हालात

महाराष्ट्र: जीत के जश्न में डूबे थे सभी, अचानक लगी आग, नवनिर्वाचित निर्दलीय प्रत्याशी समेत कई महिलाएं घायल

आग उस समय लगी जब कुछ महिलाएं महगांव में शिवाजी पाटिल की जीत के बाद उनकी आरती कर रही थीं। इसी दौरान एक क्रेन से बड़ी मात्रा में 'गुलाल' उनकी 'आरती' की थालियों पर गिर गया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद चांदगढ़ विधानसभा इलाके में हादसा हुआ है। यहां से निर्ददलीय प्रत्याशी शिवाजी पाटिल ने जीत हासिल की। रात में जीत के जश्न के दौरान अचानक आग लग गई। इस दौरान शिवाजी पाटिल भी झुलस गए।

बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल कुछ महिलाएं भी झुलस गईं। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी जब कुछ महिलाएं महगांव में शिवाजी पाटिल की जीत के बाद उनकी आरती कर रही थीं। इसी दौरान एक क्रेन से बड़ी मात्रा में ‘गुलाल’ उनकी ‘आरती’ की थालियों पर गिर गया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। इस दौरान शिवाजी पाटिल के साथ कुछ महिलाएं भी झुसल गईं।

चांदगढ़ विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल का मुकाबला एनसीपी अजीत पवार और एनसीपी शरद पवार की पार्टी से था। शिवाजी पाटिल ने दोनों ही पार्टियों प्रत्याशियों शिकस्त देते हुए 24134 वोटों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर अजित पवार की एनसीपी के राजेश पाटिल रहे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस बोली- 'पटाखों पर SC के आदेश BJP सरकार ने नहीं किए लागू, आंकड़ों में की हेरफेर'

  • ,
  • 'प्रदूषण से 1 साल में 20 लाख मौतें', जयराम रमेश का मोदी सरकार पर वायु प्रदूषण की समस्या को अनदेखी का आरोप

  • ,
  • 'सपा की बनी सरकार तो फ्री राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे', अयोध्या में गरीबों की पिटाई से आक्रोशित अखिलेश का वादा

  • ,
  • दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का गंभीर आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- अपने ही लोगों के साथ धोखा कर रही सरकार

  • ,
  • 'पटाखे जलाने से दूर होती हैं बीमारियां', BJP विधायक पापिया अधिकारी के बयान पर मचा बवाल