महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में शुक्रवार सुबह एक कार और डंपर के बीच टक्कर हो जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग पुणे से मुंबई जा रहे थे, तभी उनकी कार तड़के करीब सवा चार बजे वाशी क्रीक पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Published: undefined
पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। इस दुर्घटना में दो पुरुषों और एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined