हालात

मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, तीसरी धमकी में 400 करोड़ की मांग

तीसरी धमकी वाला मेल भी उसी एड्रेस से आया है, जिससे पिछले दो धमकी भरे ईमेल आए थे। तीसरी मेल में रकम डबल करते हुए 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को जान से मारने की एक और धमकी मिली है। ये तीसरी धमकी है। इस धमकी में 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है। बता दें कि इससे पहले दो बार ​मुकेश अंबानी को धमकी मिल चुकी है। पहली बार मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये और दूसरी बार 200 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी।

Published: undefined

खबरों के मुताबिक, तीसरी धमकी वाला मेल भी उसी एड्रेस से आया है, जिससे पिछले दो धमकी भरे ईमेल आए थे। तीसरी मेल में रकम डबल करते हुए 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है। धमकी देने वाले ने पुलिस को चुनौती भी दी है। उसने कहा कि यह मैटर नहीं करता आपकी सिक्योरिटी कितनी सख्त है. पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती है। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने अंबानी के साउथ मुंबई आवास की सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined