
दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद महिलाओं और एक नाबालिग लड़की समेत नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, शनिवार आधी रात 12 बजकर तीन मिनट पर मानसरोवर पार्क के डी-45 स्थित भवन में आग लगने की सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
Published: undefined
अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल पर स्थित पार्किंग क्षेत्र में रखे घरेलू सामानों में लगी।
बचाव अभियान के दौरान, डीएफएस कर्मियों ने इमारत की विभिन्न मंजिलों पर फंसे नौ लोगों को सुरक्षित निकाला और धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों की पहचान वंशिका (20), तनिष्का सोनी (19), दुर्गेश (49), योगेश वर्मा (50), राज रानी (65), अरुण गर्ग (48), अनन्या (12), रेनू गर्ग (19) और प्रतीक गर्ग (19) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि आग पर बाद में काबू पा लिया गया, लेकिन आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined