हालात

राहुल गांधी को मनाने के लिए कांग्रेस में दिल्ली से गोवा तक इस्तीफों की झड़ी, सैकड़ों पदाधिकारियों ने भेजा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पद छोड़ने के फैसले से पीछे नहीं हटने के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। गोवा कांग्रेस अध्यक्ष और दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष समेत 120 से ज्यादा पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने का अपना फैसला नहीं बदलने के बाद कांग्रेस में बड़े पैमाने पर इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के कई नेताओं ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफे दिए हैं, ताकि राहुल गांधी स्वतंत्र रूप से अपनी नई टीम चुन सकें। सबसे पहले गुरुवार रात को कांग्रेस के कानून और आरटीआई सेल के चेयरमैन विवेक तन्खा ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। इसके बाद शुक्रवार को इस्तीफों की झड़ी लग गई जिसमें दिल्ली, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कई नेताओं ने भी अपने पदों से इस्तीफे दे दिए।

Published: 28 Jun 2019, 8:39 PM IST

शुक्रवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार रहे दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरिश चंडोकरने ने भी पद से इस्तीफा दे दिया। इनके अलावा हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रमुख सुमित्रा चौहान, मेघालय से पार्टी महासचिव नेट्टा पी. संगमा, सचिव वीरेंद्र राठौर, छत्तीसगढ़ के सचिव अनिल चौधरी, मध्य प्रदेश के सचिव सुधीर चौधरी और हरियाणा के सचिव सत्यवीर यादव ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Published: 28 Jun 2019, 8:39 PM IST

अब तक महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और पार्टी की विभिन्न राज्य इकाई के तकरीबन 120 से ज्यादा नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी नेताओं ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं और चाहते हैं कि राहुल गांधी स्वतंत्र रुप से अपनी टीम का फिर से गठन करें। इससे दो दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी अपने इस्तीफे की पेशकश की थी।

Published: 28 Jun 2019, 8:39 PM IST

बता दें कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर पद पर बने रहने का आग्रह किया था। दो दिन पहले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के आवास के बार धरना-प्रदर्शन कर उनसे अपना फैसला बदलने आग्रह किया था। लेकिन राहुल गांधी ने ये आग्रह मानने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अब पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग गई है।

आज अब तक 120 से ज्यादा पार्टी पदाधिकारी राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज चुके हैं। अभी इस लिस्ट के और भी बढ़ने की संभावना है, क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि अगर राहुल गांधी नहीं मानते हैं तो पार्टी के कई बड़े नेता भी अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं।

Published: 28 Jun 2019, 8:39 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 28 Jun 2019, 8:39 PM IST