हालात

कलकत्ता हाईकोर्ट से ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का स्पीकर का फैसला रद्द

स्पीकर के फैसले को रद्द करते हुए जस्टिस कृष्ण राव ने कहा कि यह फैसला कानूनन वैध नहीं है। न्यायमूर्ति राव ने विधानसभा अध्यक्ष रतींद्र बोस को कानून के अनुसार नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक की नियुक्ति पर 10 दिन के भीतर नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया।

कलकत्ता हाईकोर्ट से ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का स्पीकर का फैसला रद्द
कलकत्ता हाईकोर्ट से ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका, नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का स्पीकर का फैसला रद्द फोटोः IANS

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का फैसला रद्द किया

हाईकोर्ट ने टीएमसी के मुख्य सचेतक के रूप में अखरुज्जमां की नियुक्ति भी रद्द की

स्पीकर के फैसले को रद्द करते जस्टिस राव ने कहा कि यह फैसला कानूनन वैध नहीं

हाईकोर्ट का स्पीकर को मामले में 10 दिन के भीतर नए सिरे से निर्णय लेने का निर्देश

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के बागी धड़े के ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने का फैसला रद्द कर दिया। साथ ही अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक के रूप में अखरुज्जमां की नियुक्ति भी रद्द कर दी। न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने विधानसभा अध्यक्ष रतींद्र बोस को ‘कानून के अनुसार’ नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक की नियुक्ति पर 10 दिन के भीतर नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया।

कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा राव की एकल पीठ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर रथिंद्र बोस के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें बागी तृणमूल कांग्रेस नेता ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी गई थी। अदालत ने स्पीकर को इस मामले में 10 दिनों के भीतर नए सिरे से निर्णय लेने का निर्देश दिया है। स्पीकर के फैसले को रद्द करते जस्टिस राव ने कहा कि यह फैसला कानूनन वैध नहीं है।

मई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सत्ता में आने के बाद स्पीकर बोस ने 3 जून को तृणमूल कांग्रेस के बागी धड़े के नेता ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी थी। ममता गुट के वरिष्ठ विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष पद के लिए उनके नाम को खारिज करने और बागी गुट के विधायक ऋतब्रत बनर्जी को इस पद पर नियुक्त करने के फैसले को अदालत में चुनौती दी थी। अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक नियुक्त किए जाने के फैसले को भी चुनौती दी गई थी। नियुक्तियों के दौरान बागी गुट ने तृणमूल कांग्रेस के कुल 80 विधायकों में से 58 का समर्थन होने का दावा किया था।

ऋतब्रत बनर्जी के धड़े को फिलहाल डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के नाम से जाना जाता है।तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाले मूल पार्टी धड़े से जुड़े हैं, जिसे अब ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नाम से जाना जाता है।

इस साल की शुरुआत में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने ऋतब्रत बनर्जी और मुख्य सचेतक अखरुज्जमान को दो महीने की अंतरिम अवधि के लिए अपने पदों पर बने रहने की अनुमति दी थी। 18 अक्टूबर को यह अंतरिम अवधि समाप्त होने के बाद चट्टोपाध्याय ने जस्टिस राव की पीठ के समक्ष फिर याचिका दायर की। उन्होंने दलील दी कि अंतरिम अवधि बढ़ाए जाने का कोई आदेश नहीं होने के कारण ऋतब्रत बनर्जी और अखरुज्जमान को अपने पदों पर बने रहने का कानूनी अधिकार नहीं है।

इस मामले में 21 नवंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को जस्टिस कृष्णा राव ने फैसला सुनाते हुए स्पीकर के ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता देने के निर्णय को रद्द कर दिया। 16 नवंबर को सुनवाई के दौरान जस्टिस राव ने स्पीकर की निर्णय प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि क्या स्पीकर किसी राजनीतिक पार्टी के संविधान और उसके फैसले की अनदेखी कर केवल विधायकों की संख्या के आधार पर इस तरह का निर्णय ले सकते हैं।

हालांकि, ये उस समय की न्यायिक टिप्पणियां थीं, अंतिम आदेश नहीं। अंतिम फैसला आने के बाद राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इससे तृणमूल कांग्रेस के मूल धड़े को राहत मिलेगी, जबकि बागी धड़े को राजनीतिक असहजता का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल दोनों धड़ों की ओर से अदालत के फैसले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिटमैन की घर वापसी! IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे रोहित शर्मा, फ्रेंचाइजी ने की आधिकारिक घोषणा

  • ,
  • खेल: दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर भावुक दिखे सिराज और इस खिलाड़ी को टीम से बाहर रखकर भारत ने कर दी बहुत बड़ी गलती?

  • ,
  • Air Pollution: जहरीली हवा का सीधा असर! बाहर निकलते ही सिर में उठता है दर्द तो तुरंत संभल जाएं, जानें क्या होगा?

  • ,
  • चुनाव की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

  • ,
  • सिनेजीवन: 'रामायण' विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार और आईएएस बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम