हालात

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले 3 महीने बढ़ी मुफ्त राशन योजना, मोदी सरकार की चुनावी चाल?

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है।

Getty Images
Getty Images 

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। दिल्ली में हुए कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। अब इस योजना का लाभ दिसंबर 2022 तक मिलता रहेगा। पहले सितंबर 2022 को ये योजना खत्म हो रही थी। इस योजना के तहत देश के 81 करोड़ से अधिक लोगों को राशन दी जाती है। अब इन्हें दिसंबर 2022 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। 

Published: undefined

कई राज्यों में अगले चंद महीनों में चुनाव होने वाले हैं। 2024 के आम चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में चुनावी तैयारियां जारी हैं। ऐसे में मोदी सरकार इस योजना को बंद कर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। हालांकि इसे तीन महीने के लिए बढ़ाया गया है लेकिन राजनीतिक मजबूरियों के तहत इसे तीन-तीन महीने का विस्तार देकर 2024 के चुनाव तक खींचा जा सकता है। अगर ये तीन महीने के लिए भी रखी जाती है तो तब तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हो चुके होंगे। गुजरात जीतना इस समय बीजेपी और मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है।

Published: undefined

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते देश में लगे लॉकडाउन में PM गरीब कल्याण अन्न योजना को 2020 मार्च में शुरू किया गया था। यह योजना अप्रैल से जून 2020 तक के लिए थी। फिर इसे नवंबर 2021 तक बढ़ाया गया। सरकार इसे आगे बढ़ाती रही। इस योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो चना हर महीने दिया जाता है। 

Published: undefined

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का भी फैसला किया है। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली बार सरकार ने मार्च में डीए बढ़ाया था, यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined