हालात

नीतीश के मंत्री मुकेश सहनी ने यूपी में बीजेपी को दी चुनौती, 165 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मुकेश सहनी ने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। इसलिए यूपी में संघर्ष करने पहुंचे हैं। इसमें बहुत से लोग रोकेंगे भी, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। सहनी ने कहा कि जब निषाद आगे बढ़ रहे हैं, अपना हक मांग रहे हैं तो कुछ लोगों को परेशानी तो होगी ही।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए सरकार में बीजेपी के साथ शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्य क्ष और मंत्री मुकेश सहनी ने फूलन देवी की जयंती के मौके पर मंगलवार को ऐलान किया कि वे यूपी की 165 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वो फूलन देवी की 50 हजार प्रतिमाएं यूपी में घर-घर तक भिजवाएंगे। इसके अलावा फूलन देवी के 5 लाख लॉकेट और 10 लाख कैलेंडर्स भी यूपी के लोगों को भिजवाएंगे। मुकेश सहनी ने कहा कि 25 जुलाई को यूपी सरकार ने उनके साथ गलत किया। प्रदेश में उनकी सरकार है तो हमने उनके फैसले को माना और इसीलिए अब अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

योगी सरकार द्वारा प्रदेश से जबरन लौटाने के बाद अब मुकेश सहनी ने नया दांव चलते हुए उत्तर प्रदेश के लोगों को पार्टी की वेबसाइट से मुफ्त में फूलन देवी की प्रतिमाएं ऑर्डर करने की सहूलियत दी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पैसे देकर मूर्ति खरीदना चाहता है, वो पैसे भी दे सकता है, लेकिन ये सबके लिए मुफ्त उपलब्ध है। इस दाव के जरिये सहनी यूपी में ज्यादा से ज्यादा निषाद वोटरों तक अपनी पहुंच बनाना चाहते हैं।

मुकेश सहनी ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। इसलिए हम यूपी में संघर्ष करने पहुंचे हैं। इसमें बहुत से लोग रोकेंगे भी, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। मुकेश सहनी ने कहा कि उनका सीएम योगी से कोई छत्तीस का आंकड़ा नहीं है। लेकिन जब निषाद आगे बढ़ रहे हैं, अपना हक मांग रहे हैं तो कुछ लोगों को परेशानी तो होगी ही।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पैर फैलाने के मकसद से मुकेश सहनी पिछले महीने फूलन देवी की पुण्यतिथि पर शहादत दिवस मनाने के लिए बनारस समेत कई जगहों पर उनकी आदमकद प्रतिमाएं लगवाना चाहते थे। इसके लिए वे खुद उत्तर प्रदेश के दौरे पर वाराणसी पहुंच गए थे। लेकिन कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए योगी सरकार ने सहनी को बनारस में एयरपोर्ट से बाहर भी नहीं निकलने दिया और उन्हें जबरन बिहार वापस भेज दिया। सहनी तब से ही लगातार यूपी सरकार पर हमलावर हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!