हालात

मणिपुर: चुराचांदपुर और कांगपोकपी में बंद से जनजीवन प्रभावित, जिरीबाम में ताजा हिंसा

सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने 20 सितंबर को दावा किया था कि सुरक्षा बलों ने ऐसी रिपोर्ट के मद्देनजर कई कदम उठाए हैं कि 900 उग्रवादी इंफाल घाटी के जिलों के बाहरी इलाकों के गांवों में हिंसा कर सकते हैं।

फाइल फोटो
फाइल फोटो फोटोः IANS

मणिपुर के चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिलों में कुकी जो समूहों के बंद के आह्वान से शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ जबकि जिरीबाम के एक गांव से ताजा हिंसा की खबर मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि सड़कों पर वाहन नहीं दिखे। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। दोनों जिलों में बंद शुक्रवार को शुरू हुआ और रविवार तक जारी रहेगा।

सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह के बयान के विरोध में 'इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम' (आईटीएलएफ) और 'कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन' (केएसओ) सहित कुकी-जो समूहों द्वारा बंद का आह्वान किया गया है। सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने 20 सितंबर को दावा किया था कि सुरक्षा बलों ने ऐसी रिपोर्ट के मद्देनजर कई कदम उठाए हैं कि 900 उग्रवादी इंफाल घाटी के जिलों के बाहरी इलाकों के गांवों में हिंसा कर सकते हैं। हालांकि राज्य सरकार ने बुधवार को इस दावे को वापस ले लिया और कहा कि "सशस्त्र समूहों द्वारा इस तरह के किसी भी दुस्साहस की संभावना न्यूनतम और निराधार है।"

इस बीच पुलिस ने बताया कि जिरीबाम जिले के एक गांव से ताजा हिंसा की खबर मिली है। उन्होंने बताया कि हथियारबंद लोगों ने पास की पहाड़ियों और आसपास के घने जंगलों से मोंगबुंग गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके बाद 'गांव के स्वयंसेवकों' ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि हिंसा के बाद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी, चुराचांदपुर और थौबल जिलों से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। हालांकि बरामदगी के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिछले वर्ष मई से मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई