
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मदनी मस्जिद पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के मामले में बीएसपी प्रमुख मायावती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने एकपक्षीय और भेदभाव के तहत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सरकार से मांग की है कि जिला प्रशासन की धार्मिक भेदभाव जैसी कार्रवाई पर अविलंब रोक लगाई जाए।
Published: undefined
बसपा मुखिया मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि कुशीनगर जिला प्रशासन द्वारा हाटा नगर क्षेत्र में स्थित मदनी मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को तोड़े जाने की खबर चर्चा में है, इसको लेकर लोगों में रोष एवं आक्रोश स्वाभाविक। यूपी सरकार मामले को अविलंब संज्ञान लेकर धार्मिक भेदभाव जैसी जिला प्रशासन की कार्रवाइयों पर रोक लगाए।
Published: undefined
इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में सपा का 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कुशीनगर की मदनी मस्जिद पहुंचा और और मस्जिद के पक्षकारों से मिलकर बातचीत की। प्रतिनिधियों ने बुलडोजर कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौंपी जाएगी।
Published: undefined
गौरतलब है कि 9 फरवरी को कुशीनगर जिले की मदनी मस्जिद पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया था। इस दौरान इसके कथित अतिक्रमण वाले हिस्से को गिरा दिया गया था। सरकारी बयान में बताया गया है कि प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले पर खूब हंगामा हुआ था और विपक्ष ने सरकार को घेरा था।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined