हालात

सोनिया से मिलकर स्टालिन, कनिमोझी ने दी जन्मदिन की बधाई, राहुल बोले- गठबंधन की मजबूती के लिए जारी रहेगी वार्ता

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, सांसद कनिमोझी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डी राजा ने दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने सोनिया गांधी को उनके 72वें जन्मदिन शुभकामनाएं दीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी से मिले एमके स्टालिन और कनिमोझी

बीजेपी विरोधी मोर्चा बनाने के मकसद से विपक्षी दलों की सोमवार को प्रस्तावित एक महत्वपूर्ण बैठक से पहले डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। राहुल ने ट्वीट कर कहा, “हमारी बैठक सौहार्द्रपूर्ण रही और हमने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपना संवाद जारी रखने और हमारे गठबंधन को मजबूत बनाने की ओर अग्रसर हूं। हमारा गठबंधन समय की परीक्षा से गुजर रहा है।”

स्टालिन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी राजा और कनिमोझी के साथ सोनिया गांधी से उनके 72वें जन्मदिन पर मुलाकात की। साथ ही सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

दिल्ली में 10 दिसंबर को होने वाली बैठक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने बुलाई है, जिसका मकसद 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एक संभावित मोर्चा पर विचारमंथन करना है।

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही गंठबंधन धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। इससे पहले विपक्षी पटिर्यों को एकजुट करने के मकसद से चंद्रबाबू नायडू ने राहुल गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, येडीयू के पूर्व नेता शरद यादव समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। साथ ही यह संदेश दिया था कि यह सभी पार्टियां 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगी और जीत हासिल करेंगी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Dec 2018, 5:25 PM IST

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था