हालात

मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 20 करोड़ नहीं मिले तो मार देंगे गोली

मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल में कहा है गया है कि अगर 20 करोड़ रुपये नहीं मिले तो गोली मार देंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। ईमेल में धमकी देने वाले ने कहा है कि 20 करोड़ रुपये न देने पर हम गोली मार देंगे। पुलिस के मुताबिक, मुकेश अंबानी को धमकी भरा ईमेल 27 अक्टूबर को मिला। मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published: undefined

धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा है कि उसके पास सबसे अच्छे शार्प शूटर्स हैं। पैसे नहीं मिले तो वह उन्हें मार देगा। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के अलावा किसी ने नहीं कहा कि भारत... और ईरान के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों से माफी मांगी

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान के ख‍िलाफ खेलेंगे अभ‍िषेक शर्मा? अस्पताल से मिली छुट्टी, इस बीमारी से थे परेशान

  • ,
  • वीडियो: जैसे ही राहुल ने कहा- साथ में बात करते हैं, मीडिया से बात अधूरी छोड़ भाग खड़े हुए केंद्रीय मंत्री

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद