हालात

ममता ने नए राज्यपाल आर एन रवि को ‘बीजेपी कार्यकर्ता’ बताया, बोस पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया

ममता ने कहा कि क्या आपने देखा कि सीवी आनंद बोस को कैसे हटाया गया? मुझे सब पता है। उन्हें धमकाया गया था। वे लोक भवन से पैसे बांटना चाहते हैं। वे लोक भवन को बीजेपी का पार्टी कार्यालय बनाना चाहते हैं। लेकिन दिल्ली की हर मनमानी को हर कोई स्वीकार नहीं करेगा।

ममता ने नए राज्यपाल आर एन रवि को ‘बीजेपी कार्यकर्ता’ बताया, बोस पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया
ममता ने नए राज्यपाल आर एन रवि को ‘बीजेपी कार्यकर्ता’ बताया, बोस पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य के नए राज्यपाल आर. एन. रवि बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सी. वी. आनंद बोस का लोक भवन से अचानक चले जाना केंद्र के दबाव का नतीजा था, जो उन पर बनाया जा रहा था।

एसआईआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जाने के खिलाफ जारी अपने धरने के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले लोक भवन को एक राजनीतिक चौकी में बदलने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपने देखा कि सी. वी. आनंद बोस को कैसे हटाया गया? मुझे सब पता है। उन्हें धमकाया गया था। वे लोक भवन से पैसे बांटना चाहते हैं। वे लोक भवन को बीजेपी का पार्टी कार्यालय बनाना चाहते हैं। लेकिन दिल्ली की हर मनमानी को हर कोई स्वीकार नहीं करेगा।’’

कोई उदाहरण दिए बिना तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने तमिलनाडु में आर. एन. रवि के कार्यकाल पर भी सवाल उठाया और दावा किया कि राज्यपाल को उच्चतम न्यायालय की ‘कई टिप्पणियों’ का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘जो व्यक्ति अब पश्चिम बंगाल आ रहा है, मैंने सुना है कि उसे उच्चतम न्यायालय से कई टिप्पणियां सुननी पड़ी थीं। वह बीजेपी का कार्यकर्ता है। लेकिन याद रखिए, पश्चिम बंगाल एक अलग जगह है। आप तमिलनाडु में जो करना चाहते थे कर चुके होंगे, लेकिन यहां ऐसा नहीं कर पाएंगे।’’

बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला तेज करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वह संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और राज्यपालों को उनका कार्यकाल पूरा नहीं करने दे रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल रहे और बाद में उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़ के संदर्भ में कहा, ‘‘केंद्र किसी को भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने दे रहा। आपने यही काम जगदीप धनखड़ के साथ भी किया।’’

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र में सत्ता में बैठे लोग ‘‘मोहम्मद बिन तुगलक से भी बदतर’’ तरीके से व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हमें धमकाने की कोशिश करेंगे, तो हम सुनिश्चित करेंगे कि केंद्र में बीजेपी सरकार गिर जाए।’’

बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब दो दिन पहले सी वी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे से राज्य में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब निर्वाचन आयोग जल्द ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। गुरुवार शाम एक नाटकीय घटनाक्रम में बोस ने नयी दिल्ली में अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य में राजनीतिक अटकलें तेज हो गईं।

इस्तीफे के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बताया था कि तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल का पद संभालेंगे।बहरहाल, रवि ने अभी तक पद नहीं संभाला है। बनर्जी की ताजा टिप्पणी यह भी संकेत देती है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस आगामी चुनावों को ‘‘पश्चिम बंगाल की स्वायत्तता की रक्षा’’ की लड़ाई के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। पार्टी पहले भी पिछले चुनावों में इस तरह के राजनीतिक विमर्श का इस्तेमाल करती रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेषः तीन दिन की शूटिंग के बाद कर दिया गया था रिप्लेस, वही सुनील ग्रोवर आज हैं कॉमेडी के सुपरस्टार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी को 6,016 मतों से हराया

  • ,
  • सिनेजीवन: इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब और सनी देओल बेटे के साथ पटना साहिब पहुंचे

  • ,
  • खड़गे का PM पर हमला, 'रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें'

  • ,
  • ट्रंप के 'अप्रत्यक्ष वार्ता' वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय बोला- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं