्य फोकस किया है। मनसे ने अपने घोषणापत्र का नाम ‘हम यह करेंगे’ दिया है।

Published: undefined

पार्टी प्रमुख राज ठाकरे द्वारा जारी घोषणापत्र में मनसे ने सत्ता में आने पर पीने का पानी, महिला सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, बिजली, कचरा व्यवस्था, इंटरनेट उपलब्धता, खेलने के लिए जगह और राज्य के उद्योग को बढ़ावा देने का ऐलान किया है। मनसे ने सत्ता में आने पर मराठी अस्मिता, मराठी साहित्य, गढ़ और किला संवर्धन, महाराष्ट्र से संबंधित सभी स्थानों को समृद्ध करने का भी ऐलान किया है।

Published: undefined

घोषणापत्र जारी करते हुए राज ठाकरे ने कहा, “मैं आज अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी कर रहा हूं। आमतौर पर चुनाव आयोग को जानकारी देनी होती है कि आपकी पार्टी ने कितनी कॉपी छापी है। हालांकि, इस तरह की जानकारी देना मुझे हास्यास्पद मालूम पड़ता है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को जो सभा प्रस्तावित थी, वो अब मैं नहीं करूंगा। मेरे पास महज डेढ़ दिन बचा है। ऐसे में सभा से संबंधित सभी तैयारियों को पूरा कर पाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अब ठाणे और मुंबई में चुनावी सभा को संबोधित करूंगा।

Published: undefined

राज ठाकरे ने कहा कि महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन ने सत्ता में आने पर महिलाओं को कुछ राशि सहायता के रूप में देने की बात कही है। लेकिन, मुझे लगता है कि बिना आर्थिक दशा को समझे इस तरह के ऐलान का कोई औचित्य नहीं है। हमें आर्थिक मोर्चे पर इस तरह से कदम बढ़ाना है कि राज्य पर किस भी प्रकार का आर्थिक बोझ पैदा न हो।

Published: undefined

बता दें कि महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधनों की ओर से घोषणा पत्र जारी किया जा चुका है। दोनों गठबंधनों ने सत्ता में आने पर महिलाओं के हित में कई तरह के कदम उठाने का ऐलान किया है। महायुति ने सत्ता में आने पर महिलाओं को 2100 रुपये देने का ऐलान किया है। इसके अलावा, 2027 तक 50 लाख लखपति दीदी बनाने का भी ऐलान किया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी। इसी दिन साफ हो जाएगा कि सूबे में किसकी सरकार बनने जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined