हालात

बंगाल चुनाव: TMC की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ेंगी ममता, 25 से ज्यादा MLA का कटा टिकट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी। शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए टीएमसी की प्रमुख ने यह ऐलान किया है। ममता बनर्जी 10 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 291 उम्मीदवारों के लिस्ट जारी कर दी है। TMC की लिस्ट में 100 ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें पहली बार मौका दिया जा रहा है। TMC पहली पार्टी है, जिसने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें 50 महिलाएं और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। दार्जिलिंग की 3 सीटों पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। ये सीटें पार्टी के सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि वे खुद नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसका मतलब ये है कि वो सिर्फ नंदीग्राम से ही चुनाव लडेंगी।

Published: undefined

आपको बता दें, हाल में पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी हावड़ा के शिवपुर से चुनाव लड़ेंगे। भवानीपुर सीट से शोभन देव चटोपाध्याय चुनाव मैदान में होंगे। इसके अलावा बांकुरा से फिल्मस्टार सायानतिका और उत्तरपाड़ा से कंचन मलिक को टिकट दिया है। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि करीब 27-28 विधायक हैं, जिन्हें इस बार टिकट नहीं मिला है। ममात बनर्जी ने बताया कि वो 10 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगी।

Published: undefined

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने तेजस्वी यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और शिवसेना का उनको समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी दिया।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!