हालात

शुक्रवार को 25 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, अब तक 275 से अधिक उड़ानों को मिली धमकी

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मेटा’ और ‘एक्स’ से विमानन कंपनियों को बम की धमकी वाले संदेशों के बारे में डेटा साझा करने के लिए कहा है और इन गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है।

25 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली
25 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली फोटोः IANS

भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 25 से अधिक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पिछले 12 दिन में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 275 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिली हैं। इनमें से अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से दी गईं। बृहस्पतिवार को 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

Published: undefined

‘इंडिगो’ के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि कोझिकोड से दम्मम जाने वाली 6ई 87 उड़ान समेत सात उड़ानों को सुरक्षा से संबंधित सूचना मिली। सूत्रों ने कहा कि इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट की सात-सात उडा़नों जबकि एअर इंडिया की छह उड़ानों को धमकियां मिलीं।

इंडिगो की छह अन्य उड़ानों - 6ई 2099 (उदयपुर से दिल्ली), 6ई 11 (दिल्ली से इस्तांबुल), 6ई 58 (जेद्दा से मुंबई), 6ई 17 (मुंबई से इस्तांबुल), 6ई 108 (हैदराबाद से चंडीगढ़) और 6ई 133 (पुणे से जोधपुर) को धमकियां मिलीं।

Published: undefined

इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "उदयपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ान 6ई 2099 को बम की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, उड़ान भरने से पहले विमान को एकांत स्थान में भेज दिया गया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया गया। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया।"

Published: undefined

सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मेटा’ और ‘एक्स’ से विमानन कंपनियों को बम की धमकी वाले संदेशों के बारे में डेटा साझा करने के लिए कहा है और इन गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है।

इस सप्ताह के आरंभ में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि सरकार विमानन कंपनियों को बम धमकी मिलने की घटनाओं से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें ऐसी धमकी देने वालों को ‘नो-फ्लाई’ सूची में डालना भी शामिल है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: नागरिकता पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ा दी पासपोर्ट बनवाने की फीस, अब देना होंगे इतने रुपए

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की जहाजों को आखिरी चेतावनी! दूसरी तरफ वेनेजुएला में महाविनाश, भूकंप से 164 की मौत

  • ,
  • नागरिकता के प्रमाण पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, अब देने होंगे इतने रुपए, 1 जुलाई से लागू

  • ,
  • गाजियाबाद में फिल्मी ड्रामा: जिस शख्स की तेरहवीं का चल रहा था भोज, वो खुद चलकर घर पहुंचा, लोगों के उड़े होश

  • ,
  • कांग्रेस का पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू, नेताओं ने अलग-अलग शहरों से उठाई प्रधान के इस्तीफे की मांग