हालात

नैनीताल में बड़ा हादसा, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस खाई में गिरी, तीन लोगों के मौत की खबर

बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी, तभी बीच रास्ते में भीमताल के पास ये हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नैनीताल के भीमताल में रोडवेज की बस खाई में गिरी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हैं। एसएसपी नैनीताल ने बताया कि हादसा भीमताल में हुआ है। मौके पर पहुंचकर एसडीआरफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल को खाई से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बस में 20 से 25 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी, तभी बीच रास्ते में भीमताल के पास ये हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना है। पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष बताए जा रहे है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल बस हादसे को लेकर X पर जानकारी शेयर की है। सीएम धामी ने लिखा है कि भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल