हालात

मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी ताजा स्थिति रिपोर्ट, आदिवासी क्षेत्रों में सेना की तैनाती की मांग

मणिपुर में कुकी और मेइती समुदायों के बीच झड़प के बाद स्थिति में सुधार के राज्‍य सरकार के दावे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पूर्वोत्‍तर राज्‍य की ताजा स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है।

: IANS
: IANS 

मणिपुर में कुकी और मेइती समुदायों के बीच झड़प के बाद स्थिति में सुधार के राज्‍य सरकार के दावे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पूर्वोत्‍तर राज्‍य की ताजा स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ गैर सरकारी संगठन मणिपुर ट्रिब्यूनल फोरम द्वारा दायर आवेदन पर सुनवाई कर रही थी जिसमें संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए आदिवासी क्षेत्रों में सेना की तैनाती की मांग की गई थी।

राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को सूचित किया, “स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन धीरे-धीरे। केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। कर्फ्यू को घटाकर पांच घंटे कर दिया गया है। स्थिति में सुधार हुआ है।''

इसके विपरीत, वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंसाल्वेस ने तर्क दिया कि कई उग्रवादी समूहों के नेता खुलेआम कुकियों को नष्ट करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार की रात तीन कुकियों की हत्या कर दी गई, जिनमें एक का सिर काट दिया गया।

मेहता ने गोंसाल्वेस के दावों का विरोध किया और कहा कि मामले को "सांप्रदायिक रंग" नहीं दिया जाना चाहिए क्‍योंकि यहां "वास्‍तविक इंसानों का मसला है"।

शीर्ष अदालत ने मामले को 10 जुलाई के लिए स्थगित करते हुए कहा, “अब हम रिपोर्ट देखेंगे और इस पर सोमवार को सुनवाई करेंगे।''

इसने राज्य सरकार को अपनी स्थिति रिपोर्ट में पुनर्वास शिविरों, कानून व्यवस्था की स्थिति और हथियारों की बरामदगी जैसे विवरण शामिल करने का निर्देश दिया।

मणिपुर उच्च न्यायालय के राज्य सरकार से बहुसंख्यक मेइती समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल करने के निर्देश के बाद पूर्वोत्तर राज्य में कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़क उठी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत