
राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार शाम को एक इमारत में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग में फंसे 6 लोगो को इमारत से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनमें से एक नवजात समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
Published: undefined
दिल्ली अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रथम सोनी (17), रचना (28), गौरी सोनी (40) और रूही (नौ महीने) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान राधिका (16) और प्रभावती (70) के रूप में हुई है। दोनों घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों भी गंभीर रूप से झुलस गई हैं।
Published: undefined
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि शाहदरा इलाके की एक इमारत में आग लगने की सूचना शाम 5:23 बजे मिली। कुल पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि शाम 6:55 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग ग्राउंड फ्लोर पर वाइपर, रबर और कटिंग मशीन में लगी थी। इमारत में ग्राउंड फ्लोर को मिलाकर चार मंजिलें हैं और क्षेत्रफल लगभग 50 वर्ग गज है।
Published: undefined
आग की सूचना मिलने के बाद एमएस पार्क पुलिस स्टेशन से एसएचओ समेत एक टीम मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से फंसे तीन लोगों को बचाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और तीन अन्य लोगों को बचाया। बचाए गए लोगों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिली है कि छह घायलों में से चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। इमारत के मालिक भरत सिंह हैं। ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल मालिक के कब्जे में है। जबकि, अन्य मंजिलें किराए पर दी गई हैं। अधिकारी ने कहा कि उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined