हालात

मेघालय: कोयला खदान विस्फोट स्थल से दो और शव मिले, मृतकों की संख्या 27 हुई, कई लोग अब भी लापता

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में सख्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक दो आरोपियों, जलाफेट पोरडुंग गांव के फोर्मे चिरमांग (36) और सुतंगा पोहवैलोंग गांव के शमेही वार (42) को गिरफ्तार किया गया है।

मेघालय: कोयला खदान विस्फोट स्थल से दो और शव मिले, मृतकों की संख्या 27 हुई, कई लोग अब भी लापता
मेघालय: कोयला खदान विस्फोट स्थल से दो और शव मिले, मृतकों की संख्या 27 हुई, कई लोग अब भी लापता फोटोः PTI

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट के दो दिन बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद किये गए जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उमसंगट गांव के थांगस्कू इलाके में हुए विस्फोट स्थल पर कई एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान दोनों शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि कई लोग अब भी लापता हैं और तलाशी अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान की पुष्टि के प्रयास किये जा रहे हैं।

Published: undefined

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों के तहत खलीहरियात पुलिस थाने में स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक दो आरोपियों, जलाफेट पोरडुंग गांव के फोर्मे चिरमांग (36) और सुतंगा पोहवैलोंग गांव के शमेही वार (42) को गिरफ्तार किया गया है।

Published: undefined

मेघालय: कोयला खदान विस्फोट स्थल से दो और शव मिले, मृतकों की संख्या 27 हुई, कई लोग अब भी लापता

पुलिस ने बताया कि उमसंगट गांव के थांगस्कू क्षेत्र स्थित खदान में विस्फोट के बाद अधिकारी कई एजेंसियों की मदद से बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। मौके पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई लोग अब भी लापता हैं और बचाव दल उनकी तलाश कर रहे हैं।

Published: undefined

इस बीच मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि सरकार अवैध कोयला खनन में शामिल लोगों के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संगमा ने कहा कि प्रशासन को जांच तेज करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।अधिकारियों के अनुसार, खनन संबंधी मामलों के अनुपालन की देखरेख कर रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीपी कटाके ने थांगस्कू का दौरा किया और इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने की पुष्टि की।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined