
राजधानी दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र में विकास मार्ग पर स्थित शिक्षा मंत्रालय के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के कार्यालय में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आग भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल गई थी, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
Published: undefined
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए गए। दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद फायर कर्मियों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
Published: undefined
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अब तक किसी के घायल होने या किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे परिसर की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर न फंसा हो।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं, जबकि घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined